माफिया डॉन अतीक अहमद के गुनाहों की परत दर परत खुलती जा रही है। ना सिर्फ अतीक अहमद बल्कि उसके बेटों के खौफ से लोग परेशान थे। अतीक के पांचों बेटे शहर प्रतिष्ठित सेंट जोसेफ स्कूल में पढ़ते थे, लेकिन स्कूल में अतीक के बेटों की दबंगई से स्कूल प्रशासन खौफ में रहता था।
प्रयागराज में सिर्फ अतीक अहमद से ही लोग परेशान नहीं थे, बल्कि उसके बेटों से भी जनता परेशान थी। जिस स्कूल-कॉलेज में उसके बेटे पढ़ते थे, वहां अक्सर वो मारपीट किया करते थे। यहां सिर्फ छात्र ही नहीं बल्कि कॉलेज का प्रशासन भी अतीक के बेटों से परेशान रहता था।
अतीक के तीसरे नंबर का बेटा- असद, जो उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी है, वो कॉलेज के दिनों में गुंडागर्दी के लिए कुख्यात था। एक बार जब असद की टीम खेल में हार गई थी, तब उसने विरोधी टीम के सदस्यों को जमकर पीटा था। बचाने आए कर्मचारियों को भी उसने पीटा था।
