पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार में पार्किंग विवाद पर हत्या, 34 साल के शख्स को मारी गोली

Delhi News: एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रीत विहार पुलिस स्टेशन में सुबह 2:22 और 2:26 बजे झगड़े और गोलीबारी की घटना के संबंध में दो पीसीआर कॉल प्राप्त हुए।

Man Shot Dead Over Parking Dispute: पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में सोमवार तड़के पार्किंग विवाद के बाद एक 34 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। अधिकारी बताया कि यह घटना एक घर के बाहर हुई, जहां वाहनों की पार्किंग को लेकर दो समूहों के बीच झगड़ा हुआ। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रीत विहार पुलिस स्टेशन में सुबह 2:22 और 2:26 बजे झगड़े और गोलीबारी की घटना के संबंध में दो पीसीआर कॉल प्राप्त हुए।

इस विवाद में पंकज नैयर (34) और उनके भाई पारस (43) एक तरफ थे, और गौरव शर्मा दूसरी तरफ थे। अधिकारी ने बताया कि बहस बढ़ गई और गौरव ने कथित तौर पर गोली चला दी, जो नैयर के सीने में लगी। पुलिस ने बताया कि नैयर को निर्माण विहार के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गए। उन्होंने आगे बताया कि उनकी तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं।

End of Feed