Crime News In Mahoba: सनकी आशिक ने 6 महीने में किए 6000 से ज्यादा कॉल, युवती पर एसिड फेंकने और जान से मारने की दी धमकी

यूपी में बुंदेलखंड के जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सनकी आशिक ने सिर्फ छह महीने में परिवहन निगम की महिला परिचालक को 6,159 बार फोन कॉल कर परेशान किया। उसने लगातार 315 मैसेज भेजकर भी युवती को शादी के लिए मजबूर किया।

Crime News In Mahoba: यूपी में बुंदेलखंड के जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सनकी आशिक ने सिर्फ छह महीने में परिवहन निगम की महिला परिचालक को 6,159 बार फोन कॉल कर परेशान किया। उसने लगातार 315 मैसेज भेजकर भी युवती को शादी के लिए मजबूर किया। चरखारी कस्बे की रहने वाली पीड़िता महोबा डिपो में परिचालक के पद पर कार्यरत है और इस खौफनाक हरकत के चलते दहशत के साए में जी रही है।

mahoba

सनकी आशिक के खिलाफ युवती ने दर्ज कराई शिकायत (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

पीड़िता ने बताया कि आरोपी रहीस ने एक मोबाइल नंबर से 4,387 बार और दूसरे नंबर से 1,772 बार कॉल किए। शादी से इनकार करने पर उसने युवती को जान से मारने और एसिड अटैक की धमकी दी। इतना ही नहीं, पीड़िता के पिता को भी डराया कि यदि उसकी बात नहीं मानी तो युवती का चेहरा तेजाब से जला देगा।

End of Feed