क्राइम

Bihar Police: गजब है बिहार पुलिस! वाहन चेकिंग में हेलमेट और डीएल नहीं तो मार दी युवक को गोली-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 29, 2023, 06:49 PM IST

Bihar Jehanabad gun shot: बिहार के जहानाबाद में बिना हेलमेट बाइक चला रहा एक युवक पुलिस चेकिंग देखकर भागा तो पुलिस ASI ने उसका पीछा किया और गोली मार दी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Bihar Jehanabad gunshot a youth: बिहार पुलिस के कारनामों की तो बात ही क्या करना, वो इसके लिए खासी चर्चित रहती है वहीं एक ताजा मामला राज्य के जहानाबाद से सामने आया है यहां पर पुलिस के ASI ने एक युवक को महज इसलिए गोली मार दी क्योंकि उसने हेलमेट नहीं पहना था यह आरोप युवक के पिता ने पुलिस पर लगाया है, इस मामले को लेकर लोग बिहार पुलिस की आलोचना कर रहे हैं।

बताते हैं कि जहानाबाद में पुलिस चेकिंग के दौरान युवक भागने लगा जिसके बाद पुलिस ने ओवरटेक करके गोली मारी है युवक की हालत गंभीर है अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना जहानाबाद जिले के ओकरी ओपी क्षेत्र के की है, गोली लगने के बाद बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल के बजाय प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घायल युवक के पास हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था

घायल युवक के पिता ने पुलिस पर गोली मारने का आरोप लगाया, पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वाहनों की चेकिंग के दौरान उनका लड़का सुधीर वहां से बाइक लेकर गुजर रहा था, उसके पास हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था जिसके चलते वह पुलिस को देखते ही भागने लगा जिसके बाद गुस्साए पुलिस वाले ने गोली मार दी।

गोली से घायल युवक करीब 3 किलोमीटर तक बाइक चलाता रहा

जहानाबाद के ओकरी में वाहन चेकिंग के दौरान बाइक नहीं रोकने पर ओकरी थाना पुलिस ने बोलेरो से पीछा कर बाइक सवार को गोली मारी है, बताते हैं कि पुलिस की गोली लगने के बाद भी युवक करीब 3 किलोमीटर तक बाइक चला कर भागता रहा और पुलिस उसका पीछा करती रही, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं जिला पुलिस SP दीपक रंजन ने चेकिंग कर रही पूरी टीम को सस्पेंड कर दिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article