LIVE

IPL 2021, RCB vs CSK Highlights: चेन्नई ने आरसीबी को दी 6 विकेट से करारी मात, फिर पहुंची टॉप पर

IPL 2021, RCB vs CSK HIGHLIGHTS: आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में धोनी के धुरंधरों ने शुक्रवार को विराट कोहली की सेना को 6 विकेट के अंतर से मात देकर अंक तालिका में पहले पायदान पर कब्जा कर लिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Sep 25, 2021, 11:03 IST
Follow on Google News
IPL 2021, RCB vs CSK Highlights: चेन्नई ने आरसीबी को दी 6 विकेट से करारी मात, फिर पहुंची टॉप पर

IPL 2021, RCB vs CSK Highlights: आईपीएल 2021 के यूएई में आयोजित हो रहे दूसरे चरण में आज विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी द्वारा जीत के लिए दिए 157 रन के लक्ष्य को सीएसके ने 6 विकेट और 11 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया और एक बार फिर अंक तालिका में पहले पायदान पर सातवीं जीत के साथ कब्जा कर लिया। सीएसके के लिए जीत की कहानी पहले शार्दुल ठाकुर और ड्वेन ब्रावो ने गेंदबाजी के दौरान लिखी। इसके बाद फॉफ डुप्लेसी और रुतुराज गायकवाड़ ने पहले विकेट के लिए शानदार साझेदारी करके सीएसके को दूसरे चरण में लगातार दूसरी जीत दिला दी। 

IPL 2021, RCB vs CSK Score: यहां देखें मैच का  स्‍कोर

तूफान के कारण देरी से शुरू हुए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उन्होंने अपने पिछले मुकाबले की टीम में कोई बदलाव नहीं किया। वहीं आरसीबी की टीम ने केकेआर के खिलाफ हार के बाद टीम में दो बदलाव किए हैं। नवदीप सैनी को सचिन बेबी की जगह और काइल जैमिसन की जगह सिंगापुर के बल्लेबाज टिम डेविड को एकादश में शामिल किया है।

आरसीबी ने सीएसके के सामने रखा 157 रन का लक्ष्य 
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी को विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने 13 ओवर में 111 रन की साझेदारी की। लेकिन विराट कोहली के 53(41)रन की पारी खेलकर आउट होने के बाद मैच का रुख बदल गया। देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बैटिंग करते हुए 50 गेंद में 70 रन की पारी खेली। अंत में 20 ओवर में आरसीबी की टीम 6 विकेट पर 156 रन का स्कोर खड़ा कर सकी। शार्दुल ठाकुर और ड्वेन ब्रावो ने शानदार गेंदबाजी करके सीएसके की वापसी कराई। ब्रावो ने तीन और शार्दुल ने 2 विकेट झटके। जीत के लिए चेन्नई को 157 रन का लक्ष्य मिला है। 

रुतुराज गायकवाड़ और फॉफ डुप्लेसी की जोड़ी ने सीएसके के लिए बल्लेबाजी के दौरान जीत की कहानी लिखी। दोनों ने 8.2 ओवर में 71 रन की साझेदारी की। दोनों के जल्दी-जल्दी आउट होने के बाद मोईन अली और अंबाती रायुडू ने मोर्चा संभाला और टीम को 100 रन के पार  11.6 ओवर में पहुंचा दिया। इसके बाद सीएसके की टीम कहीं पिछड़ती नहीं दिखी और 4 विकेट खोकर 19वें ओवर की पहली गेंद पर जीत हासिल कर ली। 

दूसरे और तीसरे पायदान पर काबिज टीमों के बीच है मुकाबला IPL 2021, CSK vs RCB Live: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के बीच मुकाबले का प्रसारण स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। Star Sports 1, Star Sports 2 और Star Sports 3 पर आप इस मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन स्‍ट्रीमिंग आप Disney+ Hotstar पर भी देख सकते हैं। मैच से जुड़ी अहम जानकारियां और लाइव ब्‍लॉग आप टाइम्‍स नाउ नवभारत पर हासिल कर सकते हैं।

आज का मुकाबला अंक तालिका में दूसरे और तीसरे पायदान पर काबिज टीमों के बीच है। सीएसके ने जहां अब तक 8 मैच में 6 में जीत के साथ 12 अंक हैं वहीं आरसीबी ने पास 8 मैच में पांच जीत के साथ 10 अंक हैं। दोनों ही टीमों के लिए प्लेऑफ में एंट्री के लिए जीत जरूरी है। इसलिए आज के मुकाबले में दोनों के बीच एक बार फिर कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

ऐसी रही है दोनों के बीच जंग
RCB और CSK की टीमें आईपीएल अबतक 27 बार एक दूसरे से भिड़ी हैं। जिसमें से 17 बार बाजी सीएसके के हाथ लगी  और आरसीबी केवल 9 मैच जीत सकी। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।यूएई में दोनों टीमों के बीच दो बार भिड़ंत हुई है जिसमें से एक-एक मैच में दोनों को जीत हासिल हुई। मौजूदा सीजन में भी दोनों टीमों के बीच पहले चरण में एक मैच खेला जा चुका है और वो मैच धोनी की सीएसके के खाते में गया था। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेयिंग इलेवन:

CSK  XI: रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (कप्‍तान), रवींद्र जडेजा, सैम करन, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और जोश हेजलवुड।

RCB XI: विराट कोहली (कप्‍तान), देवदत्‍त पडिक्‍कल, केएस भरत, ग्‍लेन मैक्‍सवेल, एबी डिविलियर्स, नवदीप सैनी, टिम डेविड, वनिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्‍मद सिराज और युजवेंद्र चहल।
 


 

SEPT 24, 2021 23:17 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: अंक तालिका में फिर पहले पायदान पर पहुंची चेन्नई

चेन्नई सुपर किंग्स ने आरसीबी को 6 विकेट के अंतर से मात देकर अंक तालिका में पहले पायदान पर कब्जा कर लिया है। चेन्नई की यह 9वें मैच में सातवीं जीत है। 14 अंक के साथ उसने नेट रन रेट के आधार पर दिल्ली कैपिटल्स को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया। उसके भी 14 अंक हैं। वहीं विराट कोहली की टीम लगातार दूसरी हार के बाद भी तीसरे स्थान पर 10 अंक के साथ काबिज है लेकिन उसका रन औसत घटकर -0.720 हो गया जिसका नुकसान उसे आने वाले मैचों में उठाना पड़ेगा। 

SEPT 24, 2021 23:12 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: चेन्नई ने आरसीबी को दी 6 विकेट से मात

एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने आरसीबी द्वारा जीत के लिए दिए 157 रन के लक्ष्य को 6 विकेट और 11 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। अंत में एमएस धोनी 11*(9) और सुरेश रैना 17*(10)रन बनाकर नाबाद रहे ।

SEPT 24, 2021 23:10 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: 18 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 155/4 रन

आरसीबी द्वारा जीत के लिए दिए 157 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी चेन्नई के लिए फॉफ डुप्लेसी और रुतुराज गायकवाड़ ने पारी की शुरुआत दी। दोनों के आउट होने के बाद सीएसके ने 17 ओवर में 4 विकेट के नुकसान के 155 रन बना लिए हैं। एमएस धोनी 11*(9) और सुरेश रैना 16*(9)रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए सीएसके को 2 रन और बनाने हैं। 

SEPT 24, 2021 23:06 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: 17 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 145/4 रन

आरसीबी द्वारा जीत के लिए दिए 157 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी चेन्नई के लिए फॉफ डुप्लेसी और रुतुराज गायकवाड़ ने पारी की शुरुआत दी। दोनों के आउट होने के बाद सीएसके ने 17 ओवर में 4 विकेट के नुकसान के 145 रन बना लिए हैं। जीत के लिए सीएसके को 18 गेंद में 12 रन बनाने हैं। रैना 15* (8) और धोनी 2* (4) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

SEPT 24, 2021 23:04 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: 16 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 134/4 रन 

आरसीबी द्वारा जीत के लिए दिए 157 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी चेन्नई के लिए फॉफ डुप्लेसी और रुतुराज गायकवाड़ ने पारी की शुरुआत दी। दोनों के आउट होने के बाद सीएसके ने 16 ओवर में 4 विकेट के नुकसान के 134 रन बना लिए हैं। एमएस धोनी 1*(2) और सुरेश रैना 5*(4)रन बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी के लिए 16वां ओवर हर्षल पटेल ने फेंका। ओवर की पहली दो गेंद को रायुडू ने बाउंड्री के पार पहुंचा दिया। लेकिन इसके बाद उन्होंने चौथी गेंद पर शानदार वापसी करते हुए रायुडू को चलता कर दिया। 

SEPT 24, 2021 23:00 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: चेन्नई को लगा चौथा झटका, हर्षल ने किया रायुडू का शिकार 

WICKET!!! हर्षल पटेल की 16वें ओवर की पहली दो गेंद पर चौका जड़ने के बाद रायुडू ने चौथी गेंद पर शॉर्ट मिड विकेट पर एबी डिविलियर्स के हाथों लपके गए। उन्होंने गेंद को पुल करने की कोशिश की जो नाकाम रही। रायुडू ने 22 गेंद में 32 रन की पारी खेली और इस दौरान तीन चौके और एक छक्का जड़ा। 

SEPT 24, 2021 22:55 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: 15 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 125/3 रन 

आरसीबी द्वारा जीत के लिए दिए 157 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी चेन्नई के लिए फॉफ डुप्लेसी और रुतुराज गायकवाड़ ने पारी की शुरुआत दी। दोनों के आउट होने के बाद सीएसके ने 15 ओवर में 3 विकेट के नुकसान के 125 रन बना लिए हैं। अंबाती रायुडू 24*(18) और सुरेश रैना 5*(4)रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए सीएसके 30 गेंद में 32 रन की दरकार है।

SEPT 24, 2021 22:52 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: 14 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 118/3 रन

आरसीबी द्वारा जीत के लिए दिए 157 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी चेन्नई के लिए फॉफ डुप्लेसी और रुतुराज गायकवाड़ ने पारी की शुरुआत दी। दोनों के आउट होने के बाद सीएसके ने 14 ओवर में 3 विकेट के नुकसान के 118 रन बना लिए हैं। ओवर की आखिरी गेंद पर मोईन अली 18 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए। अंबाती रायुडू 22*(16) और सुरेश रैना 0*(0)रन बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी के लिए 14वां ओवर हर्षल पटेल ने फेंका। 

SEPT 24, 2021 22:49 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: चेन्नई को लगा तीसरा झटका, हर्षल पटेल ने किया मोईन का शिकार

WICKET!!! पारी के 14वें ओवर की आखिरी गेंद को मोईन ने फ्लिक करके स्क्वैर लेग के ऊपर से खेलने की कोशिश की और विराट ने उनका कैच लपक लिया। मोईन ने 23 (18) रन बनाए और अपनी इस पारी के दौरान 2 छक्के जड़े। 

SEPT 24, 2021 22:46 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: क्या कैच ने बदला मैच?

SEPT 24, 2021 22:42 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: 12 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 100/2 रन 

आरसीबी द्वारा जीत के लिए दिए 157 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी चेन्नई के लिए फॉफ डुप्लेसी और रुतुराज गायकवाड़ ने पारी की शुरुआत दी। दोनों के आउट होने के बाद सीएसके ने 12 ओवर में 2 विकेट के नुकसान के 100 रन बना लिए हैं। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर छक्के के साथ चेन्नई ने 100 रन पूरे किए।  मोईन अली 11*(11) और अंबाती रायुडू 17*(10) रन बनाकर खेल रहे हैं।आरसीबी के लिए 12वां ओवर मैक्सवेल ने फेंका और 10 रन दिए।  

SEPT 24, 2021 22:42 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: 13 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 112/2 रन

आरसीबी द्वारा जीत के लिए दिए 157 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी चेन्नई के लिए फॉफ डुप्लेसी और रुतुराज गायकवाड़ ने पारी की शुरुआत दी। दोनों के आउट होने के बाद सीएसके ने 13 ओवर में 2 विकेट के नुकसान के 112 रन बना लिए हैं। मोईन अली 21*(15) और अंबाती रायुडू 18*(11) रन बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी के लिए 13वां ओवर वनिंदु हसरंगा ने फेंका और 12 रन दिए।  

SEPT 24, 2021 22:35 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: 11 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 90/2 रन

आरसीबी द्वारा जीत के लिए दिए 157 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी चेन्नई के लिए फॉफ डुप्लेसी और रुतुराज गायकवाड़ ने पारी की शुरुआत दी। दोनों के आउट होने के बाद सीएसके ने 11 ओवर में 2 विकेट के नुकसान के 90 रन बना लिए हैं। मोईन अली 9*(8) और अंबाती रायुडू 9*(7) रन बनाकर खेल रहे हैं।आरसीबी के लिए 11वां ओवर चहल ने फेंका और 12  रन दिए।  
 

SEPT 24, 2021 22:33 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: 10 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 78/2 रन

आरसीबी द्वारा जीत के लिए दिए 157 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी चेन्नई के लिए फॉफ डुप्लेसी और रुतुराज गायकवाड़ ने पारी की शुरुआत दी। दोनों के आउट होने के बाद सीएसके ने 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान के 78 रन बना लिए हैं। ग्लेन मैक्सवेल ने अपने पहले ओवर की पहली गेंद पर ही फॉफ डुप्लेसी नवदीप के हाथों लपकवा कर पवेलियन वापस भेज दिया। मोईन अली 1*(5) और अंबाती रायुडू 6*(4) रन बनाकर खेल रहे हैं। मैक्सवेल ने अपने ओवर में 7 दिन खर्च किए और एक सफलता हासिल की।

SEPT 24, 2021 22:28 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: मैक्सवेल ने चेन्नई को दिया दूसरा झटका, डुप्लेसी भी पवेलियन लौटे

WICKET!! पारी के दसवें ओवर में विराट ने ग्लेन मैक्सवेल को गेंद थमाई और उन्होंने पहली ही गेंद पर पैर जमा चुके डुप्लेसी को चलता कर दिया। स्वीप शॉट खेलने की कोशिश में डुप्लेसी नवदीप सैनी के हाथों शॉर्ट फाइन लेग पर लपके गए। उन्होंने 26 गेंद पर 31 रन बनाए और इस दौरान 2 चौके और 2 छक्के जड़े। 

SEPT 24, 2021 22:25 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: 9 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 71/1 रन 

आरसीबी द्वारा जीत के लिए दिए 157 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी चेन्नई के लिए फॉफ डुप्लेसी और रुतुराज गायकवाड़ ने पारी की शुरुआत की। सीएसके ने 9 ओवर में 1 विकेट के नुकसान के 71 रन बना लिए हैं।

SEPT 24, 2021 22:24 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: चेन्नई को चलह ने दिया पहला झटका, गायकवाड़ आउट

WICKET!! नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर युजवेंद्र चहल ने चेन्नई को पहला झटका किया। विराट कोहली ने शानदार कैच लपककर गायकवाड़ को पवेलियन वापस भेजा। गायकवाड़ ने 26 गेंद पर 38 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का जड़ा। 71 रन पर सीएसके ने पहला विकेट गंवाया। 

SEPT 24, 2021 22:20 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: 8 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 67/0 रन 

आरसीबी द्वारा जीत के लिए दिए 157 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी चेन्नई के लिए फॉफ डुप्लेसी और रुतुराज गायकवाड़ ने पारी की शुरुआत की। दोनों की जोड़ी ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए  8 ओवर में  बगैर किसी नुकसान के 67 रन बना लिए हैं। रुतुराज गायकवाड़ 34*(24) फॉफ डुप्लेसी 31*(25) रन बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी के लिए आठवां ओवर विनेंदु हसरंगा ने फेंका और 5 रन खर्च किए।

SEPT 24, 2021 22:18 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: 7 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 62/0 रन

आरसीबी द्वारा जीत के लिए दिए 157 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी चेन्नई के लिए फॉफ डुप्लेसी और रुतुराज गायकवाड़ ने पारी की शुरुआत की। सीएसके ने 7 ओवर में  बगैर किसी नुकसान के 62 रन बना लिए हैं। रुतुराज गायकवाड़ 30*(20) फॉफ डुप्लेसी 30*(23) रन बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी के लिए सातवां ओवर युजवेंद्र चहल ने फेंका। 

SEPT 24, 2021 22:11 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: पॉवरप्ले में रुतुराज और डुप्लेसी ने मचाया धमाल

SEPT 24, 2021 22:09 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: 6 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 59/0 रन

आरसीबी द्वारा जीत के लिए दिए 157 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी चेन्नई के लिए फॉफ डुप्लेसी और रुतुराज गायकवाड़ ने पारी की शुरुआत की। सीएसके ने 6 ओवर में  बगैर किसी नुकसान के 59 रन बना लिए हैं। सीएसके ने इसी ओवर की तीसरी गेंद पर 50 रन के आंकड़े को पार किया। रुतुराज गायकवाड़ 28*(15) फॉफ डुप्लेसी 29*(22) रन बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी के लिए छठा ओवर नवदीप सैनी ने फेंका और 16 रन खर्च किए। इस ओवर में 6 छक्का और 2 चौके डुप्लेसी ने जड़े।

SEPT 24, 2021 22:06 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: 50 रन के पार पहुंचा चेन्नई

चेन्नई सुपर किंग्स ने छठे ओवर की तीसरी गेंद पर चौके के साथ 50 रन पूरे किए। 

SEPT 24, 2021 22:05 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: 3 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 23/0 रन

आरसीबी द्वारा जीत के लिए दिए 157 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी चेन्नई के लिए फॉफ डुप्लेसी और रुतुराज गायकवाड़ ने पारी की शुरुआत की। सीएसके ने 3 ओवर में 23 रन बना लिए हैं। रुतुराज गायकवाड़ 11*(11) फॉफ डुप्लेसी 11*(7) रन बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी के लिए तीसरा ओवर मोहम्मद सिराज ने फेंका। 

SEPT 24, 2021 22:05 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: 4 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 35/0 रन

आरसीबी द्वारा जीत के लिए दिए 157 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी चेन्नई के लिए फॉफ डुप्लेसी और रुतुराज गायकवाड़ ने पारी की शुरुआत की। सीएसके ने 4 में ओवर बगैर किसी नुकसान के 35 रन बना लिए हैं।  रुतुराज गायकवाड़ 22*(11) फॉफ डुप्लेसी 12*(13) रन बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी के लिए चौथा ओवर विनेंदु हसरंगा ने फेंका। रुतुराज ने चौके के साथ ओवर की शुरुआत की और छक्के के साथ अंत। 

SEPT 24, 2021 22:05 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: 5 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 43/0 रन

आरसीबी द्वारा जीत के लिए दिए 157 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी चेन्नई के लिए फॉफ डुप्लेसी और रुतुराज गायकवाड़ ने पारी की शुरुआत की। सीएसके ने 5 में ओवर बगैर किसी नुकसान के 43 रन बना लिए हैं। रुतुराज गायकवाड़ 27*(14) फॉफ डुप्लेसी 14*(17) रन बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी के लिए पांचवां ओवर हर्षल पटेल ने फेंका। 

SEPT 24, 2021 21:47 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: 2 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 18/0 रन

आरसीबी द्वारा जीत के लिए दिए 157 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी चेन्नई के लिए फॉफ डुप्लेसी और रुतुराज गायकवाड़ ने पारी की शुरुआत की। सीएसके ने 2 ओवर में 18 रन जोड़ लिए हैं। रुतुराज गायकवाड़ 7*(4) फॉफ डुप्लेसी 10*(7) रन बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी के लिए दूसरा ओवर नवदीप सैनी ने फेंका। 

SEPT 24, 2021 21:43 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: 1 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 8/0 रन

आरसीबी द्वारा जीत के लिए दिए 157 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी चेन्नई के लिए फॉफ डुप्लेसी और रुतुराज गायकवाड़ ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने 1 ओवर में 8 रन जोड़ लिए हैं। रुतुराज गायकवाड़ 6*(3) फॉफ डुप्लेसी 2*(3) रन बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी के लिए पहला ओवर मोहम्मद सिराज ने फेंका। 

SEPT 24, 2021 21:35 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली ने बनाया साझेदारी का नया रिकॉर्ड

विराट कोहली और  देवदत्त पडिक्कल ने सीएसके के खिलाफ साझेदारी का नया रिकॉर्ड बनाया है। अधिक जानकारी के लिए पढ़ें ये स्टोरी RCB vs CSK IPL 2021: धोनी सेना के खिलाफ विराट और पडिक्कल की धमाकेदार रिकॉर्ड पार्टनरशिप

SEPT 24, 2021 21:28 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: ब्रावो और शार्दुल ने पलटा पासा

आरसीबी ने आखिरी पांच विकेट महज 38 रन पर गंवा दिए। शार्दुल ठाकुर और ड्वेन ब्रावो ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चेन्नई की मैच में वापसी कराई। ब्रावो ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 और शार्दुल ठाकुर ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं दीपक चाहर को एक सफलता मिली। 

SEPT 24, 2021 21:26 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: 20 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 156/6 रन

शानदार शुरुआत के बाद आरसीबी की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन बना सकी। चेन्नई सुपर किंग्स ने विराट के आउट होने के बाद शानदार वापसी की और अंतिम 7 ओवर में 6 विकेट झटककर आरसीबी को बैकफुट पर धकेल दिया। आखिरी ओवर में ड्वेन ब्रावो ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ग्लेन मैक्सवेल और हर्षल पटेल के विकेट हासिल किए। 20वें ओवर में ब्रावो ने केवल 2 रन खर्च किए। 

SEPT 24, 2021 21:21 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: लॉर्ड शार्दुल ने फिर पलटा पासा

SEPT 24, 2021 21:20 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: आरसीबी ने गंवाया पांचवां विकेट, मैक्सेवल बने ब्रावो का शिकार

WICKET!!! 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में ग्लेन मैक्सवेल 9 गेंद में 11 रन की पारी खेलकर ब्रावो की गेंद पर जडेजा के हाथों लपके गए। उन्होंने अपनी पारी में एक छक्का जड़ा।

SEPT 24, 2021 21:17 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: 19 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 154/4 रन

शानदार शुरुआत के बाद आरसीबी ने 18 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 154/4 रन बना लिए हैं।  ग्लेन मैक्सवेल 9*(5) और हर्षल पटेल 2*(2)रन बनाकर खेल रहे हैं। 

SEPT 24, 2021 21:16 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: 18 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 150/3 रन

शानदार शुरुआत के बाद आरसीबी ने 18 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 150/3 रन बना लिए हैं।  ग्लेन मैक्सवेल 9*(5) और टिम डेविड 1*(1) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

SEPT 24, 2021 21:15 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: 17 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 140/3 रन

शानदार शुरुआत के बाद आरसीबी ने 17 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 140/3 रन बना लिए हैं। ओवर की पांचवीं और छठी गेंद पर शार्दुल ने एबी डिविलर्स और देवदत्त पडिक्कल को आउट करके आरसीबी को दोहरे झटके दिए।  पडिक्कल ने 50 गेंद में 70 और एबी डिविलियर्स ने 11 गेंद में 12 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल 0*(0) और टिम डेविड 0*(0) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

SEPT 24, 2021 21:15 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: आरसीबी को लगा चौथा झटका, नहीं चला टिम डेविड का बल्ला

WICKET!!!

SEPT 24, 2021 21:08 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: शार्दुल ने दिए दोहरे झटके, अब किया पडिक्कल का शिकार

WICKET!!! शार्दुल ठाकुर ने लगातार दूसरी गेंद पर देवदत्त पडिक्कल को आउट करते आरसीबी को आखिरी ओवर में तीसरा झटका दिया।  दोनों झटके आरसीबी को 17वें ओवर की पांचवीं और छठी गेंद पर लगे। 

SEPT 24, 2021 21:06 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: शार्दुल का शिकार बने डिविलियर्स

WICKET!!! एबी डिविलियर्स का जादू एक बार फिर नहीं चला और वो 11 गेंद में 12 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। शार्दुल ठाकुर ने उन्हें आउट किया। 

SEPT 24, 2021 21:05 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: करियर का आगाज कर रहे है ये धाकड़

सिंगापुर के इस खिलाड़ी को मिला है पहली बार आईपीएल में मौका। 

SEPT 24, 2021 21:03 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: आरसीबी के लिए 15वां मैच खेल रहे हैं एबी डिविलियर्स

SEPT 24, 2021 21:01 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: 16 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 131/1 रन 

शानदार शुरुआत के बाद आरसीबी ने 16 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 1319 /1 रन बना लिए हैं। एबी डिविलियर्स 6*(8) और पडिक्कल 67*(47) रन बनाकर खेल रहे हैं। चेन्नई के लिए 16वां ओवर जोश हेजलवुड ने फेंका और केवल 13 रन खर्च किए। 

SEPT 24, 2021 20:56 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: 15 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 118/1 रन 

शानदार शुरुआत के बाद आरसीबी ने 15 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 118/1 रन बना लिए हैं। एबी डिविलियर्स 4*(6) और पडिक्कल 57*(43) रन बनाकर खेल रहे हैं। चेन्नई के लिए 15वां ओवर शार्दुल ठाकुर ने फेंका और केवल 4 रन खर्च किए। 

SEPT 24, 2021 20:53 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: ब्रावो ने किया विराट का शिकार

SEPT 24, 2021 20:52 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: 14 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 114/1 रन

चेन्नई के खिलाफ शारजाह में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी रही। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में स्कोर को 111 रन तक पहुंचाया लेकिन इसके बाद विराट कोहली 53 रन बनाकर चौदहवें ओवर की दूसरी गेंद पर पवेलियन लौट गए। 14 ओवर में आरसीबी ने 1 विकेट के नुकसान पर 114 रन बना लिए हैं।  एबी डिविलियर्स2*(2) और पडिक्कल 56*(41) रन बनाकर खेल रहे हैं। चेन्नई के लिए 14वां ओवर ब्रावो ने फेंका और उन्होंने विराट का शिकार कर चेन्नई को पहली सफलता दिलाई। 

SEPT 24, 2021 20:49 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: विराट का 41वां अर्धशतक

SEPT 24, 2021 20:48 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: आरसीबी को लगा विराट झटका, ब्रावो ने किया शिकार

WICKET!!!अर्धशतक पूरा करने के बाद विराट कोहली 14वेंं ओवर की दूसरी गेंद पर पवेलियन लौट गए। ड्वेन ब्रावो ने विराट कोहली का शिकार किया उन्होंने 53(41) रन बनाए। बाउंड्री पर जडेजा ने उनका कैच लपका। पहले विकेट के लिए विराट और पडिक्कल ने 111 रन जोड़े। 

SEPT 24, 2021 20:45 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: विराट ने पूरा किया अर्धशतक

 विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंद में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। यह विराट का आईपीएल में 41वां और चेन्नई के खिलाफ 9वां अर्धशतक है।

SEPT 24, 2021 20:44 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: 13 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 111/0 रन

चेन्नई के खिलाफ शारजाह में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी रही। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 111 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 53*(39) और पडिक्कल 55*(39) रन बनाकर खेल रहे हैं। चेन्नई के लिए 13वां ओवर रवींद्र जडेजा ने फेंका और 7 रन खर्च किए।

SEPT 24, 2021 20:42 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: 12 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 104/0 रन 

चेन्नई के खिलाफ शारजाह में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी रही। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 104 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 47*(35) और पडिक्कल 54*(37) रन बनाकर खेल रहे हैं। चेन्नई के लिए 12वां ओवर दीपक चाहर ने फेंका और 8 रन खर्च किए।

SEPT 24, 2021 20:41 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: आरसीबी के 100 रन पूरे

देवदत्त पडिक्कल के अर्धशतकीय चौके के साथ आरसीबी ने अपने 100 रन भी 11.1 ओवर में पूरे कर लिए। 

SEPT 24, 2021 20:39 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score:देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा अर्धशतक

देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 12वें ओवर की पहली गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। 35 गेंद में पडिक्कल ने चौके के साथ यह मुकाम हासिल किया। यह आईपीएल में उनका छठा अर्धशतक है। अर्धशतकीय पारी के दौरान पडिक्कल ने 5 चौके और 2  छक्के जड़े। 

SEPT 24, 2021 20:36 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: 11 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 96/0 रन

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शारजाह में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी रही। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 96 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 45*(32) और पडिक्कल 48*(34) रन बनाकर खेल रहे हैं। चेन्नई के लिए 11वां ओवर रवींद्र जडेजा ने फेंका और 6 रन खर्च किए।

SEPT 24, 2021 20:34 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: 10 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 90/0 रन

चेन्नई के खिलाफ शारजाह में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी रही। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 90 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 44*(30) और पडिक्कल 43*(30) रन बनाकर खेल रहे हैं। चेन्नई के लिए दसवां ओवर शार्दुल ठाकुर ने फेंका।

SEPT 24, 2021 20:30 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: 8 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 70/0 रन

चेन्नई के खिलाफ शारजाह में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी रही। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 70 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 40*(26) और पडिक्कल 28*(22) रन बनाकर खेल रहे हैं। चेन्नई के लिए आठवां ओवर ड्वेन ब्रावो ने फेंका ।

SEPT 24, 2021 20:30 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: 9 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 82/0 रन

चेन्नई के खिलाफ शारजाह में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी रही। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 9 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 82 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 42*(28) और पडिक्कल 38*(26) रन बनाकर खेल रहे हैं। चेन्नई के लिए नौवां ओवर रवींद्र जडेजा ने फेंका।

SEPT 24, 2021 20:21 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: पचास रन की पूरी की साझेदारी

SEPT 24, 2021 20:18 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: पॉवर-प्ले में विराट-पडिक्कल ने मचाया धमाल

SEPT 24, 2021 20:17 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: 7 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 61/0 रन

चेन्नई के खिलाफ शारजाह में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी रही। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर में 61 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 34*(23) और पडिक्कल 26*(19) रन बनाकर खेल रहे हैं। चेन्नई के लिए सातवां ओवर रवींद्र जडेजा ने फेंका और 6 रन खर्च किए। 

SEPT 24, 2021 20:14 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: 6 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 55/0 रन

चेन्नई के खिलाफ शारजाह में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी रही। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर(पावरप्ले) में 55 रन बना लिए हैं। 5.3 ओवर में विराट ने चौका जड़कर आरसीबी को पचास रन के पार पहुंचाया। विराट कोहली 33*(21) और पडिक्कल 21*(15) रन बनाकर खेल रहे हैं। चेन्नई के लिए छठा ओवर जोश हेजलवुड ने फेंका और 9 रन खर्च किए। 

SEPT 24, 2021 20:13 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: 50 रन के पार पहुंचा आरसीबी

विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने आरसीबी को 5.3 ओवर में पचास रन के पार पहुंचा दिया। विराट ने पांचवीं ओवर की तीसरी गेंद पर शानदार चौका जड़कर टीम का पचासा पूरा किया। 

SEPT 24, 2021 20:10 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: 5 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 46/0 रन

चेन्नई के खिलाफ शारजाह में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी रही। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 46 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 27*(17) और पडिक्कल 19*(13) रन बनाकर खेल रहे हैं। चेन्नई के लिए पांचवां ओवर शार्दुल ने फेंका। विराट ने ओवर की चौथी गेंद पर मिडऑन की दिशा में शानदार छक्का जड़ा। 

SEPT 24, 2021 20:06 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: 4 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 36/0 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी रही। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 4 ओवर में 36 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 19*(13) और पडिक्कल 17*(11) रन बनाकर खेल रहे हैं। चेन्नई के लिए तीसरा ओवर जोश हेजलवुड ने फेंका। पडिक्कल ने ओवर की दूसरी गेंद पर शानदार  स्ट्रेट छक्का जड़ा। 

SEPT 24, 2021 20:00 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: 3 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 28/0 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी रही।विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 3 ओवर में 28 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 18*(11) और पडिक्कल 10*(7) रन बनाकर खेल रहे हैं। चेन्नई के लिए तीसरा ओवर दीपक चाहर ने फेंका। 

SEPT 24, 2021 19:59 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: 2 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 18/0 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी रही। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 2 ओवर में 18 रन बना लिए हैं।  विराट कोहली 13*(8) और पडिक्कल 5*(4) रन बनाकर खेल रहे हैं। चेन्नई के लिए जोश हेजलवुड ने दूसरा ओवर फेंका। 

SEPT 24, 2021 19:58 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: ऐसी है दोनों की प्लेयिंग इलेवन

SEPT 24, 2021 19:54 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: 1 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 13/0

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी रही। पहले ओवर में विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 1 ओवर में 13 रन जोड़े। विराट कोहली 9*(3) और पडिक्कल 4*(3) रन बनाकर खेल रहे हैं। चेन्नई के लिए दीपक चाहर ने पहला ओवर फेंका। आरसीबी के बल्लेबाजों ने इस ओवर में तीन चौके जड़े। 

SEPT 24, 2021 19:37 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: ऐसी है दोनों की प्लेयिंग इलेवन 

चेन्नई की एकादश: रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (कप्‍तान), रवींद्र जडेजा, सैम करन, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और जोश हेजलवुड।
आरसीबी की एकादश: विराट कोहली (कप्‍तान), देवदत्‍त पडिक्‍कल, केएस भरत, ग्‍लेन मैक्‍सवेल, एबी डिविलियर्स, नवदीप सैनी, टिम डेविड , वनिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्‍मद सिराज और युजवेंद्र चहल।

SEPT 24, 2021 19:35 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: टिम डेविड करेंगे डेब्यू

विराट कोहली ने सीएसके के खिलाफ मैच में दो बदलाव के साथ उतरने का फैसला किया है। तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को सचिन बेबी की जगह और काइल जैमिसन की जगह सिंगापुर के बल्लेबाज टिम डेविड को डेब्यू का मौका दिया है। 

SEPT 24, 2021 19:31 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: चेन्नई ने जीता टॉस पहले गेंदबाजी का फैसला

चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। चेन्नई ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। 

SEPT 24, 2021 19:28 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: 7:30 बजे टॉस, 7:45 पर शुरू होगा मैच

SEPT 24, 2021 19:26 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: 7:30 बजे होगा टॉस

मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ मैदान पर आ चुके हैं और टॉस भारतीय समयानुसार 7:30PM होगा। 

SEPT 24, 2021 19:23 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: अंपायर करेंगे मैदान का निरीक्षण

SEPT 24, 2021 19:15 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: टॉस में हुई और देर

शारजाह में महामुकाबले से पहले आए तूफान की वजह से आरसीबी-सीएसके के मैच में और देरी हो गई है। भारतीय समयानुसार 7:25 पर अंपायर मैदान का निरीक्षण करेंगे और फिर मैच के बारे में निर्णय करेंगे। उसके बाद ही टॉस होगा। धोनी और विराट मैदान पर टॉस का इंतजार कर रहे हैं। 

SEPT 24, 2021 19:11 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: तूफानी मुकाबले से पहले आया तूफान

SEPT 24, 2021 19:03 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: शारजाह में आया तूफान

चेन्नई और बेंगलोर के बीच मुकाबले से ठीक पहले शारजाह में तूफान आ गया है जिसके कारण टॉस दस मिनट की देरी से होगा। 24 साल पहले 1998 में शारजाह में आए तूफान के बाद सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्ले से धमाल मचाया था। 

SEPT 24, 2021 18:48 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: विराट का शानदार है चेन्नई के खिलाफ रिकॉर्ड

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: विराट का शानदार है चेन्नई के खिलाफ रिकॉर्ड
Virat-vs-CSK
विराट कोहली का रिकॉर्ड सीएसके के खिलाफ बेहद शानदार है। उन्होंने चेन्नई के खिलाफ सबसे ज्यादा 895 रन बनाए हैं।
SEPT 24, 2021 18:43 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: शारजाह में हो सकती है चौकों छक्कों की बारिश, धाकड़ हैं तैयार

SEPT 24, 2021 18:40 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: विराट कोहली के प्रशंसकों को है बड़े रिकॉर्ड का इंतजार

Virat Kohli Record: आज विराट कोहली बहुत बड़े रिकॉर्ड के करीब, क्या धोनी के सामने रचेंगे इतिहास

SEPT 24, 2021 18:36 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: 250 छक्कों का प्रशंसकों को है इंतजार

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: 250 छक्कों का प्रशंसकों को है इंतजार
AB de Villiers
एबी डिविलियर्स आईपीएल में 250 छक्के जड़ने से पांच कदम दूर हैं। सीएसके के खिलाफ अगर चला एबीडी का बल्ला तो हासिल कर सकते हैं ये बड़ा मुकाम।
SEPT 24, 2021 18:31 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: महामुकाबले के लिए रेडी हैं एबीडी

SEPT 24, 2021 18:28 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: धोनी के धुरंधर हैं तैयार

SEPT 24, 2021 18:23 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: दो दिग्गज कप्तानों के बीच है मुकाबला

SEPT 24, 2021 18:21 IST

पिछले मुकाबले में सर जडेजा का चला था जमकर जादू

SEPT 24, 2021 17:41 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्‍लेइंग-11

विराट कोहली (कप्‍तान), देवदत्‍त पडिक्‍कल, केएस भरत, ग्‍लेन मैक्‍सवेल, एबी डिविलियर्स, सचिन बेबी, काइल जेमिसन, वनिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्‍मद सिराज और युजवेंद्र चहल।

SEPT 24, 2021 17:41 IST

IPL 2021, RCB vs CSK Live Score: ऐसी हो सकती है चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेयिंग इलेवन

रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (कप्‍तान), रवींद्र जडेजा, सैम करन, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और जोश हेजलवुड।

SEPT 24, 2021 17:37 IST

आरसीबी के खिलाफ सीएसके का पलड़ा रहा है भारी

धोनी के धुरंधर विराट सेना पर आईपीएल में भारी पड़े हैं। दोनों टीमें आईपीएल अबतक 27 बार एक दूसरे से भिड़ी हैं। जिसमें से 17 बार बाजी सीएसके के हाथ लगी और आरसीबी केवल 9 मैच जीत सकी। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।

SEPT 24, 2021 17:35 IST

पहले चरण के मुकाबले में रवींद्र जडेजा ने बरपाया था कहर

रवींद्र जडेजा ने उस मैच में गेंद और बल्ले दोनों के साथ कहर परपाया था। पहले तो जडेजा ने 28 गेंद में 62 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली और इस दौरान 4 चौके और 5 छक्के जड़े। इसके बाद गेंदबाजी में उन्होंने 13 रन देकर 3 विकेट भी झटके। 

SEPT 24, 2021 17:35 IST

आईपीएल 2021 में दूसरी बार आमने सामने हैं आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स

आईपीएल 2021 में विराट सेना और धोनी के धुरंधर दूसरी बार आमने सामने होंगे। पहले दौर के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत हासिल की थी। उस मैच में सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 191/4 रन का स्कोर खड़ा किया था जिसके जवाब में आरसीबी की टीम 9 विकेट खोकर केवल 122 रन बना सकी थी।