नर्सरी की बच्ची ने कहा राधे-राधे... तो प्रिंसिपल ने मुंह पर चिपका दिया टेप

पुलिस ने शिकायत पर स्कूल की प्राचार्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम 2015 की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग के नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम बागडूमर में बुधवार को प्राइवेट स्कूल की नर्सरी कक्षा की एक बच्ची ने राधे-राधे बोल दिया। आरोप है कि इसके बाद स्कूल की महिला प्रिंसिपल इला ईवन कोलविन के द्वारा बच्ची के दोनों कलाई पर मारा, इतना ही नहीं बच्ची के मुंह पर टेप भी चिपका दिया था।

arrest

प्रिंसिपल गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो:istock)

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कथित रूप से राधे-राधे कहने पर नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाली साढ़े तीन वर्षीय छात्रा को पीटने और उसके मुंह पर टेप चिपकाने के लिए पुलिस ने स्कूल की प्राचार्य को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि बच्ची के पिता प्रवीण यादव की शिकायत पर पुलिस ने नंदिनी नगर थानाक्षेत्र के बागडुमर इलाके स्थित 'मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल' की प्रिंसिपल ईला ईवन कौलविन को गिरफ्तार कर लिया।

End of Feed