Delhi Crime: एयरपोर्ट पुलिस ने हाई प्रोफाइल चीटर को किया गिरफ्तार,एयरहोस्टेस से लाखों की चीटिंग का आरोप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 20, 2023, 04:59 PM IST

आरोपी के साथ करीब 2 सप्ताह से महिला बातचीत कर रही थी। उसकी दोस्ती मेट्रोमोनियल साइट के जरिए हुई थी। उस मामले की शिकायत पर आईजीआई एयरपोर्ट थाने में एफ आई आर दर्ज किया गया था।

KEY HIGHLIGHTS
  1. एयरहोस्टेस से लाखों की चीटिंग करने का आरोप
  2. चीटर गोवा से गिरफ्तार,,शादी का झांसा देकर कर चुका वारदात
  3. आरोपी दुबई रिटर्न, फर्राटेदार बोलता है इंग्लिश

अनुज मिश्रा की रिपोर्ट-

high profile cheater delhi

आरोपी दुबई रिटर्न, फर्राटेदार बोलता है इंग्लिश

मेट्रोमोनियल साइट पर तलाकशुदा महिलाओं को झांसा देकर अपने आपको किसी कंपनी का ओनर या जनरल मैनेजर बताकर पहले उनसे दोस्ती करने और फिर शादी का झांसा देकर लाखों की ज्वेलरी समान और एटीएम से कैश निकालकर चीटिंग करने वाले एक हाईप्रोफाइल आरोपी को आईजीआई एयरपोर्ट की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान अंशुल जैन के रूप में हुई है यह दुबई रिटर्न है फराटे दार इंग्लिश बोलता है और फाइनेंस में एमबीए की पढ़ाई भी कर चुका है इसे बेंगलुरु की रहने वाली एक एयर होस्टेस के साथ दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर चीटिंग के मामले में पुलिस ने गोवा में छापा मारकर गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है।

डीसीपी ने बताया कि मई के पहले सप्ताह में पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत की थी कि उनका करीब 18 लाख का गोल्ड, ज्वेलरी, सामान एटीएम कार्ड आदि लेकर एक शख्स भाग गया है। जिसने पीड़िता को शादी की एक फंक्शन के लिए दिल्ली बुलाया था।

End of Feed