हरियाणा पुलिस की मुठभेड़ में बदमाश राकेश ढेर, सिद्धू मूसेवाला के हत्यारे का था भाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 8, 2023, 09:51 AM IST

Haryana Police Encounter News: हरियाणा पुलिस ने प्रियव्रत फौजी के भाई राकेश को मुठभेड़ में मार गिराया है। प्रियव्रत फौजी सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल था।

Haryana Police Encounter News: हरियाणा पुलिस ने सिद्दू मूसेवाला के शूटर के भाई को एनकाउंटर में मार गिराया है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल लॉरेंस बिश्नोई के शार्प शूटर प्रियव्रत फौजी के भाई को पानीपत पुलिस की सीआईए यूनिट से सामना हुआ था। मृतक की पहचान राकेश के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक फायरिंग में एक और शख्स घायल हुआ है और उसकी पहचान सोनू के तौर पर हुई है। मुठभेड़ कल शाम उस समय हुई जब संदिग्ध एक व्यापारी को धमकी देने आये थे।

End of Feed