अंतरजातीय प्रेम विवाह करना चाहता था दलित युवक, पुलिस ने इतना परेशान किया कि कर ली खुदकुशी

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 22, 2023, 07:50 PM IST

एक दलित युवक सवर्ण जाति की युवती से अंतरजातीय प्रेम विवाह करना चाहता था। लेकिन पुलिस और लड़की के परिवार वालों ने इतना परेशान किया कि उसने खुदकुशी कर ली।

इंदौर (मध्यप्रदेश): इंदौर में कथित पुलिस प्रताड़ना से दलित समुदाय के 21 वर्षीय युवक की आत्महत्या के करीब साल भर पुराने मामले में विशेष अदालत ने FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। मृतक के परिवार का आरोप है कि सवर्ण जाति की युवती से अंतरजातीय प्रेम विवाह की इच्छा के चलते पुलिस ने युवक को इस कदर परेशान किया कि उसे अपनी जान देनी पड़ी।

suicide

दलित युवक ने की खुदकुशी (प्रतीकात्मक तस्वीर-pixabay)

विशेष न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने शहर के अनुसूचित जाति कल्याण पुलिस थाने को आदेश दिया है कि वह 16 फरवरी 2022 को आकाश बड़िया (21) की आत्महत्या के मामले में FIR दर्ज करे और जांच के बाद अदालत के समक्ष अंतिम रिपोर्ट पेश करे। आकाश के परिवार के वकील नीरज कुमार सोनी ने मीडिया को बताया कि अदालत ने यह आदेश उनके मुवक्किल की दायर शिकायत मंजूर करते हुए हाल ही में दिया।

End of Feed