3 शादियां, कलह और फिर डबल मर्डर; चित्तौड़गढ़ में पति ने पत्नी को मारी गोली, बेटे ने लाठी से पीटकर पिता को मार डाला

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में पारिवारिक विवाद ने सोमवार रात खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। गंगरार क्षेत्र में पति ने कथित तौर पर अपनी पहली पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। मां की मौत से गुस्साए बेटे ने पिता पर हमला कर दिया, जिससे उसकी भी जान चली गई।

Chittorgarh Double Murder: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में पारिवारिक विवाद ने सोमवार रात एक दर्दनाक दोहरे हत्याकांड का रूप ले लिया। गंगरार थाना क्षेत्र के सुवानिया गांव में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पहली पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद महिला के बेटे ने गुस्से में अपने पिता पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। घटना में एक अन्य महिला घायल हुई है, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Chittorgarh Double Murder

चित्तौड़गढ़ में डबल मर्डर से सनसनी

तीन शादियां की थीं भगवाना ने

पुलिस उपाधीक्षक उदय सिंह के अनुसार, मृतक की पहचान 55 वर्षीय भगवाना कालबेलिया के रूप में हुई है। बताया गया है कि उसने तीन शादियां की थीं और फिलहाल सुवानिया गांव में तारा नाम की महिला के साथ रह रहा था। सोमवार रात वह खेत में कुछ परिचितों के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान उसकी पहली पत्नी 50 वर्षीय भोमली अपने बेटे अनिल के साथ वहां पहुंची।

End of Feed