अभिनेत्री ईशा आलिया हत्याकांड: पति प्रकाश कुमार की गिरफ्तारी के बाद देवर गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 30, 2022, 09:29 PM IST

Actress Isha Alia murder case: झारखंड की अभिनेत्री ईशा आलिया हत्याकांड में पति प्रकाश कुमार की गिरफ्तार के बाद देवर को गिरफ्तार किया है। पश्चिम बंगाल से एक टीम जांच के लिए रांची के लिए रवाना हो चुकी है।

Actress Isha Alia murder case: झारखंड की अभिनेत्री ईशा आलिया हत्याकांड में कोलकाता पुलिस ने ईशा के देवर को गिरफ्तार किया है। इससे पहले कोलकाता पुलिस ईशा के पति प्रकाश को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस को शक है कि हत्या वित्तीय वजहों से की गई है। पश्चिम बंगाल से एक टीम जांच के लिए रांची के लिए रवाना हो चुकी है, जहां मृतका और उसका पति रहते थे।

Actress Isha Alia murder case

अभिनेत्री ईशा आलिया हत्याकांड में पति के बाद देवर गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में बुधवार को कथित हाईवे डकैती के दौरान ईशा आलिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रिया का पति प्रकाश कुमार, जो फिल्म निर्माता हैं, उसे रिया के परिवार के सदस्यों की शिकायत के बाद गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया था।

End of Feed