अश्लीलता की हदें पार...मुंह खोलने पर फेल करने की धमकी; छात्रा से घिनौनी हरकत करता था प्रोफेसर; UP पुलिस ने उठाया

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित एक डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर को छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। छात्रा का कहना है प्रोफेसर उससे गंदी हरकतें करते थे और किसी से राज खोलने पर परीक्षा में फेल करने की धमकी भी देते थे।

मुजफ्फरनगर : जिले में एक स्थानीय डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर को बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस थाना प्रभारी (एसएचओ) आशुतोष कुमार सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने दुष्यंत कुमार नामक व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई करते हुए कॉलेज प्रशासन से सहयोग मांगा है।

crime against woman

(सांकेतिक फोटो)

छात्रा के साथ करता था गंदी हरकतें

पीड़िता द्वारा सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार छोटू राम कॉलेज में उसके प्रोफेसर ने उसका यौन उत्पीड़न किया। प्रोफेसर दुष्यंत कुमार ने उसके साथ कई बार अश्लील हरकतें कीं और उस पर मानसिक दबाव बनाया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि प्रोफेसर ने उसे धमकी दी कि अगर उसने उसकी मांगें नहीं मानीं तो वह उसे प्रैक्टिकल परीक्षा में फेल कर देगा। बहरहाल, पीड़ित छात्रा ने साहस दिखाते हुए आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ सिविल लाइन थाने में तहरीर दी, जिसकी शिकायत का संज्ञान लेते हुए पुलिस कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गई। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

End of Feed