'वो मेरे टुकड़े- टुकड़े कर देगा', पढ़िए श्रद्धा का पुलिस को लिखा वह पत्र, जिसमें दर्ज है आफताब के जुल्मों की इंतहा

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Nov 24, 2022, 10:07 AM IST

पुलिस के हाथ कुछ और सबूत लगे हैं जिसमें खुद श्रद्धा ने आफताब के हाथों अपनी जान जाने का डर जाहिर किया था। पुलिस को भी बताया था लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। श्रद्धा के परिवार और बीजेपी का कहना है कि कार्रवाई की गई होती तो श्रद्धा जिंदा होती।

Shraddha Mureder Case: श्रद्धा वालकर हत्याकांड में लगातार कई खुलासे हो रहे हैं। आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (Aftab Amin Poonawala) किस कदर श्रद्धा पर जुल्म ढहा रहा था इसे लेकर एक पत्र सामने आया है। श्रद्धा द्वारा Police को करीब दो साल पहले लिखे गए इस शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि उसके लिव-इन-पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला ने उसे मारने की कोशिश की और उसे डर है कि वह उसके टुकड़े-टुकड़े कर फेंक देगा। इससे साफ है कि जैसी शंका श्रद्धा ने जाहिर की थी, कुछ उसी अंदाज में आरोपी आफताब ने उसकी हत्या की।

Shraddha walker letter

श्रद्धा ने दो साल पहले लिखा था पुलिस को पत्र

आफताब के पॉलीग्राफ टेस्ट (Polygraph Test) की प्रक्रिया के बीच में श्रद्धा वॉकर की पुलिस में दी गई इस शिकायती चिट्ठी ने आफताब की सनक को एक बार फिर दुनिया के सामने लाकर खड़ा कर दिया है। श्रद्धा शायद अपनी मौत के दो साल पहले ही आफताब के डरावने चेहरे को देख चुकी थी। तभी उसने नवंबर 2020 में इसकी शिकायत मुंबई के तुलिंज थाने में की थी। उसने अपनी चिट्ठी में आफताब से जान का खतरा बताया था।

End of Feed