Bengaluru में वीडियो कॉल पर बनाई महिला की अश्लील फिल्म, ठग लिए 15 लाख रूपये!

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 9, 2024, 04:44 PM IST

Bengaluru Blue Film Cheating Case: बेंगलुरू में एक धोखाधड़ी (Cheating) का मामला सामने आया है जहां एक प्राइवेट फ़र्म में काम करने वाली महिला को ठग लिया गया, आरोपियों ने खुद को FedEx का अफसर बताया और पीड़िता को Skype कैमरा चालू करके नार्कोटिक्स टेस्ट के लिए कपड़े उतरवाए साथ ही धमकी देकर उससे करीब 15 लाख की ठगी कर ली।

KEY HIGHLIGHTS

  • आरोपियों ने उन्हें कॉल करके FedEx अफसर होने का दावा किया
  • आरोपियों ने कॉल के दौरान, उन्हें कैमरा चालू करके अपनी स्क्रीन शेयर करने के लिए कहा
  • आरोपियों ने उन्हें Skype कैमरा चालू करके नार्कोटिक्स टेस्ट के लिए कपड़े उतरवाए

Bengaluru Blue Film Cheating Case

बेंगलुरू में एक चीटिंग का मामला सामने आया है

Bengaluru Blue Film Cheating: साइबर सिटी बेंगलुरू से धोखाधड़ी की एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे जानकर लोग हैरान रह गए, बताते हैं कि यहां कि एक प्राइवेट फ़र्म में काम करने वाली महिला से ठगी कर ली गई, टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक उसके साथ करीब 15 लाख रुपयों की ठगी की गई, बताते हैं कि आरोपियों ने ख़ुद को फेड एक्स (FedEx) का अधिकारी बताया था।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के हवाले से बताया जा रहा है कि जिसके साथ ये धोखाधड़ी हुई वो पीड़िता एक प्राइवेट फ़र्म में काम करती हैं उन्होंने पुलिस को बताया कि जालसाजों ने उन्हें 3 अप्रैल की दोपहर फोन किया और 5 अप्रैल की रात तक बातों में उलझाए रखा यही नहीं उनसे 15 लाख रुपये भी ऐंठ लिये गए।

End of Feed