चाचा के सामने महिला को खींच ले गए दरिंदे, आधी रात तक किया गैंगरेप; CCTV ने खोली पोल

हरियाणा के बहरादुरगढ़ में यूपी की रहने वाली महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और वह अपने चाचा के साथ नौकरी की तलाश में क्षेत्र में आई थी।

बहरादुरगढ़ में 12 जनवरी 2026 की रात एक सतहनीय घटना सामने आई है, जिसमें एक 42 वर्षीय महिला के साथ पाँच आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) करने का आरोप है। घटना दिल्ली मेट्रो ग्रीन लाइन के पंडित श्रीराम शर्मा स्टेशन (Green Line Station) के पास स्थित एक सुनसान ढाबे पर हुई। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और वह अपने चाचा के साथ नौकरी की तलाश में क्षेत्र में आई थी। आरोप है कि वे दोनों बस से पंडित श्रीराम शर्मा स्टेशन पर उतरे, तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उनका पीछा किया और महिला को खींच ले गए। आरोपियों ने उसे ढाबे की ओर ले जाकर रात 2:30 बजे पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

Bahadurgarh gangrape case

(सांकेतिक फोटो-Istock)

CCTV से सामने आई वारदात

वारदात के बाद पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके साथ केवल चोरी हुई थी और दुष्कर्म की बात स्वीकार नहीं की, लेकिन ढाबे के सीसीटीवी फुटेज (CCTV) ने घटना की स्पष्ट जानकारी मिली। इस फुटेज से और आगे की जांच से पुलिस को मामला गंभीर दुष्कर्म का होने का तथ्य मिला।

End of Feed