Prayagraj Murder: प्रयागराज में दलित व्यक्ति की हत्या कर जला जी 'डेड बॉडी'

Prayagraj Dalit Man Murder: पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर कुल सात लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Prayagraj Dalit Man Murder: प्रयागराज जिले के यमुना नगर के करछना थाना क्षेत्र के इटौरा गांव में शनिवार रात एक दलित व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या कर उसका शव जला दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।सहायक पुलिस आयुक्त (करछना) वरुण कुमार ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली कि असौटा गांव में एक बाग में अधजला शव मिला है जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उसकी पहचान 35 साल के देवी शंकर के रूप में की।

murder

प्रतीकात्मक फोटो

कुमार ने बताया कि मृतक के पिता द्वारा दी गई तहरीर में शंकर की हत्या का आरोप दिलीप सिंह और अन्य पर लगाया गया है। शिकायत में कहा गया कि दिलीप ने शंकर को गेहूं की धुलाई के लिए बुलाया था।

End of Feed