बरेली का हत्यारा भाई! सगी बहन की हत्या कर घर में ही शव किया दफन ऊपर से करा दिया फर्श

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 3, 2024, 08:20 PM IST

जहां भाई अपनी बहन की रक्षा का बचन लेते हैं तो वहीं इस रिश्ते को बरेली में एक भाई ने कलंकित कर दिया। भाई ने अपनी बहन की हत्या कर शव को अपने ही घर में दफन करने के बाद उसके ऊपर फर्स पड़वा दिया। पिछले महीने से गायब महिला का शव उसके भाई रामू की निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है।

KEY HIGHLIGHTS

  1. भाई रामू अपराधी किस्म का था उसने बहन रानी से 51 हजार रुपये टेंपो खरीदने को लिए थे
  2. वह अपने भाई रामू से अपने रुपये लेने आई थी रामू ने रुपये मांगने पर अपनी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी
  3. उसके बाद उसने घर में ही गड्डा खोदकर बहन के शव को दफना दिया उसके बाद उस पर फर्श पड़वा दिया

उत्तर प्रदेश के बरेली के थाना सुभाषनगर के सनईया धनसिंह निवासी तेजराम की 35 वर्षीय बेटी रानी का विवाह रुद्रपुर के शिव नगर निवासी अलकेश से 20 साल पहले हुआ था। वह पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। बहनों की शादी होने के बाद वह मायके चली गई। भाई रामू और लखन घर पर रह गए। रामू की भी शादी हो गई चुकी है।

अब से कुछ साल पहले टेंपो खरीदने के लिए भाई रामू ने उससे 51 हजार रुपये उधार लिए थे। रानी की बड़ी बेटी शिवानी का विवाह था। वह 15 मार्च को भाई रामू से अपने रुपये लेने आई थी। रामू ने रुपये मांगने पर अपनी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद उसने घर में ही चार फिट गहरा गड्डा खोदकर बहन के शव को दफना दिया, उसके कुछ दिन बाद उस पर फर्श पड़वा दिया।

End of Feed