Assam: असम-त्रिपुरा बार्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित दवाओं की खेप जब्त

असम पुलिस ने करीमगंज में भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं की 40,000 बोतलें जब्त कीं। जब्त की गई दवाओं की कीमत 2.18 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

Assam: असम-त्रिपुरा सीमा पर असम के करीमगंज जिले में पुलिस ने बुधवार को एक ट्रक से 2.18 करोड़ रुपये मूल्य की कफ सिरप की 40,000 बोतलें जब्त कीं। पुलिस ने ट्रक भी जब्त कर लिया और दो लोगों को पकड़ लिया।

Asssam Police

असम पुलिस ने 2.18 करोड़ रुपये की कफ सिरप जब्त की

करीमगंज जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रताप दास ने कहा कि, गुप्त सूचना के आधार पर, एक पुलिस टीम ने असम-त्रिपुरा सीमा पर चुराईबारी पुलिस निगरानी चौकी पर एक ट्रक को रोका। हमने चुराइबारी पुलिस निगरानी चौकी पर एक नाका चेकिंग लगाई थी और एक ट्रक को रोका था।

End of Feed