अतीक अहमद फिर पहुंचा साबरमती जेल, प्रयागराज से यूपी पुलिस लाई वापस, मिली है उम्रकैद की सजा, देखें VIDEO

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 29, 2023, 09:54 PM IST

Atiq Ahmed reached Sabarmati Jail:गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद को कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार की शाम अहमदाबाद के साबरमती केन्द्रीय कारागार वापस लाया गया।

mafia Atiq Ahmed update: मंगलवार को प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया था। कोर्ट ने पहले माफिया अतीक अहमद समेत तीन आरोपियों को दोषी करार दिया। जिसके बाद सभी दोषियों को आजीवन करावास की सजा सुनाई गई। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में प्रयागराज की एक अदालत ने 2006 के उमेश पाल अपहरण मामले में अतीक को मंगलवार को आजीवन कारावास की सजा सुनायी थी।

Atiq Ahmed reached Sabarmati Jail

अतीक अहमद को बुधवार की शाम अहमदाबाद के साबरमती केन्द्रीय कारागार वापस लाया गया

एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश से पूर्व विधायक और लोकसभा के पूर्व सदस्य अतीक अहमद को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज से 24 घंटे की लंबी यात्रा के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस की वैन से गुजरात लाया गया। वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि उत्तर प्रदेश पुलिस 60 वर्षीय गैंगस्टर को लेकर आयी है और जेल परिसर में प्रवेश कर रही है।

End of Feed