Gaya News: बिहार पुलिस (Bihar) ने रविवार को बिहार के गया (Gaya) जिले में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान 'ब्लूटूथ डिवाइस' (Bluetooth Device) का उपयोग करने के आरोप में 40 छात्रों को गिरफ्तार किया। गया के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) ने कहा,'गया में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ उपकरणों का उपयोग करते हुए 36 छात्रों को पकड़ा गया था। हमें पहले से ही सूचना थी कि इस तरह के रैकेट संचालित करने वाले लोग डिवाइस के जरिए नकल करेंगे। उन्होंने कहा कि रंगेहाथ पकड़े गए लोगों को जेल भेजा जाएगा, कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा।
ब्लूटूथ के सहारे कर रहे थे सिपाही परीक्षा में नकल, गया से 40 'मुन्ना भाई' गिरफ्तार
#BreakingNews l BIHAR: EXAM CHEATERS CAUGHT Gaya: 40 students are arrested by police for cheating in an exam usin… t.co/Y1LfzQDddU
— ANI (@ANI) Oct 17, 2022
