असम में पत्नी का सिर काटने के आरोपी की मौत, पुलिस वाहन से कूदकर भागने की कोशिश पड़ी भारी

असम में पत्नी की सिर काटकर हत्या के आरोपी की पुलिस हिरासत से भागते समय मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था।

असम में अपनी पत्नी का सिर काटने के आरोपी कैब ड्राइवर रामानुज गोस्वामी की मौत तब हो गई, जब वह 14 सितंबर यानी सोमवार तड़के मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाए जाते समय पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागने की कोशिश कर रहा था। गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (GMCH) के अधिकारियों ने बताया कि एक दुर्घटना के बाद आरोपी को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।

assam wife murder

आरोपी की पुलिस हिरासत से भागते समय मौत (फाइल फोटो)

रामानुज गोस्वामी पर पिछले हफ्ते अपने घर पर पत्नी की हत्या करने का आरोप था। आरोप है कि उसने पत्नी के कथित एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर (विवाह-बाहर संबंध) को लेकर गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी थी। पत्नी रिया तालुकदार का कटा हुआ सिर एक फ्रिज में पॉलीथीन बैग में लिपटा हुआ मिला था।

End of Feed