Bareilly Acid Thrown on Woman News: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक दिल दहलाने वाली खबर आई है। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति ने विवाह प्रस्ताव ठुकराए जाने पर एक विवाहित महिला और उसके परिवार पर कथित तौर पर तेजाब फेंक दिया। यह घटना शनिवार को शेरगढ़ इलाके में हुई, जिसमें महिला, उसके पति और दो बच्चे घायल हो गए।
महिला पर एसिड अटैक (AI Image)
मच्छरदानी के ऊपर से तेजाब फेंक दिया
पुलिस ने बताया कि परिवार अपने घर के बरामदे में सो रहा था, तभी आरोपी छत के रास्ते घर में घुसा और मच्छरदानी के ऊपर से उन पर तेजाब फेंक दिया। मीरगंज के सर्किल अधिकारी ने बताया कि शेरगढ़ पुलिस को सुबह करीब 6 बजे सूचना मिली कि एक परिवार के चार सदस्यों पर ज्वलनशील पदार्थ फेंके जाने से वे झुलस गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी उमेश कश्यप खुद विवाहित होने के बावजूद महिला से शादी करना चाहता था।
जब देवी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया, तो कश्यप ने कथित तौर पर उस पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने की कोशिश की। अधिकारी ने बताया कि इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों को शेरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
