Amitabh Bachchan के रिश्तेदार से करोड़ों की ठगी ! जानिए क्या है मामला ?

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2022, 06:57 PM IST

बिग बी के रिश्तेदार अनिल नंदा के साथ ठगी का मामला सामने आया है। अनिल नंदा देश के बड़े उद्योगपतियों में से एक हैं।

सदी के महानायक Amitab Bachchan के एक रिश्तेदार के साथ ठगी का मामला सामने आया है। शातिर ठगों ने जिनको ठगी का शिकार बनाया उनका शुमार देश के बड़े उद्योगपतियों में किया जाता है। Anil Nanda जिनके साथ करोड़ो की ठगी का दावा किया जा रहा है वो अमिताभ बच्चन के समधी राजन नंदा के भाई हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों अवनीश चंद्र झा, माजिद अली और राधा कृष्ण को गिरफ्तार किया है। अनिल नंदा एस्कार्ट ग्रुप के पूर्व वाइस चेयरमैन हैं। क्राइम ब्रांच ने तीन दिन पहले एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी।

amitabh bachchan

अमिताभ बच्चन के रिश्तेदार के साथ ठगी

शिकायतकर्ता अनिल नंदा ने तीन आरोपियों के अलावा धर्मेंद्र सिंह, पीएसओ अशोक, विवेक, पीएसओ कन्नू को भी नामजद कराया है। इन सभी पर शिकायतकर्ता की कंपनियों के शेयर, फ्रेंड्स कालोनी में स्थित करोड़ों का घर, कुछ अन्य जगहों की प्रॉपर्टी व लुधियाना में जमीन को जालसाजी के जरिये बेचने का प्रयास करने व उस पर कब्जा जमाने का आरोप है। एफआईआर के मुताबिक उन्हें उनके घर से बाहर कर दिया था और अब वो एक होटल में रहकर जिंदगी गुजार रहे हैं।

End of Feed