LIVE

IND vs AUS 3rd T20I Highlights: कोहली-सूर्या के सामने ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने, टीम इंडिया ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा

India vs Australia 3rd T20I Highlights: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा और आखिरी टी20 जीता। रोहित ब्रिगेड को 187 रन का बड़ा टारगेट मिला था।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Sep 25, 2022, 23:05 IST
Follow on Google News
IND vs AUS 3rd T20I Highlights: कोहली-सूर्या के सामने ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने, टीम इंडिया ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा
Photo Credit: AP, File Image

भारत ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और निर्णयाक टी20 मुकाबले में 6 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में 187 रन का लक्ष्य रखा, जिसे भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 1 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। भारत के लिए विराट कोहली (63) और सूर्यकुमार यादव (69) ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया। 

भारतीय टीम की शुरुआत रही खराब

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। डेनियल सैम्स ने पहले ओवर में ओपनर केएल राहुल (4 गेंदों में 1) को आउट कर दिया। राहुल ने विकेटकीपर मैथ्यू वेड को कैच दिया। कप्तान रोहित शर्मा ने कुछ अच्छे शॉट लगाए लेकिन वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने 14 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 17 रन बनाए। रोहित को चौथे ओवर में पैट कमिंस ने सैम्स के हाथों लपकवाया।

कोहली-सूर्या की दमदार साझेदारी

30 के स्कोर पर दो विकेट गिरने के बाद विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने बेखौफ अंदाज में कंगारू गेंदबाजों की बखिया उधेड़ी। कोहली और सूर्यकुमार ने तीसरे विकेट के लिए 104 रन की दमदार साझेदारी की। यह पार्टनरशिप 14वें ओवर में सूर्यकुमार के आउट होने के बाद टूटी। उन्हें जोश हेजलवुड ने आरोन फिंच को कैच कराया। सूर्यकुमार ने 36 गेंदों का सामना करने के बाद 69 रन जुटाए। उन्होंने अपनी पापी में 5 चौके और 5 छक्के जड़े।

हार्दिक पांड्या ने लगाया विजयी चौका

कोहली ने हार्दिक पांड्या के संग चौथे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी की। लग रहा था कि दोनों टीम को जिताकर लौटेंगे लेकिन कोहली को अंतिम ओवर की दूसरी गेंद पर सैम्स ने पवेलियन भेजा दिया। कोहली ने फिंच को कैच थमाने से पहले 48 गेंदों में 3 चौकों और 4 छक्कों के दम पर 63 रन बनाए। कोहली के जाने के बाद दिनेश कार्तिक ने एक रन बनाया और हार्दिक पांड्या ने पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर भारत को जीत दिला दी। हार्दिक 16 गेंदों में 25 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 2 चौके और 1 सिक्स लगाया। 

ऐसा रहा ऑस्ट्रेलिया की पारी का हाल

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अच्छी शुरुआत की, जिसमें कैमरन ग्रीन की अहम भूमिका रही। ग्री कप्तान आरोन फिंच ने पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़े। फिंच चौथे ओवर में अक्षर पटेल का शिकार बने। उन्होंने हार्दिक पांड्या को कैच थमाया। फिंच 6 गेंदों में 1 चौके जरिए 7 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका ग्रीन के रूप में लगा, जो पांचवें ओवर में आउट हुए। उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने केएल राहुल के हाथों कैच कराया। ग्रीन ने 21 गेंदों में 7 चौकों और 3 छककों की बदौलत 52 रन की तूफानी पारी खेली। ग्लेन मैक्सवेल एक बार फिर नाकाम रहे और आठवें ओवर में रन आउट हो गए। उन्होंने 11 गेंदों में महज 6 रन जुटाए। उन्होंने एक चौका लगाया। 

डेविड-सैम्स ने की अहम साझेदारी

स्टीव स्मिथ ने भी सस्ते में अपना विकेट गंवाया। उन्होंने 10 गेंदों में 9 रन बनाए। उन्होंने एक चौका ठोका। स्मिथ को चहल ने 10वें ओवर में स्टंप आउट कराया। अक्षर ने 14वें ओवर में दो शिकार किए। उन्होंने पहली गेंद पर जोश इंग्लिस को अपने जाल में फंसाया। उन्होंने 22 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 24 रन जुटाए। इंग्लिश ने पांचवें विकेट के लिए टिम डेविड के साथ 31 रन की साझेदारी की।

अक्षर ने 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मैथ्यू वेड को कॉट एंड बोल्ड किया, जो 3 गेंदों में केवल 1 रन बना पाए। यहां से डेविड और डेनियल सैम्स ने मोर्चा संभाला। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 68 रन की अहम पार्टनरशिप की। डेविड को अंतिम ओवर में हर्षल पटेल ने रोहित के हाथों लपकवाया। उन्होंने 27 गेंदों में 2 चौकों और 4 छक्कों की बदौलत 54 रन की पारी खेली। डेनियल सैम्स 28 रन बनाकर नाबाद रहे।

India vs Australia 3rd T20I Playing 11

भारत की प्‍लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्‍तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्‍वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और युचवेंद्र चहल।

ऑस्‍ट्रेलिया की प्‍लेइंग इलेवन: आरोन फिंच (कप्‍तान), कैमरन ग्रीन, स्‍टीव स्मिथ, ग्‍लेन मैक्‍सवेल, टिम डेविड, जोश इंग्लिस, मैथ्‍यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, डेनियल सैम्स, एडम जंपा और जोश हेजलवुड।

SEPT 25, 2022 22:47 IST

भारत ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

भारत ने तीसरे टी20 6 विकेट से जीत लिया है। सैम्स द्वारा डाले गए आखिरी ओवर में भारत को 11 रन की जरूरत थी। विराट कोहली ने पहली गेंद पर सिक्स लगाया और दूसरी गेंद पर एक्सट्रा कवर पर फिंच को कैच थमा बैठे। उन्होंने 48 गेंदों में 63 रन बनाए। दिनेश कार्तिक ने तीसरी गेंद पर सिंगल निकाला और हार्दिक पांड्या ने पांचवीं गेंद पर विजयी चौका ठोका।

19.5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 187/4, वाइड-6, बाई-1, लेग बाई-4 रन।
 

SEPT 25, 2022 22:30 IST

भारत को 11 रन की दरकार

IND vs AUS T20 Live Score: हेजलवुड ने 19वें ओवर में 10 रन खर्च किए। हार्दिक ने पहली गेंद पर सिक्स मारा। भारत को जीत के लिए अब 6 गेंदों में 11 रन चाहिए।
19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 176/3, वाइड-6, बाई-1, लेग बाई-4 रन। विराट कोहली 57* और हार्दिक पांड्या 21* क्रीज पर हैं। 

SEPT 25, 2022 22:24 IST

भारत को 21 रन की जरूरत

IND vs AUS T20 Live Score: कमिंस ने 18वें ओवर में 11 रन दिए, जिसमें 2 वाइड भी हैं। हार्दिक ने दूसरी गेंद पर चौका जमाया। भारत को जीत के लिए 12 गेंदों में 21 रन चाहिए।
18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 166/3, वाइड-6, बाई-1, लेग बाई-4 रन। विराट कोहली 54* और हार्दिक पांड्या 14* क्रीज पर हैं। 

SEPT 25, 2022 22:17 IST

भारत को 32 रन की दरकार

IND vs AUS T20 Live Score: सैम्स ने 17वें ओवर में 7 रन दिए, जिसमें एक वाइड भी शामिल है। हार्दिक ने पांच और कोहली ने एक रन जुटाया भारत को 18 गेंदों में 32 रन की जरूरत है।
17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 155/3, वाइड-4, बाई-1, लेग बाई-4 रन। विराट कोहली 51* और हार्दिक पांड्या 8* क्रीज पर हैं। 


 

SEPT 25, 2022 22:10 IST

विराट कोहली जमाई फिफ्टी

IND vs AUS T20 Live Score: कोहली ने फिफ्टी पूरी कर ली है। उन्होंने 37 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। कोहली के टी20 अंतररराष्ट्रीय करियर का यह 33वां अर्धशतक है। भारत को अब चार ओवर में 39 रन की दरकार है।
16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 148/3, वाइड-3, बाई-1, लेग बाई-4 रन। विराट कोहली 50* और हार्दिक पांड्या 3* क्रीज पर हैं। 
 

SEPT 25, 2022 22:06 IST

भारत को 30 गेंदों में 44 चाहिए

IND vs AUS T20 Live Score: कमिंस ने 15वें ओवर में 9 रन दिए। कोहली ने दूसरी गेंद पर लाजवाब छक्का ठोका। भारत को अब जीत के लिए 30 गेंदों में 44 रन की जरूरत है।

15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 143/3, वाइड-2, बाई-1, लेग बाई-4 रन। विराट कोहली 48* और हार्दिक पांड्या 1* क्रीज पर हैं। 


 

SEPT 25, 2022 22:03 IST

सूर्याकुमार बने हेजलवुड का शिकार

IND vs AUS T20 Live Score: भारत का तीसरा विकेट सूर्यकुमार यादव के तौर पर गिरा है, जिन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। सूर्याकुमार ने 36 गेंदों में 69 रन बनाए। उन्होंने 5 चौके और 5 सिक्स जड़े। उन्हें हेजलवुड ने 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर आरोन फिंच को कैच थमाया। सूर्याकुमार ने तीसरे विकेट के लिए कोहली के साथ 104 की साझेदारी की। 
14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 134/3, वाइड-2, बाई-1, लेग बाई-4 रन। विराट कोहली 40* और हार्दिक पांड्या 0* क्रीज पर हैं। 
 

SEPT 25, 2022 21:55 IST

सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक

IND vs AUS T20 Live Score: सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 13वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगाकर फिफ्टी पूरी की। उन्होंने पांचवीं गेंद पर भी सिक्स लगाया। सूर्यकुमार का टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का यह सातवां पचासा है।

13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 122/2, वाइड-2, बाई-1, लेग बाई-4 रन। विराट कोहली 39* और सूर्यकुमार यादव 58* रन बनाकर खेल रहे हैं। 


 

SEPT 25, 2022 21:54 IST

ग्रीन ने किफायती ओवर डाला

IND vs AUS T20 Live Score: ग्रीन ने 12वें ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 र दिए। कोहली और सूर्यकुमार ने 2-2 रन जुटाए।
12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 107/2, वाइड-2, बाई-1, लेग बाई-4 रन। विराट कोहली 38* और सूर्यकुमार यादव 44* रन बनाकर खेल रहे हैं। 


 

SEPT 25, 2022 21:50 IST

पैट कमिंस ने खर्च किए 12 रन

IND vs AUS T20 Live Score: पैट कमिंस ने 11वें ओवर में 12 रन खर्च किए, जिसमें 11 रन सूर्यकुमार ने बनाए। सूर्याकुमार ने आखिरी गेंद पर बैकफुट पर जाकर पुल किया और स्क्वेयर लेग की दिशा में सिक्स लगाया।
11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 103/2, वाइड-2, बाई-1, लेग बाई-4 रन। विराट कोहली 36* और सूर्यकुमार यादव 42* रन बनाकर खेल रहे हैं। 


 

SEPT 25, 2022 21:38 IST

सूर्यकुमार यादव ने लगाया सिक्स

IND vs AUS T20 Live Score: सैम्स ने 10वें ओवर में 10 रन दिए। सूर्यकुमार ने सिक्स समेत 8 रन जुटाए। कोहली ने दौड़कर 2 रन बनाए।

10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 91/2, वाइड-2, बाई-1, लेग बाई-4 रन। विराट कोहली 35* और सूर्यकुमार यादव 31* रन बनाकर खेल रहे हैं। 


 

SEPT 25, 2022 21:34 IST

कोहली का जबदस्त हवाई फायर

IND vs AUS T20 Live Score: जंपा ने 9वें ओवर में 14 रन खर्च किए। कोहली ने तीसरी गेंद पर जबरदस्त हवाई फायर किया। उन्होंने लॉन्ग ऑन पर सिक्स जमाया। वहीं, सूर्यकुमार ने पांचवीं गेंद पर बैकवर्ड प्‍वाइंट की दिशा में बेहतरीन चौका लगाया।
9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 81/2, वाइड-2, बाई-1, लेग बाई-4 रन। विराट कोहली 33* और सूर्यकुमार यादव 23* रन बनाकर खेल रहे हैं। 


 

SEPT 25, 2022 21:31 IST

सूर्यकुमार ने ठोके दो चौके

IND vs AUS T20 Live Score: सूर्यकुमार ने आठवां ओवर करने आए मैक्सवेल के विरुद्ध अपने हाथ खोले। उन्होंने दूसरी और तीसरी गेंद पर चौके ठोके।

8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 67/2, वाइड-2, बाई-1, लेग बाई-4 रन। विराट कोहली 26* और सूर्यकुमार यादव 16* रन बनाकर खेल रहे हैं। 


 

SEPT 25, 2022 21:27 IST

एडम जंपा ने अच्छा ओवर निकाला

IND vs AUS T20 Live Score: जंपा ने सातवें ओवर में अच्छी गेंदबाजी करते हुए 5 रन दिए। कोहली ने तीन और सूर्यकुमार ने 2 सिंगल लिए।

7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 55/2, वाइड-2, लेग बाई-4 रन। विराट कोहली 25* और सूर्यकुमार यादव 6* रन बनाकर खेल रहे हैं। 


 

SEPT 25, 2022 21:24 IST

भारतीय टीम का पचासा कंप्लीट

IND vs AUS T20 Live Score: भारत ने पावर प्ले में पचासा कंप्लीट कर लिया। कोहली ने छठा ओवर करने आए हेजलवुड के खिलाफ दो शानदार शॉट लगाए। उन्होंने तीसरी गेंद पर डीप मिडविकेट की दिशा में छक्का ठोका और चौथी गेंद पर एक्‍स्‍ट्रा कवर की तरफ चौका मारा।

6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 50/2, वाइड-2, लेग बाई-4 रन। विराट कोहली 22* और सूर्यकुमार यादव 4* रन बनाकर खेल रहे हैं। 


 

SEPT 25, 2022 21:20 IST

पांचवें ओवर से आए 5 रन

IND vs AUS T20 Live Score: कैमरन ग्रीन ने पांचवें ओवर में 5 रन दिए। कोहली ने पहली गेंद पर कवर प्‍वाइंट की दिशा में चौका लगाया और पांचवीं गेंद पर सिंगल निकाला। 
5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 39/2, वाइड-2, लेग बाई-4 रन। विराट कोहली 11* और सूर्यकुमार यादव 4* क्रीज पर हैं। 

SEPT 25, 2022 21:19 IST

बड़ी पारी नहीं खेल पाए रोहित

IND vs AUS T20 Live Score: भारत ने दूसरा विकेट खो दिया है। रोहित शर्मा को पैट कमिंस ने अपने जाल में फंसा लिया। रोहित चौथे ओवर की चौथी गेंद पर पुल करना चाहते थे मगर  डीप स्‍क्‍वायर लेग पर सैम्स को कैच थमा बैठे। उन्होंने 14 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के के जरिए 17 रन की पारी खेली।
4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 34/2, वाइड-2, लेग बाई-4 रन। विराट कोहली 6* और सूर्यकुमार यादव 4* क्रीज पर हैं। 

SEPT 25, 2022 21:16 IST

कोहली-रोहित ने मारा चौका

IND vs AUS T20 Live Score: स्पिनर एडम जंपा ने तीसरे ओवर में 10 रन दिए। कोहली ने पहली और रोहित ने चौथी गेंद पर चौका मारा।

3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 26/1, वाइड-2, लेग बाई-4 रन। रोहित शर्मा 6* और विराट कोहली 6* क्रीज पर हैं। 
 

SEPT 25, 2022 21:09 IST

रोहित शर्मा ने जड़ा सिक्स

IND vs AUS T20 Live Score: जोश हेजलवुड ने दूसरे ओवर में 11 रन खर्च किए, जिसमें लेग बाई का चौका भी आया। रोहित ने आखिरी गेंद पर दमदार सिक्क जड़ा। 

2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 16/1, वाइड-2, लेग बाई-4 रन। रोहित शर्मा 2* और विराट कोहली 0* क्रीज पर हैं। 

SEPT 25, 2022 21:04 IST

भारतीय टीम की खराब शुरआत

IND vs AUS T20 Live Score: लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने खराब शुरआत की है। केएल राहुल 4 गेंदों में महज 1 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। उन्हें डेनियल सैम्स ने पहले ओवर की छठी गेंद पर पवेलियन भेजा। राहुल ने पुल करने का प्रयास किया लेकिन गेंद बल्‍ले का ऊपरी किनारा लेकर खड़ी हो गई। ऐसे में विकेटकीपर मैथ्यू वेड ने गेंद पर नजर गड़ा कर रखीं और आखिर में शानदार कैच लपक लिया।
1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5/1, वाइड-2 रन। रोहित शर्मा 2* और विराट कोहली 0* क्रीज पर हैं। 

SEPT 25, 2022 20:45 IST

भारत को मिला 187 रन का टारगेट

IND vs AUS T20 Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत के लिए 187 रन का टारगेट रखा है। हर्षल पटेल ने 20वें ओवर में 7 रन दिए और टिम डेविड का शिकार किया। डेविड ने रोहित को कैच दिया। डेविड ने 27 गेंदों में 2 चौकों और 4 छक्कों की बदौलत 54 रन की पारी खेली। डेनियल सैम्स 28 रन बनाकर नाबाद रहे।

20 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 186/7, वाइड-3, लेग बाई-1, नो-बॉल-1 रन। 

SEPT 25, 2022 20:40 IST

बुमराह ने खर्च किए 18 रन

IND vs AUS T20 Live Score:  जसप्रीत बुमराह ने 19वें ओवर में 18 रन लुटाए। सैम्स ने पहली गेंद पर सिक्स और आखिरी गेंद पर चौका ठोका जबकि डेविड ने तीसरी गेंद पर छ्क्का मारा।

19 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 179/6, वाइड-3, लेग बाई-1, नो-बॉल-1 रन। टिम डेविड 48* और डेनियल सैम्स 27* क्रीज पर हैं।

SEPT 25, 2022 20:35 IST

भुवनेश्वर कुमार ने लुटाए 21 रन

IND vs AUS T20 Live Score: भुवनेश्वर कुमार ने 18वें ओवर में 21  रन लुटाए। डेविड ने भुवी की खूब धूनाई की। डेविड ने तीसरी और चौथी गेंद पर सिक्स और आखिरी गेंद पर फॉर लगाया।

18 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 161/6, वाइड-3, लेग बाई-2, नो-बॉल-1 रन। टिम डेविड 41* और डेनियल सैम्स 16* क्रीज पर हैं।

SEPT 25, 2022 20:27 IST

बुमराह ने किया अच्छा ओवर

IND vs AUS T20 Live Score: बुमराह ने 17वें ओवर में अच्छी गेंदबाजी की और 6 रन दिए। सैम्स ने चार और डेविड ने दौड़कर 2 रन बनाए।

17 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 140/6, वाइड-2, लेग बाई-2, नो-बॉल-1 रन। टिम डेविड 21* और डेनियल सैम्स 16* क्रीज पर हैं।

SEPT 25, 2022 20:24 IST

हार्दिक पर पड़ा चौका-छक्का

IND vs AUS T20 Live Score: हार्दिक ने 16वें ओवर में 11 रन दिए। सैम्स ने चौथी गेंद पर चौका लगाया जबकि डेविड ने आखिरी गेंद पर छक्का जमाया।

16 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 134/6, वाइड-2, लेग बाई-2, नो-बॉल-1 रन। टिम डेविड 19* और डेनियल सैम्स 12* क्रीज पर हैं।

SEPT 25, 2022 20:18 IST

चहल का स्पेल हुआ खत्म

IND vs AUS T20 Live Score: स्पिनर चहल का चार ओवर का स्पेल खत्म हो गया है। उन्होंने 15वें ओवर में 6 रन दिए। सैम्स ने पांच और डेविड ने एक रन बनाया।

15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 123/6, वाइड-2, लेग बाई-2, नो-बॉल-1 रन। टिम डेविड 15* और डेनियल सैम्स 5* क्रीज पर हैं।
 

SEPT 25, 2022 20:13 IST

अक्षर के जाल में फंस इंग्लिस-वेड

IND vs AUS T20 Live Score: ऑस्ट्र्रेलिया का पांचवां जोश इंग्लिस के रूप में गिरा। इंग्लिस ने 22 गेंदों में 24 रन बनाए। उन्होंने 4 चौके मारे। इंग्लिस को अक्षर ने 14वें ओवर की पहली गेंद पर अपने जाल में फंसाया। उन्होंने प्वाइंट पर रोहित शर्मा को कैच थमाया। अक्षर ने ओवर की पांचवीं गेंद पर मैथ्यू वेड को कॉट एंड बोल्ड किया, जो 3 गेंदों में केवल 1 रन बना पाए। 

14 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 117/6, वाइड-2, लेग बाई-2, नो-बॉल-1 रन। टिम डेविड 14* और डेनियल सैम्स 0* क्रीज पर हैं।
 

SEPT 25, 2022 20:08 IST

हर्षल पटेल ने दिए 12 रन

IND vs AUS T20 Live Score: हर्षल पटेल ने 13वें ओवर में 12 रन दिए, जिसमें एक वाइड, एक नो-बॉल भी शामिल है। टिम डेविड ने दूसरी गेंद पर दमदार सिक्स लगाया।


13 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 115/4, वाइड-2, लेग बाई-2, नो-बॉल-1 रन। जोश इंग्लिस 24* और टिम डेविड 13* रन बनाकर खेल रहे हैं।

SEPT 25, 2022 20:00 IST

ऑस्ट्रेलिया का सैकड़ा हुआ 

IND vs AUS T20 Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने 12वें ओवर में अपना सैकड़ा कंप्लीट कर लिया। चहल ने अपने स्पेल के तीसरे ओवर में 8 रन खर्च किए। इंग्लिस ने एक चौके सहित 7 रन बटोरे।
12 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 103/4, वाइड-1 रन। जोश इंग्लिस 23* और टिम डेविड 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
 

SEPT 25, 2022 19:56 IST

बुमराह गेंदबाजी के लिए आए

IND vs AUS T20 Live Score: बुमराह को एक बार फिर गेंदबाजी के लिए बुलाया गया है। उन्होंने अपने स्पेल के दूसरे ओवर में 9 रन खर्च किए। इंग्लिस ने एक चौके समेत 6 रन जुटाए। डेविड ने तीन रन जोड़े।

11 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 95/4, वाइड-1 रन। जोश इंग्लिस 16* और टिम डेविड 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
 

SEPT 25, 2022 19:50 IST

स्मिथ को चहल ने भेजा पवेलियन

IND vs AUS T20 Live Score: युजवेंद्र चहल ने भारत को चौथी कामयाबी दिलाई है। उन्होंने 10वें ओवर की दूसीर गेंद पर स्टीव स्मिथ को पवेलियन की राह दिखाई। स्मिथ गुगली गेंद पर कदमों का इस्तेमाल कर शॉट लगाना चाहते थे लेकिन विकेटकीपर कार्तिक ने फुर्ती दिखाते हुए स्टंप आउट कर दिया। स्मिथ ने 10 गेंदों में 1 चौके की मदद से 9 रन जुटाए।

10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 86/4, वाइड-1 रन। जोश इंग्लिस 10* और टिम डेविड 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
 

SEPT 25, 2022 19:45 IST

जोश इंग्लिस ने लगाया चौका

IND vs AUS T20 Live Score: इंग्लिस ने नौवां ओवर करने आए हार्दिक के खिलाफ अपने हाथ खोले। उन्होंने तीसरी गेंद पर बैकवर्ड प्‍वाइंट की दिशा में कट के जरिए चौका जड़ा। इंग्लिश ने पहली गेंद पर डबल और छठी गेंद पर सिंगल लिया।

9 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 83/3, वाइड-1 रन। स्टीव स्मिथ 9* और जोश इंग्लिस 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।
 

SEPT 25, 2022 19:41 IST

ग्लेन मैक्सवेल हुए रन आउट

IND vs AUS T20 Live Score: ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका ग्लेन मैक्सवेल के रूप में लगा है। वह आठवें ओवर की चौथी गेंद पर रन आउट हो गए। उन्होंने 11 गेंदों में 6 रन जुटाए। उन्होंने एक चौका ठोका। मैक्सवेल पूरी सीरीज में बल्लेबाज में कोई कमाल नहीं दिखा सके। उन्होंने पहले टी20 में 1 रन बनाया जबकि वह दूसरे टी20 में शून्य पर बोल्ड हो गए। 

8 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 76/3, वाइड-1 रन। स्टीव स्मिथ 9* और जोश इंग्लिस 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
 

SEPT 25, 2022 19:34 IST

हार्दिक पांड्या को मिली गेंद

IND vs AUS T20 Live Score: सातवें ओवर में तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सौंप गई, जिसमें 5 रन गए। स्मिथ ने पहली गेंद पर चौका मारने के अलावा तीसरी गेंद पर सिंगल लिया।
7 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 71/2, वाइड-1 रन। स्टीव स्मिथ 7* और ग्लेन मैक्सवेल 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
 

SEPT 25, 2022 19:32 IST

अक्षर ने फेंका किफायती ओवर

IND vs AUS T20 Live Score: अक्षर ने छठे ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 4 रन दिए। उन्होंने पांच गेंदों पर मैक्सवेल को बांधे रखा लेकिन आखिरी गेंद पर चौका पड़ गया। मैक्सवेल ने लैप शॉट खेलकर डीप बैकवर्ड स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में बाउंड्री हासिल की।

6 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 66/2, वाइड-1 रन। स्टीव स्मिथ 2* और ग्लेन मैक्सवेल 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
 

SEPT 25, 2022 19:32 IST

कैमरन ग्रीन लौटे पवेलियन

IND vs AUS T20 Live Score: ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे कैमरन ग्रीन पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें भुवनेश्वर ने पांचवें औवर की आखिरी गेंद पर आउट किया। ग्रीन ने सिक्स लगाने की कोशिश में कवर प्‍वाइंट पर केएल राहुल को कैच थमाया। उन्होंने 21 गेंदों में 52 रन की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 7 चौके और 3 सिक्स मारे। ग्रीन के टी20 अंतरराष्ट्रीय करिरय की यह दूसरी फिफ्टी है।

5 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 62/2, वाइड-1 रन। स्टीव स्मिथ 2* और ग्लेन मैक्सवेल 0* क्रीज पर हैं।
 

SEPT 25, 2022 19:19 IST

आरोन फिंच बने अक्षर का शिकार

IND vs AUS T20 Live Score: अक्षर पटेल ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर कप्तान आरोन फिंच को अपने जाल में फंसाया। फिंच छक्का लगाने की फिराक में थे लेकिन सही से कनेक्ट नहीं कर पाए और मिडऑन पर हार्दिक पांड्या के हाथों लपके गए। उन्होंने 6 गेंदों में 1 चौके के जरिए 7 रन बनाए। फिंच के जाने के बाद ग्रीन ओवर की अंतिम गेंद पर लगातार चौके ठोके।

4 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 56/1, कैमरन ग्रीन 49* और स्टीव स्मिथ 0* क्रीज पर हैं।
 

SEPT 25, 2022 19:15 IST

जसप्रीत बुमराह की हुई धुनाई

IND vs AUS T20 Live Score: ग्रून ने तीसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह की धुनाई की। बुमराह ने 17 रन लुटा डाले। फिंच ने पहली गेंद पर एक रन लिया। वहीं, ग्रीन ने तीसरी गेंद पर चौका लगाया जबकि पांचवीं और छठी गेंद पर छक्का उड़ाया।

3 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 40/0, कैमरन ग्रीन 37* और आरोन फिंच 3* क्रीज पर हैं।
 

SEPT 25, 2022 19:10 IST

अक्षर पटेल पर पड़े दो चौके

IND vs AUS T20 Live Score: कप्तान रोहित ने दूसरे ओवर में स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को गेंद थमाई, जिसमें 11 रन गए। फिंच ने पहली और चौथी गेंद पर सिंगल निकाला। ग्रीन ने दूसरी गेंद पर चौका, तीसरी पर सिंगल और पांचवीं गेंद पर चौका जमाया।

2 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 23/0, कैमरन ग्रीन 21* और आरोन फिंच 2* क्रीज पर हैं।
 

SEPT 25, 2022 19:05 IST

ऑस्ट्रेलिया की पारी का आगाज

IND vs AUS T20 Live Score: ऑस्ट्रेलिया की ओर से पारी का आगाज करने के लिए  कैमरन ग्रीन और आरोन फिंच आए हैं। भारत की गेंदबाजी आक्रमण की कमान भुवनेश्वर कुमार ने संभाली और उन्होंने पहले ओवर में 12 रन खर्च किए। ग्रीन ने पहली गेंद पर डबल लिया जबकि दूसरी गेंद पर सिक्स और तीसरी गेंद पर चौका मारा।

1 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 12/0, कैमरन ग्रीन 12* और आरोन फिंच 0* क्रीज पर हैं।
 

SEPT 25, 2022 18:55 IST

भारत-ऑस्ट्रेलिया ने किया बदलाव

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक-एक बदलाव किया है। भारत ने ऋषभ पंत की जगह अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को मौका दिया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने सीन एबॉट के स्थान पर जोश इंग्लिस को शामिल किया है।


 

SEPT 25, 2022 18:50 IST

टॉस गंवाने के बाद क्यो बोले फिंच?

टॉस गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। विकेट अच्छा लग रहा है। हम हमेशा सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ प्रदर्शन करना चाहते हैं। इस लिहाज से यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण गेम है। भारत में दर्शक हमेशा लाजवाब होते हैं, चाहे वे कहीं भी खेलें।

SEPT 25, 2022 18:41 IST

भारत ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग

भारत ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। टॉस के कप्तान कप्तान रोहित ने शर्मा ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हैदराबाद वापस आकर दर्शकों के सामने खेलना शानदार है। हम मैच जीतते रहना चाहते हैं। टी20 प्रारूप में अपनी लय बनाए रखना महत्वपूर्ण है। ऑस्ट्रेलियाई टीम हमेशा चुनौतीपूर्ण रही है। वो एक अलग तरह की चुनौती पेश करते हैं। अगर हमें सफलता प्राप्त करनी है तो हमें मूल बेसिक्स पर सही से अमल करते रहने की जरूरत है। 

SEPT 25, 2022 18:25 IST

एक हजारी बनने वाले हैं स्मिथ

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ टी20 इंटरनेशल में एक हजार रन पूरे करने वाले हैं। उन्हें इस आंकड़े को छूने के लिए 29 रन की दरकार है।

SEPT 25, 2022 18:15 IST

बड़ी उपलब्धि से एक कदम दूर भारत

भारत एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मै जीतने वाली टीम बनने से एक कदम दूर है। भारत साल 2022 में 20 मुकाबले जीत चुका है जबकि पाकिस्तान ने 2021 में इतने ही मैच जीते थे।

SEPT 25, 2022 18:00 IST

कुछ ही देर में होगा मैच का टॉस

SEPT 25, 2022 17:45 IST

250 सिक्स के नजदीक आरोन फिंच

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच को सभी प्रारूपों में 250 छक्के कंप्लीट करने के नजदीक हैं। उन्हें इस आंकड़े को छून के लिए एक सिक्स की जरूरत है।

SEPT 25, 2022 17:30 IST

कैचों के पचासे के करीब कोहली

विराट कोहली टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कैचों का पचासा पूरने के करीब हैं। उन्हें 50 कैच लेने के लिए तीन कैच की आवश्यकता है।

SEPT 25, 2022 17:15 IST

IND vs AUS Head-to-Head

भारत और ऑस्ट्रेलिया का अब  तक 25 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में आमना-सामना हुआ है। इस दौरान भारत का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने 14 और ऑस्ट्रेलिया ने 10 मैच अपने नाम किए। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।

SEPT 25, 2022 17:00 IST

आज कैसी होगी पिच और मौसम?

भारत बनाम ऑस्‍ट्रेलिया तीसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

IND vs AUS 3rd T20I Pitch Report and Weather Forecast

SEPT 25, 2022 16:45 IST

हैदराबाद में धमाल के लिए तैयार भारत

SEPT 25, 2022 16:35 IST

भारत का स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव।
 

SEPT 25, 2022 16:25 IST

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड

आरोन फिंच (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, डेनियल सैम्स, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, एडम जंपा।