अमृतसर में बदमाशों ने आप नेता को गोलियों से भूना; शादी समारोह में की हत्या, पहले भी दो बार हो चुका था हमला

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और गांव के सरपंच झरमल सिंह की रविवार को यहां एक शादी समारोह में अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। तरनतारन जिले के वलटोहा गांव के रहने वाले सिंह अमृतसर में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे, तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन्हें बहुत करीब से गोली मार दी।

अमृतसर में दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। आम आदमी पार्टी के नेता और सरपंच झरमल सिंह की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। वे तरनतारन जिले के वलटोहा गांव के रहने वाले थे। शादी समारोह के बीच हुई इस हत्या न सिर्फ राजनीतिक हलकों में बल्कि कानून-व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

shoot

आप नेता की गोली मारकर हत्या

मैरिज पैलेस में मारी गोली

जानकारी के मुताबिक, झरमल सिंह रविवार को अमृतसर के एक मैरिज पैलेस में शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। जैसे ही वह मेरी गोल्ड पैलेस के भीतर दाखिल हुए, पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस गोलाबारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल वल्टोहा को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

End of Feed