IPL 2021: विदेशी खिलाड़ी अपने घर कैसे लौटेंगे? जानें अन्‍य देशों में कोविड की क्‍या है पाबंदियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 5, 2021, 03:01 PM IST

IPL 2021: आईपीएल 2021 अभियान का हिस्‍सा रहे कई विदेशी खिलाड़ी यात्रा पाबंदी और घर में फ्लाइट्स की उपलब्‍धता नहीं होने के बाद भारत में अटके हुए हैं।

IPL 2021: विदेशी खिलाड़ी अपने घर कैसे लौटेंगे? जानें अन्‍य देशों में कोविड की क्‍या है पाबंदियां

नई दिल्‍ली: भारत में कोरोना वायरस के रोजाना मामलों में बढ़ोतरी दर्ज होने के कारण इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में हिस्‍सा लेने वाले कई विदेशी खिलाड़‍ियों पर गाज गिरी है। कुछ खिलाड़ी भारत में कोरोना वायरस मामले बढ़ते देख पहले ही घर लौट गए जबकि कुछ ने सुरक्षा इंतजामों का ध्‍यान रखकर रुकने का फैसला किया। 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टी20 लीग समाप्‍त होने के बाद खिलाड़‍ियों के सुरक्षित घर पहुंचने में मदद करने का वादा किया था, लेकिन बीच में ही लीग स्‍थगित करने के कारण बीसीसीआई और फ्रेंचाइजी अधिकारियों का सिरदर्द बढ़ गया है। कई देशों में भारत के यात्रियों पर पाबंदी लगी हुई है। ऐसे में कई विदेशी खिलाड़‍ियों को पहले दूसरे देश जाना होगा और वहां पृथकवास में रहना होगा। इसके बाद उन्‍हें घर लौटने की इजाजत मिलेगी।

चलिए आपको बताते हैं कि भारत से यात्रा करने वाले अन्‍य देशों में क्‍या पाबंदियां लगी हैं:

ऑस्‍ट्रेलिया - ऑस्‍ट्रेलियाई सरकार ने 15 मई तक भारत से आने वाली सभी यात्री फ्लाइट्स पर प्रतिबंध लगा रखा है। ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने लोगों को जेल भेजने की धमकी भी दी है, जो भारत से यहां लौटने का प्रयास कर रहे हैं। 

इंग्‍लैंड - यूके सरकार ने राष्‍ट्रीय नागरिकों को घर लौटने की अनुमति प्रदान की है, लेकिन उन्‍हें पहुंचने के बाद 10 दिन के कड़े पृथकवास से गुजरना होगा। खिलाड़‍ियों को पृथकवास के दौरान दो कोविड-19 निगेटिव टेस्‍ट रिपोर्ट देनी होगी, जिसके बाद उन्‍हें कहीं निकलने की आजादी मिलेगी।

न्‍यूजीलैंड - न्‍यूजीलैंड सरकार ने भी इंग्‍लैंड के समान नियम बनाया है। भारत से केवल राष्‍ट्रीय नागरिकों को ही इजाजत है, लेकिन उन्‍हें 14 दिन पृथकवास में रहना होगा।

दक्षिण अफ्रीका - दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने भारत से यात्रा करने वालों पर कोई पाबंदी नहीं लगाई है। खिलाड़ी बिना किसी शर्त के जा सकते हैं।

बांग्‍लादेश - भारत से हवाई यात्रा द्वारा कोई बांग्‍लादेश नहीं पहुंच सकता, लेकिन उन्‍होंने सड़क परिवहन को खुला रखा है। भारत से जो भी बांग्‍लादेश पहुंचेगा, उसे 14 दिन के कड़े पृथकवास से गुजरना पड़ेगा।

हालांकि, अफगानिस्‍तान में लागू पाबंदी पर ज्‍यादा स्‍पष्‍टता नहीं मिली है और यूएई ने भारत से आने वाली सभी एंट्री पर प्रतिबंध लगा रखा है। ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल निलंबित होने के बाद मालदीव्‍स जाएंगे। यहां वो पृथकवास में रहेंगे और फिर घर लौटने की फ्लाइट में रहें। विदेशी खिलाड़ी, कोच और अन्‍य सदस्‍य खुद को फंसा हुआ पा रहे हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!