नई दिल्ली, 28 नवंबर: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अपराध की दुनिया में कभी बबली का नाम काफी चर्चित रहा। शामली की रहने वाली बबली देवी को इलाके की चर्चित हिस्ट्रीशीटर और लेडी डॉन के तौर पर जाना जाता रहा है। हत्या, लूट, अपहरण, रंगदारी और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर मामलों से जुड़ा उसका नाम लंबे समय तक पुलिस रिकॉर्ड और स्थानीय चर्चाओं में बना रहा। अब इसी परिवार से जुड़ा एक नया नाम चर्चा में है- बेटीजान्हवी मलिक। रोहतक शूटआउट के घटनाक्रम के बादजान्हवी का नाम सामने आने से कई सवाल उठने लगे हैं।
डॉन बबली की बेटी जान्हवी रोहतक शूटआउट से चर्चा में (AI Photo)
ये भी पढ़ें- रोहतक मिलन ढाबा गैंगवार में बड़ा खुलासा! सन्नी रिटोलिया की गर्लफ्रेंड ही निकली भाऊ गैंग की मुखबिर
कौन है पश्चिमी यूपी की चर्चित लेडी डॉन बबली?
शामली के बहावड़ी गांव की रहने वाली बबली देवी की कहानी एक सामान्य परिवार से निकलकर अपराध और स्थानीय राजनीति तक पहुंचने की बताई जाती है। धीरे-धीरे वह पश्चिमी यूपी के कई कुख्यात बदमाशों के संपर्क में आई और फिर अपना अलग गिरोह खड़ा करने की बात सामने आई। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, उसके खिलाफ रंगदारी मांगने, हत्या, लूट, अपहरण और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज रहे हैं।
बबली को लेकर पुलिस ने समय-समय पर कार्रवाई भी की। उस पर इनाम घोषित होने, जेल जाने, पुलिस मुठभेड़ का सामना करने और संपत्तियों की कुर्की जैसी कार्रवाई की जानकारी सामने आती रही है। यही वजह रही कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अपराध जगत में उसका नाम चर्चित रहा।
अपराध के साथ गांव की राजनीति में भी रही सक्रिय
बबली की कहानी सिर्फ आपराधिक मामलों तक सीमित नहीं रही। वह गांव की प्रधान भी रह चुकी है। उसके परिवार की राजनीतिक और आपराधिक पृष्ठभूमि लंबे समय से इलाके में चर्चा का विषय रही है। स्थानीय राजनीति, प्रधानी चुनावों की रंजिश और आपराधिक घटनाओं के बीच उसके परिवार का नाम कई बार सामने आया।
शादी समारोह में पति विक्की मलिक की हत्या
मार्च 2026 में बबली के परिवार में एक बड़ा घटनाक्रम हुआ। बागपत के दोघट में एक शादी समारोह के दौरान उसके पति विवेक उर्फ विक्की मलिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड को गांव में लंबे समय से चली आ रही प्रधानी चुनाव की रंजिश से जोड़कर देखा गया। पति की हत्या के बाद बबली के परिवार से जुड़ी पुरानी राजनीतिक और आपराधिक पृष्ठभूमि एक बार फिर चर्चा में आ गई।
अब बेटीजान्हवी मलिक का नाम क्यों चर्चा में?
बबली के परिवार से जुड़ा अब एक और नाम सुर्खियों में है- जहान्वी मलिक। जानकारी के मुताबिक,जान्हवी की शादी हरियाणा के पानीपत में हुई थी, लेकिन बाद में वह अपने पति से अलग हो गई। रोहतक शूटआउट से पहले उसके शामली से हरियाणा रवाना होने की जानकारी सामने आई है। इसी घटनाक्रम के बाद रोहतक शूटआउट की जांच के संदर्भ मेंजान्हवी का नाम भी चर्चा में आने लगा। बताया जा रहा है कि रोहतक कांड के बादजान्हवी बैंकॉक चली गई।
