Bihar: घर में बच्ची को अकेला सोता देख हैवान बना पड़ोसी, दीवार फांद घुसा और दुष्कर्म को दे दिया अंजाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 04:16 PM IST

Bihar: लड़की की मां अपने मायके गई हुई थी, तभी इस वारदात को पड़ोसी ने अंजाम दिया। मासूम घर में अकेली थी और बगल के घर में उसके चाचा-चाची थे। आरोपी ने रेप के समय नाबालिग का मुंह दबा रखा था, जिससे वो चिल्लाकर अपने लिए मदद नहीं मांग सकी।

Bihar: बिहार के भागलपुर से दरिंदगी भरा एक मामला सामने आया है। एक पड़ोसी ने ही एक 12 साल की मासूम के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। घटना भागलपुर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र की है।

bhagalpur rape

भागलपुर में नाबालिग से रेप

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां अपने मायके गई थी। दरअसल वो डॉक्टर से मिलने गई थी, लेकिन आने में उन्हें जब देर हो गई तो वो अपने मायके में ही रूक गई। इसी बीच पड़ोसी को भनक लग गई कि नाबालिग घर में अकेली है। रात के समय जब नाबालिग सो रही थी, तब वो दीवार फांद कर पीड़िता के घर में घुसा और उसपर टूट पड़ा।

End of Feed