Umesh Pal Murder: अतीक अहमद की पत्नी को सता रहा गाड़ी पलटने का डर, लिखी CM योगी को चिट्ठी

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 27, 2023, 07:35 PM IST

Atique Ahmed Wife:अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने कहा कि रिमांड के बहाने अतीक अहमद और अशरफ को जेल से बुलाकर रास्ते में हत्या कराने का प्लान बनाया जा रहा है, इस संदर्भ में सीएम योगी को लेटर भी लिखा है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को अतीक के एनकाउंटर का डर
  2. शाइस्ता परवीन ने इस बारे में सीएम योगी को पत्र लिखा है
  3. उन्होंने उमेश पाल हत्याकांड में दर्ज केस की सीबीआई से जांच करवाने की भी मांग की

Atique Ahmad Wife Letter to CM Yogi: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल (Umesh Pal Murder) के मर्डर के बाद इस मामले में पुलिस प्रशासन सख्त एक्शन ले रहा है, यूपी पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड के एक आरोपी का एनकाउंटर कर दिया है। जिस बदमाश का यूपी पुलिस ने एनकाउंटर किया है, उसका नाम अरबाज है और वो बाहुबली अतीक अहमद (Atique Ahmed) का करीबी बताया जा रहा है।

Atique Ahmed Wife Letter to CM Yogi

अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने सीएम योगी को लिखा पत्र


उत्तर प्रदेश पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप और जिला पुलिस ने प्रयागराज के नेहरू पार्क में आरोपी अरबाज का एनकाउंटर किया है। वहीं इस मामले में अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने अलग ही डर जाहिर किया है, उसका कहना है उसके पति अतीक और उसके भाई का यूपी पुलिस एकाउंटर कर सकती है।

End of Feed