Jharkhand Murder Case: झारखंड के साहिबगंज (Sahibganj) में आदिवासी लड़की की हत्या (Murder) के मामले में पुलिस ने SIT का गठन कर दिया है। दिलदार अंसारी (Dildar Ansari) पर अपनी ही पत्नी रबिता के शरीर के 18 टुकड़े करने का आरोप है। हत्या के बाद महिला के शरीर के टुकड़े अलग-अलग जगहों पर फेंक दिए गए। अभी भी शरीर के कई पार्ट्स नहीं मिले हैं। अब स्पेशल टीम (Special Team) इस हत्या की जांच करेगी। इस मामले में सियासत में तेज हो गई है। कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष लगातार सरकार के खिलाफ हमला बोल रही है। .आज विधानसभा में भी सोरेन सरकार को घेरने की तैयारी है। लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सरकार पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
आरोपी पति सहित अन्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार
