Apple कंपनी को उसके ही एक पूर्व कर्मचारी ने करोड़ों का चूना लगाया है। धीरेंद्र प्रसाद नाम का यह कर्मचारी अपने सहयोगियों के साथ ऐसे खेल रचता था कि वो आसानी से पकड़ा ही न जा सके। इस तरह उसने 140 करोड़ का घपला कर डाला।
एपल के पूर्व कर्मचारी को हो सकती है 20 साल की सजा
धीरेंद्र प्रसाद भारतीय मूल का है और इस समय अमेरिका में उसके खिलाफ केस चल रहा है। Apple के साथ 10 साल से अधिक समय तक जुड़े रहे धीरेंद्र प्रसाद को धोखा देने के आरोप में 20 साल की जेल हो सकती है। लूट के लिए प्रसाद ने अलग-अलग हथकंडे अपनाए थे, जैसे कि रिश्वत लेना, चालान बढ़ाना, पुर्जे चुराना और Apple से उन चीजों के लिए पैसे लेना, जो उसे कभी नहीं मिली थीं। जाहिर तौर पर वह कंपनी को धोखा देने वाला अकेला नहीं था। प्रसाद के साथ उसके दो साथी भी थे।
धीरेंद्र प्रसाद ने खुलासा किया कि उन्होंने 2008 से 2018 तक ऐप्पल के साथ काम किया और उस समय ऐप्पल की ग्लोबल सर्विस सप्लाई चेन में खरीदार के रूप में काम करता था। प्रसाद की भूमिका में एप्पल से पुर्जे और सेवाएं खरीदना शामिल था। उसने बताया कि 2011 में उसने धोखाधड़ी शुरू की थी और 2018 तक वो धोखा देते रहा।
पता चला कि धीरेंद्र अकेला ऐसा व्यक्ति नहीं था जो 17 मिलियन डॉलर लूटने में शामिल था। उनके दो साथी रॉबर्ट गैरी हैनसेन और डॉन एम बेकर भी इसमें शामिल था। अमेरिकी सरकार ने प्रसाद की 5 मिलियन डॉलर से अधिक की संपत्ति जब्त की है। उसकी सजा की सुनवाई 14 मार्च को तय की गई है। अगर प्रसाद दोषी पाए जाते हैं, तो उन्हें 20 साल तक की जेल की सजा हो सकती है।
