Bihar Murder: गया में लोजपा पशुपति पारस गुट के नेता की दिनदहाड़े हत्या, शरीर में दागी छह गोलियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 27, 2023, 03:56 PM IST

gaya ljp leader murder: लोजपा पशुपति पारस गुट के नेता मो. अनवर अली खान की बादमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी, यह घटना आमस थाना क्षेत्र की है।

बिहार के गया में एलजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, यह घटना उस वक्त घटी जब एलजेपी नेता बाल कटवाने के लिए सैलून में बैठे थे, अपराधियों ने दुस्साहस दिखाते हुए सैलून में घुसकर एलजेपी नेता को 6 गोलियां मारकर हत्या कर दी। यह घटना गया के आमस थाना क्षेत्र की है, बताया जा रहा है कि सिहुली गांव निवासी ठेकेदार व लोजपा नेता अनवर अली खान (Anwar Ali Khan) गम्हरिया मोड़ स्थित एक सैलून में गये थे, वह सैलून में बैठे थे, तभी अचानक एक बाइक पर आये तीन अपराधी सैलून में घुस गये।

gaya ljp leader murder

लोजपा पशुपति पारस गुट के नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

सैलून में घुसकर अपराधियों ने कई राउंड गोलियां चलाईं, इसी क्रम में दो गोलियां एलजेपी नेता 50 वर्षीय अनवर अली खान को लगीं,गर्दन और सीने के पास दो गोलियां लगने से एलजेपी नेता की मौत हो गई, बाइक से आये अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद भाग गये।

End of Feed