हरियाणा : नाराज छात्रों ने उठाया खौफनाक कदम, प्रिंसिपल के घोंप दिया चाकू; ऑन द स्पॉट मौत

हरियाणा के हिसार में दो छात्रों ने स्कूल प्रिंसिपल की चाकू मारकर हत्या कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि निदेशक द्वारा छात्रों को अनुशासनहीनता के लिए फटकार लगाए जाने के कारण यह घटना हुई।

हिसार : जिले में बृहस्पतिवार को एक निजी स्कूल के निदेशक की संस्थान परिसर में दो छात्रों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस का दावा है कि आरोपी कथित अनुशासनहीनता के कारण स्कूल निदेशक द्वारा फटकार लगाए जाने से नाराज थे। पीड़ित जगबीर को हिसार के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।

Crime News

सांकेतिक फोटो (साभार-टाइम्स नाउ नवभारत)

11वीं और 12वीं कक्षा के हैं छात्र

हांसी के पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन से जब पूछा गया कि क्या दोनों आरोपी नाबालिग हैं तो उन्होंने कहा, "वे 11वीं और 12वीं कक्षा के बास गांव के उसी स्कूल के छात्र हैं जहां यह घटना घटी थी। घटना के पीछे के सही कारण का पता आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही चलेगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि निदेशक द्वारा छात्रों को अनुशासनहीनता के लिए फटकार लगाए जाने के कारण यह घटना हुई।

End of Feed