ग्रेटर नोएडा दहेज कांड: गैस सिलेंडर ब्लास्ट, सुसाइड या हत्या? सीसीटीवी, अस्पताल मेमो और बयानों से बढ़ी रहस्य की परतें

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में एक महिला की कथित रूप से देहज के लिए जलाकर हत्या करने का मामला नए सबूत सामने आने के बाद और उलझ गया है। इन साक्ष्यों में अस्पताल का एक मोमो है, पति विपिन भाटी का सीसीटीवी कैमरे का फुटेज और लोगों के बयान शामिल हैं।

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में 26 वर्षीय निक्की भाटी की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। निक्की को 21 अगस्त को कथित रूप से जिंदा जलाया गया था। अब इस मामले में कुछ नए सबूत सामने आए हैं, जिससे यह मामला और अधिक उलझता नजर आ रहा है। मामले की जांच के दौरान पुलिस को अस्पताल का एक मेमो मिला है जिसमें मौत की वजह "गैस सिलेंडर ब्लास्ट" बताई गई है। वहीं दूसरी ओर, घर के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी सामने आई है जिसमें एक युवक स्थानीय लोगों के अनुसार निक्की का पति विपिन भाटी एक कार के पीछे खड़ा दिखता है, फिर अचानक दौड़ता है और फिर लौट आता है। कुछ ही पलों में एक बुजुर्ग और कई पड़ोसी घर की ओर भागते हैं और कुछ महिलाएं घबराई हुई नजर आती हैं।

nikki murder

परिवार के बयानों से ग्रेटर नोएडा दहेज हत्या का रहस्य गहराया (फोटो- X)

End of Feed