क्राइम

आखिर कहां छिपा बैठा है भगोड़ा अमृतपाल सिंह, अब तक दो वीडियो कर चुका है जारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलWritten by: ललित राय
  • Updated Mar 31, 2023, 09:33 AM IST

Amritpal singh Updates:अमृतपाल सिंह की तलाश में पंजाब पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, हालांकि वो गिरफ्त से बाहर है। देश के कई इलाकों में उसके देखे जाने का दावा किया जा चुका है। आखिरी बार उसे पंजाब के होशियारपुर में देखने की जानकारी सामने आई है।

Image

अमृतपाल सिंह, वारिस पंजाब दे का मुखिया

KEY HIGHLIGHTS
  • अमृतपाल सिंह अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर
  • अब तक दो वीडियो, एक ऑडियो क्लिप कर चुका है जारी
  • वीडियो संदेश में अमृतपाल बोला, किसी सरकार से नहीं डरता

Amritpal singh Updates: वारिस पंजाब दे का मुखिया और भगोड़ा अमृतपाल सिंह कहां छिपा है, इसके बारे में पुख्ता तौर पर कुछ कह पाना मुश्किल है, दो दिन पहले जब पंजाब पुलिस की एक टीम ने उसका पीछा किया तो भी वो पकड़ से बाहर रहा है। पुलिस के मुताबिक उसका अंतिम लोकेशन होशियार पुर में थीं। इन सबके बीच उसने दो वीडियो और एक ऑडियो रिलीज कर पंजाब पुलिस को सीधी चुनौती दी है। सवाल यह है कि आखिर वो कहां है, वो पंजाब में ही छिपा है या कहीं और है।

ना गिरफ्तारी, ना मौत से डर

बुधवार को होशियारपुर में देखे जाने के दावे के बाद वो भूमिगत है। हालांकि गुरुवार को वीडियो मैसेज के बाद शुक्रवार को उसने एक ऑडियो और वीडियो मैसेज जारी किया जिसमें सीधे तौर पर सुरक्षा एजेंसियों को चुनौती देते हुए कहा कि कोई भी ताकत उसे पकड़ नहीं सकती है। अमृतपाल सिंह का कहना है कि वो भगोड़ा नहीं बल्कि बागी है और दुनिया के सामने जरूर आएगा। वो ना तो मौत और ना ही गिरफ्तारी से डरता है,वो भगोड़ा बनने के बारे में सोच नहीं सकता। वो अभी भी अपने समर्थकों के साथ संपर्क में है। वो किसी सरकार से नहीं डरता, जिस सरकार को जो करना हो कर ले। गुरुवार को वीडियो मैसेज में उसने कहा कि सिख समाज के लोग सरबत खालसा में जरूर हिस्सा लें। ऑडियो क्लिप में अमृतपाल सिंह ने दावा किया कि उन खबरों में किसी तरह की सच्चाई नहीं है जिसमें कहा जा रहा है कि वो सरेंडर करने वाला है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article