चित्तौड़गढ़ में दिन दहाड़े भाजपा कार्यकर्ता को मारने वाले की पहचान पुलिस ने की है। राजस्थान सरकार के मंत्री का भतीजा निकला। जेल में रहते हुए 15 लाख रुपए की सुपारी दी थी।जेल से बाहर आते ही बंटी आंजना की रेकी कर हत्या करा दी। चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा नगर में दो फरवरी को हुआ था दिनदहाड़े बंटी आंजना हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। मुख्य आरोपी अजयपाल से प्रतापगढ जिला जेल में कैबिनेट मंत्री उदय लाल आंजना के भतीजे अरविन्द आंजना से मुलाकात हुई थी।
चित्तौड़गढ़ में बीजेपी कार्यकर्ता की हुई थी हत्या
अरविंद आंजना ने रंजिश की बात कबूली
अरविन्द आंजना ने बन्टी आंजना उर्फ विकास से रंजिश की बात कबूली। 15 लाख रुपए की सुपारी के साथ उसकी हत्या करने के लिये अजयपाल को तैयार कर लिया।अजयपाल ने इस कार्य को अंजाम देने के लिये अपने साथ सुरेश जाट, कृष्णपाल, रमेश उर्फ कान्हा भील को साथ लिया।मौका मिलते ही अजय ने अपने साथियों के साथ मिलकर बंटी की दिनदहाड़े हत्या कर दी। इस केस को लेकर चित्तौड़गढ़ बीजेपी से जुड़े कार्यकर्ता धरना कर रहे थे।
