Budaun Murder Case: पुलिस के हत्थे चढ़ा दूसरा आरोपी जावेद, बरेली से गिरफ्तार, अब खुलेगा दोनों बच्चों की हत्या का राज

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 21, 2024, 12:24 PM IST

Budaun Murder Case: जावेद की तलाश पुलिस की पांच टीम कर रही थी। जावेद मृतक सादिक का भाई है। जानकारी के मुताबिक हत्याकांड को अंजाम देने के बाद जावेद ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया था।

Budaun Murder Case: बदायूं में दो बच्चों की हत्या में शामिल दूसरा दूसरा आरोपी जावेद गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने उसे गुरुवार बरेली से गिरफ्तार किया। दोनों बच्चों की हत्या के बाद से जावेद फरार था। जबकि मुख्य आरोपी सादिक को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस ने जावेद के सिर पर 25 हजार रुपए का इनाम रखा था। जावेद की तलाश पुलिस की पांच टीम कर रही थी। जावेद मृतक सादिक का भाई है। जानकारी के मुताबिक हत्याकांड को अंजाम देने के बाद जावेद ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया था और दिल्ली भाग गया था। देर रात सेटेलाईट बस स्टैंड पर लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।

मुझे पुलिस के हवाले कर दो-जावेद

समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से जारी वीडियो में जावेद ने कहा, 'हत्या करने के बाद मैं सीधा दिल्ली भाग गया। मैं सरेंडर करने के लिए मैं दिल्ली से सीधे बरेली आया हूं। मुझे पुलिस के हवाले करा दो। मेरे भाई ने हत्या की, इसमें मैं शामिल नहीं हूं। मेरे भाई ने जो किया उसके बारे में मुझे वीडियो पर संदेश मिले।'

End of Feed