बदायूं डबल मर्डर: गर्दन काटकर भी नहीं रुके साजिद और जावेद के हाथ, किए थे और कई वार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 21, 2024, 12:07 PM IST

Badaun Double Murder: साजिद और जावेद ने की हैवानियत की कहानी जो सुन रहा है दंग रह जा रहा है। जो मासूम बच्चे आयुष और आहान साजिद और जावेद को भैया बोलते थे, परिवार प्यार करता था, उसी की दोनों ने उस्तरे से गला काट दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • साजिद और जावेद ने न सिर्फ गला काटा बल्कि बच्चों का शरीर भी चाकूओं से गोद दिया।
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार साजिद ने 24 बार चाकू और उस्तरे से बच्चों पर वार किया था।
  • बच्चों की हत्या करने के बाद आरोपी साजिद और जावेद वहां से भाग गए थे।

Badaun Double Murder: बदायूं डबल मर्डर केस में साजिद और जावेद ने हैवानियत का नंगा नाच खेला है। दोनों ने न सिर्फ बच्चों का गर्दन काटा बल्कि उनकी मौत के बाद भी शरीर पर कई वार किए। शरीर को उस्तरे से जगह-जगह से काट दिया था। बदायूं मर्डर केस में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है।

badaun murder case

बदायूं डबल मर्डर केस में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला हैवानियत का राज

End of Feed