LIVE

IPL 2022, MI vs PBKS Highlights: जीत की पटरी पर लौटे पंजाब के 'किंग्स', मुंबई इंडियंस पर पड़ा हार का 'पंजा'

IPL 2022, Mumbai Indians vs Punjab Kings Highlights: पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने बुधवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) को करीबी मुकाबले में शिकस्त दी।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Apr 13, 2022, 23:50 IST
Follow on Google News
IPL 2022, MI vs PBKS Highlights: जीत की पटरी पर लौटे पंजाब के 'किंग्स', मुंबई इंडियंस पर पड़ा हार का 'पंजा'

मुंबई इंडियंस (एमआई) को आईपीएल 2022 में लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई की टीम को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने 12 रन से मात दी। इसी के साथ पिछला मैच गंवाने वाली पंजाब जीत की पटरी पर लौट आई है। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (एमसीएएस) में खेले गए मैच में पंजाब ने 199 स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में एमआई 9 विकेट के नुकसान पर 186 रन ही जुटा सकी। मुंबई के लिए सर्वाधिक रन युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने बनाए। उन्होंने 25 गेंदों में 4 चौकों और 5 छक्कों की बदौलत 49 रन की पारी खेली।

ईशान किशन का बल्ला रहा खामोश

लक्ष्य का पीछा करते हुए मंबई ने सधा हुआ आगाज किया और पहले विकेट के लिए 31 रन जुटाए। रोहित शर्मा (17 गेंदों में 28) ने कुछ अच्छे शॉट लगाए लेकिन ईशान किशन (3) का बल्ला खामोश रहा। वहीं, ब्रेविस ने तिलक वर्मा (20 गेंदों में 36) के साथ 84 रन की साझेदारी कर मुंबई को सैकड़े के पार पहुंचाया। हालांकि, तिलक के 13वें और कीरोन पोलार्ड (12) के 17वें ओवर में रन आउट होने के बाद एमआई की पारी एक बार फिर लड़खड़ा गई।

सूर्यकुमार के जाते ही उम्मीदें खत्म

मुंबई की रही सही उम्मीदें सूर्यकुमार यादव (30 गेंदों में 43) के 19वें ओवर में आउट होने के बाद खत्म हो गईं। वहीं, एमआई को अंतिम ओवर में जयदेव उनादकट (12), जसप्रीत बुमराह (0) और टायमल मिल्स (0) के तौर पर तीन झटके लगे। पंजाब ने के लिए ओडियन स्मिथ ने सबसे ज्यादा चार शिकार किए। कगिसो रबाडा ने दो और वैभव अरोड़ा ने एक विकेट झटका।

ऐसा रहा पंजाब किंग्स की पारी का हाल

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 198 रन बनाए। मयंक अग्रवाल और शिखर धवन ने पंजाब को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 97 रन जोड़े। यह साझेदारी 10वें ओवर में मयंक के आउट होने के बाद टूटी, जिन्होंने 32 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों के जरिए 52 रन की पारी खेली। वहीं, जॉनी बेयरस्टो (12) और लियाम लिविंगस्टोन (1) क्रमश: 14वें और 15वें ओवर में पवेलियन लौटे। धवन ने 17वें ओवर में अपना विकेट गंयाया। उन्होंने 50 गेंदों में 70 रन बनाए। धवन ने अपनी पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाए।

जितेश-शाहरुख ने की ताबड़तोड़ साझेदारी

इसके बाद जितेश शर्मा और शाहरुख खान ने ताबड़तोड़ अंदाज में पांचवें विकेट के लिए 46 रन जोड़े। शाहरुख ने अंतिम ओवर में आउट होने से पहले 6 गेंदों में 2 छक्कों की बदौलत 15 रन बनाए। वहीं, जितेश 15 गेंदों में 30 रन जुटाकर नाबाद लौटे। उन्होंने 2 चौके और 2 सिक्स जमाए। ओडियन स्मिथ 1 रन नाबाद रहे। मुंबई की ओर से तेज गेंदबाज बेसिल थंपी ने 2 विकेट चटकाए। जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट और स्पिनर मुरुगन अश्विन को एक-एक विकेट मिला।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, कीरोन पोलार्ड, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, जयदेव उनादकट, बासिल थंपी।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11 

मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह।

APR 13, 2022 23:35 IST

पंजाब ने 12 रन से जीता मैच

पंजाब ने मुंबई को 12 रन से हरा दिया है। 20वां ओवर ओडियन स्मिथ ने किया, जिसमें उन्होंने 9 रन दिए और तीन विकेट चटकाए। जयदवेन उनादकट (12) तीसरी, जसप्रीत बुमराह (0) चौथी और टायमल मिल्स (0) अंतिम गेंद पर आउट हुए। 

MI vs PBKS Live Score: मुंबई इंडियंस 186/9 (20 ओवर)

APR 13, 2022 23:24 IST

सूर्युकमार का रबाडा ने किया शिकार

रबाडा ने 19वें ओवर में मुंबई को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने चौथी गेंद पर सूर्यकुमार को अपना शिकार बनाया। सूर्यकुमार बड़ा शॉट जमाने चाहते थे लेकिन गेंद का बल्ले से सही से संपर्क नहीं हुआ और ओडियम को कैच थमा बैठे। उन्होंने 30 गेंदों में 43 रन बनाए। सूर्यकुमार ने 1 चौका और 4 छक्के जमाए।

MI vs PBKS Live Score: मुंबई इंडियंस 177/6 (19 ओवर)
 

APR 13, 2022 23:14 IST

मुंबई को 28 रन की जरूरत

मुंबई को अंतिम दो ओवर में जीत के लिए 28 रन की जरूरत है। सूर्यकुमार 37 और उनादकट 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

MI vs PBKS Live Score: मुंबई इंडियंस 171/5 (18 ओवर)

APR 13, 2022 23:06 IST

कीरोन पोलार्ड लौटे पवेलियन

मुंबई को बड़ा झटका लगा है। कीरोन पोलार्ड 17वें ओवर की पहली गेंद पर रन आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। ओडियन स्मिथ ने शानदार थ्रो के जरिए विकेटकीपर जितेश से गिल्लियां बिखरवाईं। पोलार्ड ने 11 गेंदों में 10 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान एक चौका मारा। वहीं, सूर्यकुमार 35 और जयदेव उनादकट 1 के निजी स्कोर पर हैं।

MI vs PBKS Live Score: मुंबई इंडियंस 166/5 (17 ओवर)

APR 13, 2022 22:59 IST

राहुल चाहर ने सिर्फ 4 रन दिए

राहुल चाहर ने एक बार फिर किफायती गेंदबाजी की है। उन्होंने 16वें ओवर में सूर्यकुमार और पोलार्ड को बांधे रखा और सिर्फ चार रन खर्च किए। दोनों ने दो-दो रन बनाए।

MI vs PBKS Live Score: मुंबई इंडियंस 150/4 (16 ओवर)

APR 13, 2022 22:55 IST

सूर्यकुमार ने रबाडा पर लगाया सिक्स

रबाडा द्वारा डाले गए 15वें ओवर में 8 रन आए, जिसमें सूर्यकुमार ने एक सिक्स भी लगाया। सूर्यकुमार ने खड़े-खड़े डीप मिडविकेट की दिशा में गेंद को उठाकर मारा।

MI vs PBKS Live Score: मुंबई इंडियंस 146/4 (15 ओवर)

APR 13, 2022 22:51 IST

कीरोन पोलार्ड ने खोले अपने हाथ

कीरोन पोलार्ड ने 14वां ओवर करने आए राहुल चाहर के खिलाप अपने हाथ खोले। उन्होंने दूसरी गेंद पर लॉन्ग ऑन की दिशा में चौका बटोरा। पोलार्ड 6 और सूर्यकुमार 13 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

MI vs PBKS Live Score: मुंबई इंडियंस 138/4 (14 ओवर)

APR 13, 2022 22:46 IST

तिलक वर्मा हुए रन आउट

पंजाब किंग्स को चौथी सफलता मिल गई है। तिलक वर्मा तालमेल की कमी के कारण 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रन आउट हो गए। उन्होंने 20 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 36 रन की पारी खेली।

MI vs PBKS Live Score: मुंबई इंडियंस 131/4 (13 ओवर)

APR 13, 2022 22:37 IST

राहुल ने किफायती ओवर फेंका

राहुल चाहर ने अब किफायती ओवर निकाला है। उन्होंने 12वें ओवर में महज 4 रन दिए। तिलक और सूर्यकुमार यादव ने दो-दो रन जुटाए।

MI vs PBKS Live Score: मुंबई इंडियंस 120/3 (12 ओवर)

APR 13, 2022 22:33 IST

अर्धशतक से चूके डेवाल्ड ब्रेविस

मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका बेबी एबी के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस के रूप में लगा। ब्रेविस ने ताबड़ोतड़ पारी खेली लेकिन वह अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 25 गेंदों में 4 चौकों और 5 छक्कों के जरिए 49 रन बनाए। ब्रेविस को ओडियन स्मिथ ने 11वें ओवर की अंतिम गेंद पर आउट किया। वह पुल करने के प्रायस में थे लेकिन डी स्क्वायर लेग पर अर्शदीप के हाथों लपके गए।

MI vs PBKS Live Score: मुंबई इंडियंस 116/3 (11 ओवर)

APR 13, 2022 22:27 IST

मुंबई इंडियंस का सैकड़ा कंप्लीट

10 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद मुंबई इंडियंस का सैकड़ा कंप्लीट हो चुका है। वैभव द्वारा किए गए 10वें ओवर में 13 रन आए। तिलक ने चौका और छक्का मारा। तिलक 27 और ब्रेविस 45 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।

MI vs PBKS Live Score: मुंबई इंडियंस 105/2 (10 ओवर)

APR 13, 2022 22:20 IST

ब्रेविस ने राहुल चाहर की धुनाई की

लेग स्पिनर राहुल चाहर ने नौवें ओवर में 29 रन खर्च डाले। ब्रेविस ने चाहर की जमकर धुनाई की। तिलक ने पहली गेंद पर एक रन बनाया और फिर ब्रेविस ने दूसरी गेंद पर चौका जमाया। इसके बाद ब्रेविस ने अगले चार गेंदों पर लगातार चार छक्के मारे।

MI vs PBKS Live Score: मुंबई इंडियंस 92/2 (9 ओवर)

APR 13, 2022 22:13 IST

तिलक वर्मा ने जड़ो दो चौके

तिलक वर्मा ने आठवें ओवर में अपना हाथ खोलते हुए दो चौके जड़े। उन्होंने पहली और चौथी गेंद को बाउंड्री के पार भेजा। यह ओवर लियाम लिविंगस्टोन ने डाला। 

MI vs PBKS Live Score: मुंबई इंडियंस 63/2 (8 ओवर)

APR 13, 2022 22:12 IST

ब्रेविस ने ओडियन पर लगाया सिक्स

युवा बल्लेबाज ब्रेविस ने सातवें ओर में ओडियन स्मिथ के खिलाफ शानदार छक्का जड़ा। उन्होंने दूसरी गेंद को पुल किया, जो डीप स्‍क्‍वायर लेग के ऊपर से गई। ब्रेविस 15 और तिलक 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।

MI vs PBKS Live Score: मुंबई इंडियंस 52/2 (7 ओवर)

APR 13, 2022 22:06 IST

ब्रेविस ने अर्शदीप पर दो चौके लगाए

ब्रेविस ने आठ गेंदों तक कोई रन नहीं बनाया लेकिन उन्होंने बाउंड्री मारकर अपना खाता खोले। ब्रेविस ने छठे ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर चौका जमाया। 

MI vs PBKS Live Score: मुंबई इंडियंस 42/2 (6 ओवर)

APR 13, 2022 21:59 IST

ईशान किशन का बल्ला खामोश

पंजाब को दूसरी सफलता भी जल्द मिल गई है। वैभव अरोड़ा ने पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर ओपनर ईशान किशन को अपना शिकार बना लिया। ईशान गुड लेंथ गेंद को डिफेंस करना चाहते थे मगर बॉल बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर जितेश शर्म के दस्तानों में समा गई। उन्होंने 7 गेंदों में 3 रन बनाए। तिलक वर्मा एक रन बनाकर क्रीज पर हैं और डेवाल्ड ब्रेविस का खाता खुलना बाकी है।

MI vs PBKS Live Score: मुंबई इंडियंस 33/2 (5 ओवर)

APR 13, 2022 21:54 IST

रोहित शर्मा को रबाडा ने भेजा पवेलियन

मुंबई का पहला विकेट कप्तान रोहित शर्मा के रूप में गिरा है। रोहित को चौथे ओवर की चौथी गेंद पर कगिसो रबाडा ने पवेलियन भेजा। रोहित ने तीसरी गेंद पर सिक्स लगाया और वह अगली गेंद को भी उठाकर मारने की फिराक में थे लेकिन वैभव अरोड़ के हाथों लपके गए। उन्होंने 17 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों के दम पर 28 रन की पारी खेली।

MI vs PBKS Live Score: मुंबई इंडियंस 31/1 (4 ओवर)

APR 13, 2022 21:50 IST

अर्शदीप सिंह ने किफायती ओवर किया

अर्शदीप सिंह ने तीसरे ओवर में किफायती गेंदबाजी की, जिसमें सिर्फ 4 रन आए। ईशान ने दूसरी गेंद पर एक जबकि रोहित ने पांचवीं गेंद पर दो और अतिंम गेंद पर एक रन जुटाया।

MI vs PBKS Live Score: मुंबई इंडियंस 25/0 (3 ओवर)

APR 13, 2022 21:45 IST

रोहित ने रबाडा पर दो चौके ठोके

रोहित ने दूसरा ओवर करने आए तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा के खिलाफ भी अपने हाथ खोले। उन्होंने दूसरी गेंद पर शानदार कवर ड्राइव लगाया और चौथी गेंद पर वह डिफेंस करना चहाते थे पर बल्ले का किनारा लगने के चलते चौका मिल गया।

MI vs PBKS Live Score: मुंबई इंडियंस 21/0 (2 ओवर)

APR 13, 2022 21:40 IST

लक्ष्य का पीछा करने उतरे रोहित और ईशान

मुंबई की तरफ से लक्ष्य का पीछा करने के लिए कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन उतरे हैं। पंजाब के लिए पहला ओवर वैभव अरोड़ ने डाला और 12 रन दिए। रोहित ने एक चौका और एक सिक्स सहित 11 और ईशान ने एक रन बनाया। 

MI vs PBKS Live Score: मुंबई इंडियंस 12/0 (1 ओवर)

APR 13, 2022 21:23 IST

पंजाब ने मुंबई को दिया 199 का लक्ष्य

पंजाब ने मुंबई को जीतने के लिए 199 रन का लक्ष्य दिया है। 20वां ओवर थंपी ने किया, जिसमें 16 रन आए। शाहरुख ने दूसरी और दूसरी तीसरी गेंद पर छक्का मारा लेकिन वह चौथी गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 6 गेंदों में 15 रन बनाए। वहीं, जितेश शर्मा (15 गेंदों में 30*) और ओडियन स्मिथ (1*) नाबाद रहे।

MI vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स 198/5 (20 ओवर)

APR 13, 2022 21:15 IST

बुमराह ने अच्छा ओवर निकाला

बुमराह ने 19वें ओवर में अच्छी गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 8 रन दिए। जितश ने दौड़कर 6 और शाहरुख खान ने दो रन जुटाए। जितेश 29 और शाहरुख 3 के निजी स्कोर पर हैं।

MI vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स 182/4 (19 ओवर)

APR 13, 2022 21:12 IST

जयदेव उनादकट ने 18वें ओवर में लुटाए 23 रन

जयदेव उनादकट की 18वें ओवर में जितेश शर्मा ने जमकर धुनाई की। जितेश ने पहली गेंद पर सिक्स, दूसरी पर चौका और तीसरी पर छक्का जड़ा। इसके बाद उन्होंने अंतिम गेंद पर भी चौका लगाया। 

MI vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स 174/4 (18 ओवर)

APR 13, 2022 21:06 IST

थंपी ने किया शिकार का शिकार

पंजाब को चौथा झटका शिकर धवन के तौर पर लगा है। धवन को बेसिल थंपी ने 17वें ओवर की अंतिम गेंद पर पवेलियन की राह दिखाई। धवन चौथी गेंद पर सिक्स जड़ने के बाद अंतिम गेंद को भी उठाकर मारने के चक्कर में लॉन्ग ऑन पर कीरोन पोलार्ड को कैच थमा बैठे। उन्होंने 50 गेंदों में 70 रन की पारी खेली। धवन ने इस दौरान 5 चौके और 3 छक्के जमाए।

MI vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स 151/4 (17 ओवर)

APR 13, 2022 20:59 IST

मिल्स ने सात रन खर्च किए

मिल्स द्वारा फेंके गए 16वें ओवर में पंजाब को 7 रन मिले। धवन ने एक चौका जमाने के अलावा दो रन दौड़क लिए। वहीं, जितेश शर्मा ने एक रन बनाया।

MI vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स 139/3 (16 ओवर)

APR 13, 2022 20:56 IST

विलिंगस्टोन को बुमराह ने किया बोल्ड

बुमराह ने मुंबई को बड़ी सफलता दिलाई है। उन्होंने 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर लियाम लिविंगस्टोन को अपना शिकार बनाया। बिग हिटर लिविंगस्टोन खतरनाक यॉर्कर पर पूरी तरह चूक और बोल्ड हो गए। उन्होंने 3 गेंदों में 2 रन जोड़े। वहीं, धवन 53 और शाहरुख खान 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

MI vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स 132/3 (15 ओवर)

APR 13, 2022 20:48 IST

बेयरस्टो ने सस्ते में गंवाया विकेट

पंजाब का दूसरा विकेट जॉनी बेयरस्टो को रूप में गिरा। मयंक के जाने के बाद बल्लेबाजी के लिए उतर बेयरस्टो ने 13 गेंदों में 1 चौके की मदद से 12 रन बनाए। उन्हें उनादकट ने 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बोल्ड किया। बेयरस्टो लेग स्लाइड पर स्लॉग करने की फिराक में थे, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटों में घुस गई। बता दें कि इस ओवर में  धवन (51*) ने अपने आईपीएल करियर का 45वां अर्धशतक जड़ा। 

MI vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स 128/2 (14 ओवर)

APR 13, 2022 20:40 IST

बेयरस्टो ने मिल्स के खिलाफ खोले हाथ

बेयरस्टो ने 13वाां ओवर करने आए मिल्स के खिलाफ अपने हाथ खोले। उन्होंने पहली गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर चौका लगाया। इसके बाद बेयरस्टो-धवन ने दो-दो रन और जोड़े।

MI vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स 120/1 (13 ओवर)

APR 13, 2022 20:34 IST

मुरुगन ने एक और अच्छा ओवर फेंका

मुरुगन अश्विन ने एक और अच्छा ओवर फेंका हैं। उन्होंने 12वें ओवर में 6 रन खर्च किए। बेयरस्टो ने तीन और धवन दो रन जुटाए। वहीं, एक रन लेग बाई का आया।

MI vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स 112/1 (12 ओवर)

APR 13, 2022 20:31 IST

रोहित ने फिर बुमराह को थमाई गेंद

कप्तान रोहित शर्मा ने 11वें ओवर में जसप्रीत बुमराह को गेंद थमाई। बुमराह ने 7 रन दिए, जिसमें धवन ने चौका भी जड़ा। धवन 41 और जॉनी बेयरस्टो 2 के निजी स्कोर पर हैं।

MI vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स 106/1 (11 ओवर)

APR 13, 2022 20:26 IST

अर्धशतक जड़कर आउट हुए मयंक अग्रवाल

पंजाब किंग्स को पहला झटका कप्तान मयंक अग्रवाल को तौर पर लगा है। वह अर्धशतक जड़कर 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर स्पिनर मुरुगन अश्विन का शिकार बन गए। उन्होंने लॉन्ग ऑफ के ऊपर से सिक्स मारने की कोशिश की मगर सूर्यकुमार यादव के हाथों लपके गए। मयंक ने 32 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों के जरिए 52 रन की पारी खेली। मयंक ने बतौर कप्तान पहला और आईपीएल में 12वां अर्धशतक जमाया।

MI vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स 99/1 (10 ओवर)

APR 13, 2022 20:16 IST

पंजाब किंग्स ने छुआ 80 का आंकड़ा

आठ ओवर का खेल खत्म होने के बाद पंजाब ने 80 का आंकड़ा छू लिया है। नौवें ओवर में थंपी ने 10 रन दिए। धवन ने एक चौके समेत 5 और मयंक ने दौड़कर 5 रन लिए।

MI vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स 80/0 (8 ओवर)

APR 13, 2022 20:10 IST

मुरुगन अश्विन ने अच्छा ओवर निकाला

स्पिन मुरुगन अश्विन ने सातवें ओवर में अच्छी गेंदबाजी की और सिर्फ 5 रन दिए। धवन ने दो और मयंक ने एक रन बनाया जबकि दो रन लेग बाई के आए।

MI vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स 70/0 (7 ओवर)

APR 13, 2022 20:06 IST

टायमल मिल्स पर पड़े दो

छठा ओवर करने आए टायमल मिल्स ने 12 रन दिए, जिसमें धवन और मयंक ने एक-एक चौका ठोका। धवन 18 और मयंक 38 के निजी स्कोर पर हैं।

MI vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स 65/0 (6 ओवर)

APR 13, 2022 19:58 IST

मुरुगन अश्विन ने लुटाए 17 रन

पांचवां ओवर करने आए लेग स्पिनर मुरुगन अश्विन ने 17 रन लुटाए। मयंक ने तीसरी, चौथी गेंद पर चौका जड़ा और फिर पांचवीं गेंद पर लॉन्ग ऑफ की दिशा में सिक्स जमाया।

MI vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स 53/0 (5 ओवर)

APR 13, 2022 19:53 IST

जयदेव उनादकट ने दिए 6 रन

उनादकट ने चौथे ओवर में कोई बाउंड्री नहीं लगने दी। मयंक और धवन ने तीन-तीन रन जुटाए। मयंक 17 और धवन 12 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

MI vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स 36/0 (4 ओवर)

APR 13, 2022 19:48 IST

जसप्रीत बुमराह ने खर्च किए 13 रन

जसप्रीत बुमराह ने तीसरे ओवर में 13 रन खर्च किए। धवन ने एक चौका समेत 6 और मयंक ने एक रन जुटाया। वहीं, बुमराह ने एक लेग बाई का चौका देने के अलावा दो वाइड फेंकीं।

MI vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स 30/0 (3 ओवर)

APR 13, 2022 19:41 IST

धवन ने उनादकट पर लगाया सिक्स

धवन ने दूसरा ओवर करने आए जयदेव उनादकट पर शानदार सिक्स लगाया। उन्होंने पहली गेंद को मिडऑफ के ऊपर से उठाकर मारा। इसके बाद धवन ने दूसरी गेंद पर एक रन लिया। हालांकि, उनादगट ने अगली चार गेंदों पर कोई रन नहीं दिया।

MI vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स 17/0 (2 ओवर)

APR 13, 2022 19:35 IST

पारी का आगाज करने उतरे मयंक और धवन

पंजाब की तरफ से पारी का आगाज करने के लिए कप्तान मयंक अग्रवाल और शिखर धवन उतरे हैं। मुंबई की गेंदबाजी आक्रमण की कमान बेसिल थंपी ने संभाली। उन्होंने पहले ओवर में 8 रन दिए। मयंक ने दो चौकों समेत 9 और धवन ने एक रन बनाया। 

MI vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स 10/0 (1 ओवर)

APR 13, 2022 19:26 IST

मुंबई इंडियंस ने किया बदलाव

मुंबई ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। एमआई ने रमनदीप की कजगह टायमल मिल्स को मौका दिया है। वहीं, पंजाब ने अंतिम एकादश में कोई फेरबदल नहीं किया।

APR 13, 2022 19:18 IST

टॉस गंवाने के बाद क्या बोले मयंक?

टॉस गंवाने के बाद पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल ने कहा कि हमने टॉस के बारे में नहीं सोचा और हम बैटिंग-बॉलिंग दोनों करने को तैयार थे। हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। हमें बड़े पलों को अपने नाम करने की जरूरत है। 

APR 13, 2022 19:08 IST

मुंबई ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग

 मुंबई ने टॉस जीतकर पंजाब को बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। टॉस के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। ऐसा लगता है कि हम पहले भी ऐसी पिच पर खेल चुके हैं। पिच से तेज गेंदबाज को मदद मिलने की उम्मीद है, जिसका फायदा उठाने की जरूरत है।

APR 13, 2022 18:55 IST

पंजाब को बेयरस्टो से होगी धमाल की उम्मीद

APR 13, 2022 18:43 IST

'मिशन मुंबई' के लिए तैयार पंजाब किंग्स

APR 13, 2022 18:30 IST

पत्नी के साथ कप्तान रोहित शर्मा

APR 13, 2022 18:14 IST

'दमदार' कगिसो रबाडा

APR 13, 2022 17:56 IST

कुछ ऐसे तैयारी में जुटे हैं पंजाब के सूरमा

APR 13, 2022 17:37 IST

मुंबई पलटन ने नेट में जमकर बहाया पसीना

APR 13, 2022 17:19 IST

तिलके के बल्ले से निकला गजब का हवाई फायर

APR 13, 2022 16:55 IST

जानें, कैसी रहेगी पिच और मौसम

मुंबई-पंजाब मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें...।

IPL 2022: MI vs PBKS Pitch Report and Weather Forecast  

APR 13, 2022 16:45 IST

मुंबई इंडियंस का स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, अनमोलप्रीत सिंह, राहुल बुद्धि, रमनदीप सिंह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, बासिल थम्पी, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट, जोफ्रा आर्चर, मयंक मार्कंडेय, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, टाइमल मिल्स, अरशद खान, डेनियल सैम्स, डेवाल्ड ब्रेविस, फैबियन एलेन, कीरोन पोलार्ड, संजय यादव, आर्यन जुयाल।

APR 13, 2022 16:32 IST

पंजाब किंग्स का स्क्वाड

मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा, जॉनी बेयरस्टो, राहुल चाहर, हरप्रीत बरार, एम शाहरुख खान, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, इशान पोरेल, लियाम लिविंगस्टोन, ओडियन स्मिथ, संदीप शर्मा, राज अंगद बावा, ऋषि धवन, प्रेरक मांकड़, वैभव अरोड़ा, रितिक चटर्जी, बलतेज ढांडा, अंश पटेल, नाथन एलिस, अथर्व ताइडे, भानुका राजपक्षे और बेनी हॉवेल।