बेंगलुरु: 41 साल की अभिनेत्री को भेज रहा था प्राइवेट पार्ट्स के फोटो-वीडियो, तीन महीने से झेल रही थीं यौन उत्पीड़न...आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु की एक 41 वर्षीय टेलीविजन अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर गंदी फोटोज और वीडियो भेजे गए। अभिनेत्री ने उस यूजर को ब्लॉक कर दिया, लेकिन उसने कई नए अकाउंट बना लिए और उनका यौन उत्पीड़न करता रहा। उस व्यक्ति ने अलग-अलग ID से अश्लील मैसेज और अपने प्राइवेट पार्ट के वीडियो भी भेजे।

Bengaluru TV Actress Crime News: सोशल मीडिया ने अनजान लोगों को भी एक दूसरे से इतना जोड़ दिया है कि कई बार चीजें बहुत खराब हो जाती हैं। फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर कोई अनजान व्यक्ति भी आपको मैसेज भेज सकता है, लेकिन वह अपराध में तब बदल जाता है जब आप अपनी सीमाएं भूल जाते हैं। अब जो एक मामला सामने आया है, उसमें बेंगलुरु की एक 41 वर्षीय टेलीविजन अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर गंदी फोटोज और वीडियो भेजे जा रहे थे।

BENGULURU

बेंगलुरु की 41 साल की अभिनेत्री का यौन उत्पीड़न (Photo- Freepik)

रोजोना मैसेंजर के जरिए अश्लील मैसेज आने लगे

अभिनेत्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि एक व्यक्ति ने कई चेतावनियों के बावजूद, सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बार-बार अश्लील मैसेज और वीडियो भेजे। तेलुगु और कन्नड़ टेलीविजन धारावाहिकों में काम करने वाली अभिनेत्री ने पुलिस को बताया कि यह दर्दनाक अनुभव तीन महीने पहले शुरू हुआ जब उन्हें फेसबुक पर 'Naveenz' नाम के एक यूजर से फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली। हालांकि उन्होंने रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं की, लेकिन वह व्यक्ति उन्हें रोजाना मैसेंजर के जरिए अश्लील मैसेज भेजने लगा।

End of Feed