Bihar Murder: भागलपुर में भरे बाजार धारदार हथियार से महिला के हाथ-पैर, स्तन काटकर कर दी हत्या

  • Authored by: रवि वैश्यEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 4, 2022, 10:51 PM IST

Bhagalpur women murder: बिहार के भागलपुर में एक महिला की खौफनाक तरीके से सरेआम बीच बाजार में हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां एक महिला को एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से काट दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला के पीठ, दोनों हाथ काट दिए, स्तन को भी काट दिया गया
  • वहीं सर पर भी चाकू से कई वार किए गए
  • मुख्य अपराधी शकील मियां अभी भी फरार है

Bhagalpur Bihar crime news: बिहार के भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र के सिंघिया पुल के पास देर शाम नीलम देवी को शकील मियां नाम के अपराधी के द्वारा चाकू से वार कर वीभत्स तरीके घायल कर दिया गया। जिसके बाद महिला को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां महिला की हालत नाजुक देखते हुए महिला को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Bhagalpur Bihar Women Murder

प्रतीकात्मक फोटो

जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल लाने के दौरान ही महिला की रास्ते में ही मौत हो गई। महिला के पीठ, दोनों हाथ काट दिए, महिला के स्तन को भी काट दिया गया, वहीं सर पर भी चाकू से कई वार किए गए।

End of Feed