IND vs NZ 1st Test Day 1 Highlights: पहले दिन का खेल खत्म, अय्यर-जडेजा की धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने बनाए 4 विकेट पर 258 रन
India vs New Zealand (IND vs NZ) 1st Test Day 1 Highlights: कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट का पहला दिन टीम इंडिया के नाम रहा। शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और रवींद्र जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी की।
India vs New Zealand (IND vs NZ) 1st Test DAY 1 Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज आज कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में हुआ। मैच का पहला दिन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के नाम रहा। टीम इंडिया ने दिन का खेल खत्म होने तक 84 ओवर में 4 विकेट खोकर 258 रन बना लिए हैं। डेब्यू टेस्ट खेल रहे श्रेयस अय्यर नाबाद 75 और रवींद्र जडेजा नाबाद 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं।
दिन के खेल का पहला सत्र भारतीय टीम के नाम रहा था लेकिन दूसरे सत्र में काइल जैमिसन और टिम साउदी ने शानदार गेंदबाजी करके कीवी टीम की वापसी करा दी थी। लेकिन इसके बाद तीसरे सत्र में श्रेयस अय्यर और रवींद्र जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम की पकड़ मैच में मजबूत कर दी। काइल जैमीसन सबसे सफल कीवी गेंदबाज रहे उन्होंने 47 रन देकर 3 विकेट लिए। एक सफलता टिम साउदी के हाथ लगी।
लंच तक भारत ने बनाए 1 विकेट पर 82 रन
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन लंच तक 1 विकेट पर 82 रन बना लिए थे। पुजारा 61 गेंद में 15 और शुभमन गिल 87 गेंद में 52 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारतीय टीम को पहला झटका पारी के 8वें ओवर में मयंक अग्रवाल के रूप में लगा। मयंक 13 रन बनाने के बाद काइल जैमीसन की गेंद पर विकेटकीपर के हाथों लपके गए। उसके बाद पुजारा और गिल ने अर्धशतकीय साझेदारी करके टीम को संभाला और लंच तक और कोई विकेट नहीं गिरने दिया।
दूसरे सत्र की शुरुआत बेहद खराब रही थी। लंच के बाद पहले ओवर की आखिरी गेंद पर ही शुभमन गिल को काइल जैमीसन ने बोल्ड करके पवेलियन वापस भेज दिया। उन्होंने 52 रन बनाए। शुभमन के आउट होने के बाद चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने थोड़ी देर पारी को आगे बढ़ाया लेकिन 106 के स्कोर पर उन्हें टिम साउदी ने विकेट के पीछे ब्लंडेल के हाथो ंलपकवा दिया। पुजारा ने 26(88) रन बनाए।
145 रन पर टीम इंडिया ने गंवाए दिए थे 4 विकेट
पुजारा के आउट होने के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे का साथ देने श्रेयस अय्यर उतरे। उन्होंने कप्तान के साथ पारी को संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए संभाला लेकिन रहाणे चायकाल से पहले 63 गेंद पर 35 रन बनाकर जैमीसन की गेंद पर बोल्ड हो गए। 145 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम मुश्किल में आ गई थी। ऐसी कठिन परिस्थिति में अय्यर ने जडेजा के साथ मिलकर टीम को चायकाल तक 4 विकेट पर 154 रन बना लिए थे।
अय्यर-जडेजा के बीच हुई पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी
चायकाल के बाद श्रेयस अय्यर और रवींद्र जडेजा ने पिच पर डटकर बल्लेबाजी की। अय्यर ने पहले तो अपना पहला अर्धशतक 94 गेंद पर 6 चौकों के साथ पूरा किया। उसके बाद भारत को 200 रन के पार पहुंचाया। जडेजा ने 99 गेंद में अपने टेस्ट करियर का 17वां अर्धशतक पूरा किया। दोनों ने पांचवे विकेट के लिए 192 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। खराब रोशनी की वजह से 6 ओवर पहले दिन का खेल खत्म किए जाने से पहले भारतीय टीम ने 84 ओवर में 4 विकेट खोकर 258 रन बना लिए हैं। अय्यर 133 गेंद में 75 और रवींद्र जडेजा 100 गेंद में 50 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे हैं। तीसरे सत्र में भारतीय टीम का दबदबा दिखा और 28 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 104 रन जोड़े।
टॉस जीतकर भारत ने किया बल्लेबाजी का फैसला
कानपुर में भारत के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम मैच में तीन स्पिन और 2 तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरी है। श्रेयस अय्यर टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं। वहीं भारतीय मूल के स्पिन ऑलराउंडर रचिन रवींद्र ने कीवी टीम के लिए टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं। उमेश यादव को मोहम्मद सिराज पर वरीयता दी गई है। उमेश के करियर का ये पचासवां टेस्ट मैच है।
अय्यर कर रहे हैं टेस्ट डेब्यू
भारत के लिए आज श्रेयस अय्यर अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं। उनके डेब्यू की पुष्टि बुधवार को ही अजिंक्य रहाणे ने कर दी थी। वो भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 303वें खिलाड़ी हैं। गुरुवार को मैच से पहले सुनील गावस्कर ने श्रेयस अय्यर को टेस्ट कैप दी।
ऐसी है दोनों की प्लेइंग-11
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, अक्षर पटेल और उमेश यादव।
न्यूजीलैंड: टॉम लैथम, विल यंग, केन विलियमसन, रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडेल, रचिन रवींद्र, टिम साउदी, अयाज पटेल, काइल जैमिसन,विल सोमरविले।
रवींद्र जडेजा के बल्ले से निकला 17वां अर्धशतक
पहले दिन का खेल खत्म, टीम इंडिया ने बनाए 4 विकेट पर 258 रन
कानपुर में भारत-न्यूजीलैंड खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया ने डेब्यूटेंट श्रेयस अय्यर की नाबाद 75, रवींद्र जडेजा की नाबाद 50 और शुभमन गिल की धमाकेदार पारियों की बदौलत 84 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 258 रन का स्कोर खड़ा किया। खराब रोशनी की वजह से दिन का खेल 6 ओवर पहले खत्म कर दिया गया।
रवींद्र जडेजा ने जड़ा 17वां टेस्ट अर्धशतक, भारत 83 ओवर में 4 विकेट पर 252
रवींद्र जडेजा ने गुरुवार को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 99 गेंद में अपना टेस्ट क्रिकेट में 17वां अर्धशतक पूरा किया। भारत ने 83 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 252 रन बना लिए हैं। जडेजा 130 गेंद में 69 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं जडेजा 100 गेंद में 50 रन बनाकर नाबाद हैं।
250 रन के पार पहुंची टीम इंडिया, अर्धशतक से एक रन दूर जडेजा
भारतीय टीम ने 82 ओवर की आखिरी गेंद पर अपने स्कोर को 250 रन के पार पहुंचा दिया। जडेजा 49 और अय्यर 69 रन बनाकर खेल रहे हैं।
जडेजा अय्यर के बीच पूरी हुई शतकीय साझेदारी
रवींद्र जडेजा के बल्ले से 82वें ओवर में निकले चौके के साथ अय्यर और जडेजा के बीच पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी 192 गेंद पर पूरी हो गई।
80 ओवर पूरे होते ही न्यूजीलैंड ने ली नई गेंद
कीवी कप्तान केन विलियमसन ने 80 ओवर पूरे होते ही नई गेंद ले ली है।
80 ओवर में भारत ने बनाए 4 विकेट पर 241 रन
भारतीय टीम ने कानपुर टेस्ट के पहले दिन 80 ओवर में 4 विकेट खोकर 241 रन बना लिए हैं। रवींद्र जडेजा 40 (90) और अजिंक्य रहाणे 69 (122) रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी हो गई है।
77 ओवर में टीम इंडिया का स्कोर 235/4
भारतीय क्रिकेट टीम ने 77 ओवर में 4 विकेट खोकर 235 रन बना लिए हैं। अय्यर 66 (118) और जडेजा 37 (76) रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच नाबाद 92 रन की साझेदारी हो गई है।
71 ओवर में भारत ने बनाए 4 विकेट पर 213 रन, पिच पर टिके अय्यर-जडेजा
भारतीय टीम ने तीसरे सत्र में शानदार वापसी करते हुए 71 ओवर में 4 विकेट खोकर 213 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 102 गेंद में 54 और रवींद्र जड़ेजा 57 गेंद में 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। दिन के तीसरे सत्र में भारतीय टीम ने 15 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 59 रन बना लिए हैं।
डेब्यू टेस्ट में अय्यर ने खेली शानदार और यादगार पारी
200 रन के पार पहुची टीम इंडिया, अय्यर ने डेब्यू मैच में जड़ा अर्धशतक
68वें ओवर की आखिरी गेंद पर भारतीय टीम ने अपने 200 रन पूरे कर लिए। 68 ओवर में टीम इंडिया ने 4 विकेट खोकर 202 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 50 (94) और जडेजा 20(46) रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 115 गेंद में 62 रन की साझेदारी हो चुकी है।
श्रेयस अय्यर ने डेू्ब्यू में जड़ा अर्धशतक
श्रेयस अय्यर ने अपने डेब्यू टेस्ट में 94 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने इस पारी के दौरान 6 चौके जड़े।
67 ओवर में टीम इंडिया ने बनाए 4 विकेट पर 198 रन, अय्यर अर्धशतक से 1 रन दूर
भारतीय टीम ने 67 ओवर में 4 विकेट खोकर 198 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 49 रन बना कर खेल रहे हैं वहीं जडेजा 17 रन बनाकर नाबाद हैं।
64 ओवर में भारत ने बनाए 4 विकेट पर 192
टीम इंडिया ने 64 ओवर में 4 विकेट खोकर 192 रन बना लिए हैं। श्रेयस 84 गेंद में 44 और रवींद्र जडेजा 36 गेंद में 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी हो गई है।
63 ओवर में 4 विकेट पर भारत ने बनाए 182 रन
भारत ने 63 ओवर 4 विकेट 182 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 35 (79) और रवींद्र जडेजा 15 (31) रन बनाकर खेल रहे हैं।
टीम इंडिया ने 58 ओवर में बनाए 4 विकेट पर 162 रन
भारत ने कानपुर टेस्ट के पहले दिन तीसरे सत्र में 58 ओवर में 4 विकेट खोकर 162 रन बना लिए हैं। अय्यर 24 और जडेजा 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
तीसरे सत्र का खेल शुरू, बल्लेबाजी करने उतरे अय्यर और जडेजा
दिन की तीसरे सत्र में बल्लेबाजी के लिए एक बार फिर अपना पहला टेस्ट खेल रहे श्रेयस अय्यर और रवींद्र जडेजा उतरे हैं। चायकाल तक भारत ने काइल जैमीसन के कहर के बीच 4 विकेट पर 154 रन बना लिए हैं। जैमीसन ने 38 रन देकर 3 विकेट झटके हैं।
चायकाल के समय बैकफुट पर टीम इंडिया, कीवी टीम के नाम रहा दूसरा सत्र
चायकाल तक भारत ने बनाए 4 विकेट पर 154 रन
भारत ने कानपुर टेस्ट में चायकाल तक 56 ओवर के खेल में 4 विकेट खोकर 156 रन बना लिए हैं। डेब्यूटेंट श्रेयस अय्यर 17 (55) और रवींद्र जडेजा 6 (13) रन बनाकर खेल रहे हैं। दिन का दूसरा सत्र कीवी टीम के नाम रहा। काइल जैमीसन ने 2 और टिम साउदी ने 1 विकेट लेकर भारतीय टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। दूसरे सत्र में भारतीय टीम 26 ओवर में 72 रन बनाए और 3 विकेट गंवाए। जैमिसन दिन के खेल में सबसे सफल कीवी गेंदबाज हैं। उन्होंने चायकाल तक 14.2 ओवर में 38 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। हालांकि टिम साउदी शानदार शुरुआत करने के बाद दूसरे सत्र में चोटिल हो गए।
150 रन के पार पहुंचा भारत
भारतीय टीम ने पहले टेस्ट के दूसरे सत्र में खराब प्रदर्शन करते हुए 52.6 ओवर में 150 रन के आंकड़े को पार कर लिया था। 54 ओवर में भारत ने 4 विकेट खोकर 150 रन बना चुके हैं। अय्यर 15 और जडेजा 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरे सत्र में 25 ओवर में भारतीय टीम 3 विकेट खोकर 68 रन बना सकी है।
50 ओवर में भारत ने बनाए 4 विकेट पर 145 रन
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर टेस्ट में 4 विकेट खोकर 145 रन बना लिए हैं। रहाणे के आउट होने के बाद रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी करने उतरे हैं। नहीं श्रेयस अय्यरपृ 29 गेंद में 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
बोल्ड हुए रहाणे, जैमीसन ने दिया भारत को चौथा झटका
भारतीय टीम को कप्तान अजिंक्य रहाणे को काइल जैमिसन ने 50वें ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ड कर दिया। रहाणे ने 35 (63) रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 चौके जड़े। जैमीसन की ये तीसरी सफलता है।
अंपायर ने दिया रहाणे को आउट, लिया रीव्यू
पारी के 50वें ओवर में काइल जैमिसन की लेग स्टंप्स के बाहर की ओर डाली जो थाई पैड और बल्ले के करीब से निकली। ऐसे में अंपायर मे उन्हें आउट करार दिया। लेकिन थर्ड अंपायर ने फैसला बदल दिया और उन्हें नॉटआउट करार दिया।
150 रन के करीब पहुंची टीम इंडिया, 49 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 145 रन
टीम इंडिया कानपुर टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 145 रन पर पहुंच गई है। श्रेयस अय्यर 28 गेंद में 14 और अजिंक्य रहाणे 61 गेंद में 35 रन बनाकर खेल रहे हैं।
47 ओवर में टीम इंडिया ने बनाए 3 विकेट पर 132 रन
भारतीय टीम ने 47 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 136 रन बना लिए हैं। रहाणे 28 और अय्यर 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
टीम इंडिया ने 45 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 127 रन
भारत ने 45 ओवर में 3 विकेट खोकर 127 रन बना लिए हैं। अय्यर 7(20) और रहाणे 24 (45) रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 21 रन की साझेदारी हो चुकी है।
43 ओवर में भारत ने बनाए 3 विकेट पर 121 रन, थमी रनों की रफ्तार
चेतेश्वप पुजारा के आउट होने के बाद टीम इंडिया के रनों की रफ्तार थम गई है। 43 ओवर में भारतीय टीम ने 3 विकेट खोकर 122 रन बना लिए हैं। रहाणे 19 और अय्यर 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरे सत्र में फेंके गए 14 ओवर में भारतीय टीम 2 विकेट गंवाकर 40 रन बना सकी।
41 ओवर में भारत ने बनाए 3 विकेट पर 119 रन
भारत ने 41 ओवर में 3 विकेट खोकर 119 रन बनी लिए हैं। .अय्यर 6(11) और रहाणे 17(30) बनाकर खेल रहे हैं।
40 ओवर में भारत ने बनाए 3 विकेट पर 113 रन
भारतीय टीम ने 40 ओवर में 3 विकेट खोकर 113 रन बना लिए हैं। रहाणे 17 और अय्यर 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।
38 ओवर में टीम इंडिया ने बनाए 3 विकेट पर, बल्लेबाजी करने आए श्रेयस अय्यर
पुजारा के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं। भारत ने 38 ओवर में 106/3 रन बना लिए हैं। रहाणे 10 (21) और अय्यर 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।
टीम इंडिया को लगा तीसरा झटका, पुजारा बने साउदी का शिकार
भारतीय टीम को तीसरा झटका 38वें ओवर में चेतेश्वर पुजारा के रूप में लगा। पुजारा टिम साउदी की गेंद पर विकेट के पीछे टॉम ब्लंडेल के हाथों लपके गए। पुजारा 88 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हुए।
100 रन के पार पहुंचा टीम इंडिया
भारतीय टीम पारी के 37वें ओवर की तीसरी गेंद पर रहाणे के बल्ले से निकले शानदार चौके की बदौलत 100 रन के पार पहुंची। एजाज पटेल के फेंके 37वें ओवर में दो चौके लगे। भारतीय टीम ने 37 ओवर में 2 विकेट खोकर 106 रन बना लिए हैं। पुजारा 26 (84) और रहाणे 10 (21) रन बनाकर खेल रहे हैं।
37 ओवर में भारत ने बनाए 2 विकेट पर 96 रन
भारत ने 36 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं। पुजारा 21 (82) और रहाणे 5 (17) रन बनाकर खेल रहे हैं। लंच के बाद भारतीय टीम 8 ओवर में केवल 14 रन बना सकी है।
33 ओवर में भारत ने बनाए 2 विकेट पर 84 रन
भारत ने लंच के बाद 33 ओवर में 2 विकेट पर 84 रन बना लिए हैं। पुजारा 17 और रहाणे 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।
31 ओवर में भारत ने बनाए 2 विकेट पर 82 रन
भारतीय टीम ने 31 ओवर में 2 विकेट खोकर 82 रन बना लिए हैं। लंच के बाद के शुरुआती दो ओवर में भारतीय टीम ने एक विकेट खोया और दो ओवर में कोई रन नहीं बना सकी। पुजारा 15 और रहाणे 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।
बल्लेबाजी करने आए कप्तान अजिंक्य रहाणे
लंच के बाद शुभमन गिल पहले ही ओवर में आउट हो गए तो इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे बल्लेबाजी करने उतरे हैं। पुजारा 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
फिर बड़ी पारी नहीं खेल पाए शुभमन गिल
शुभमन गिल एक बार फिर बड़ी पारी खेल पाने में नाकाम रहे। पहले दिन लंच के बाद पहले ओवर की आखिरी गेंद पर काइल जैमीसन ने उन्हें बोल्ड कर दिया। गिल ने 93 गेंद का सामना किया और 52 रन बना सके। गेंद गिल बल्ले के अंदरूनी किनारा लेते हुए विकेट पर जा लगी। यह भारतीय टीम को लगा पारी का दूसरा झटका था।
लंच के बाद का खेल शुरू, काइल जैमीसन की गेंदबाजी की शुरुआत
कानपुर टेस्ट के पहले दिन लंच तक भारतीय टीम ने 1 विकेट खोकर 82 रन बना लिए थे। इसके बाद का खेल शुरू हो चुका है। काइल जैमीसन ने कीवी टीम के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की है। गिल 52 और पुजारा 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
शुभमन गिल ने किया कीवी गेंदबाजों को बल्ले से किल
टीम इंडिया के नाम रहा पहले दिन के पहले सत्र का खेल
लंच तक भारत ने बनाए 1 विकेट पर 82 रन, गिल ने जड़ा अर्धशतक
भारतीय टीम ने कानपुर टेस्ट के पहले दिन लंच तक शुभमन गिल की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 1 विकेट खोकर 82 रन बना लिए हैं। गिल 87 गेंद में 52 और पुजारा 61 गेंद में 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। पुजारा गिल के बीच दूसरे विकेट के लिए 127 गेंद में 61 रन की साझेदारी हो चुकी है।
28 ओवर में भारत ने बनाए 1 विकेट पर 81 रन
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर टेस्ट के पहले दिन लंच से पहले 1 विकेट खोकर 81 रन बना लिए हैं। गिल 51(83) और पुजारा 15 (59) रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी हो चुकी है।
शुभमन गिल ने जड़ा चौथा टेस्ट अर्धशतक
शुभमन गिल ने पारी के 27वें ओवर की तीसरी गेंद पर 1 रन लेकर अपना चौथा टेस्ट अर्धशतक 81 गेंद में पूरा किया। इस दौरान गिल ने 5 चौके और 1 छक्का जड़ा।
अर्घशतक से 1 रन दूर शुभमन गिल
सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल अपने अर्धशतक से 1 रन दूर हैं। 26 ओवर में भारत ने 1 विकेट खोकर 79 रन बना लिए हैं।
अर्धशतक से 2 रन दूर शुभमन गिल
सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल अपने अर्धशतक से 2 रन दूर हैं। 25 ओवर में भारत ने 1 विकेट खोकर 78 रन बना लिए हैं। गिल 48 और पुजारा 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी हो गई है।
अर्धशतक से 3 रन दूर गिल, 24 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 76 रन
भारत ने 24 ओवर में 1 विकेट खोकर 76 रन बना लिए हैं। गिल 47 (71) और पुजारा 14 (47) रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 89 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हुई।
22 ओवर में भारत ने बनाए 1 विकेट पर 69 रन, अर्धशतक से 4 रन दूर गिल
भारतीय टीम ने कानपुर टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 22 ओवर में 1 विकेट खोकर 69 रन बना लिए हैं। गिल 46 (68) और पुजारा 8 (38) रन बनाकर खेल रहे हैं।
गिल ने की 22वें ओवर की चौके के साथ शुरुआत
शुभमन गिल ने पारी के एजाज पटेल के खिलाफ 22वें ओवर की शुरुआत चौके के साथ की। उन्होंने मिड ऑफ की दिशा में शानदार चौका कदमों का इस्तेमाल करते हुए जड़ा। वो 45 रन बना चुके हैं और अपने अर्धशतक से महज 5 रन दूर हैं।
IND vs NZ Live Score: 21 ओवर में भारत ने बनाए 1 विकेट पर 64 रन
विल समरविले ने अपनी कसी हुई गेंदबाजी जारी रखते हुए 21वें ओवर में केवल 1 रन दिए। टीम इंडिया ने 21 ओवर में 1 विकेट खोकर 64 रन बना लिए हैं। पुजारा 8 और गिल 41 रन बनाकर खेल रहे हैं।
अर्धशतक की ओर बढ़े शुभमन गिल, 20 ओवर में भारत ने बनाए 1 विकेट पर 63 रन
टीम इंडिया ने कानपुर टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 20 ओवर में 1 विकेट खोकर 63 पन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा 37 गेंद में 8 और गिल 57 गेंद में 40 रन बनाकर खेल रहे हैं।
19 ओवर में भारत ने बनाए 1 विकेट पर 58 रन
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में 19 ओवर में 58 रन बना लिए हैं। पुजार 8 और शुभमन गिल 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। समरविले को कप्तान ने एजाज पटेल की जगह गेंदबाजी पर लगाया था।
17 ओवर में भारत ने बनाए 1 विकेट पर 53 रन
पारी के 17वें ओवर में शुभमन गिल ने एजाज पटेल के खिलाफ हमला बोलते हुए दूसरी गेंद पर मिड ऑन की दिशा में छक्का और पांचवीं गेंद पर बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में चौका जड़ा और टीम को 16.5 ओवर में 50 रन के पार पहुंचा दिया। गिल 33 (49) और पुजारा 5 (27) रन बनाकर खेल रहे हैं।
गिल ने खोला बल्ला, भारत पचास रन के पार
शुभमन गिल ने रनों की रफ्तार बढ़ाने की ड्रिक्स इंटरवल के बाद कोशिश की है। 17वें ओवर में एजाज पटेल के खिलाफ हमला बोलते हुए उन्होंने दूसरी गेंद पर छक्का और पांचवीं पर चौका जड़ दिया और टीम इंडिया को 50 रन के पार 16.5 ओवर में पहुंचा दिया।
15 ओवर में भारत ने बनाए 1 विकेट पर 36 रन, पिच पर टिके पुजारा और गिल
भारतीय टीम ने 1 विकेट खोकर 15 ओवर में 36 रन बना लिए हैं। पुजारा 5 और गिल 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। काइल जैमीसन की जगह गेंदबाजी पर टिम साउदी को लगाया गया है।
IND vs NZ Live Score: 14 ओवर में भारत ने बनाए 1 विकेट पर 36 रन
भारतीय टीम ने 14 ओवर में 1 विकेट खोकर 36 रन बना लिए हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत धीमी रही है। मयंक अग्रवाल 13 रन बनाकर काइल जैमिसन की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं। गिल 16 (37) और पुजारा 5(21) रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत की धीमी शुुरुआत, 13 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 34 रन
भारतीय टीम ने धीमी शुरुआत के बाद 13 ओवर में 1 विकेट खोकर 34 रन बना लिए हैं। गिल 15 (33) और पुजारा 4 (19) रन बनाकर खेल रहे हैं।
गिल ने जमाए पिच पर पैर, 12 ओवर में भारत ने बनाए 1 विकेट पर 34 रन
पारी की शुरुआत करने आए शुभमन गिल ने पिच पर पैर जमा लिए हैं। अनुभवी चेतेश्वर पुजारा उनका साथ दूसरे छोर पर दे रहे हैं। टीम इंडिया ने 12 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 34 रन बना लिए हैं। गिल 15(33) और पुजारा 4(13) रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs NZ Live Score:11 ओवर में भारत ने बनाए 1 विकेट पर 31 रन
टीम इंडिया ने 11 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 31 रन बना लिए हैं। पुजारा 1 और गिल 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। एजाज पटेल और काइल जैमिसन गेंदबाजी कर रहे हैं।
10 ओवर में भारत ने बनाए 1 विकेट पर 24 रन
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 24 रन बना लिए हैं। गिल 9 (30) और पुजारा 0(4) रन बनाकर खेल रहे हैं।
मयंक के बाद बल्लेबाजी करने उतरे चेतेश्वर पुजारा
मयंक अग्रवाल के आउट होने के बाद टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी करने चेतेश्वर पुजारा उतरे हैं। 8 ओवर में टीम इंडिया ने 1 विकेट खोकर 21 रन बना लिए हैं।
भारत को लगा पहला झटका, मयंक बने जैमीसन का शिकार
टीम इंडिया को पहला झटका पारी के 8वें ओवर में काइल जैमिसन ने दिया। जैमीसन की गेंद पर मयंक गच्चा खा गए और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर सीधे विकेटकीपर के दस्तानों में समा गई। मयंक ने 28 गेंद में 13 रन बनाए।
अजाय पटेल ने की मेडन के साथ शुरुआत
कीवी स्पिनर अयाज पटेल ने अपने स्पेल की शुरुआत मेडन ओवर के साथ की। 7 ओवर में भारत ने बगैर किसी नुकसान के 17 रन बना लिए हैं। मयंक 9(23) और गिल 6(21) रन बनाकर खेल रहे हैं।
सातवें ओवर में गेंदबाजी करने आए अयाज पटेल
कीवी कप्तान केन विलियमसन ने पारी के सातवें ओवर में ही अपने स्पिनर्स को आक्रमण के लिए उतरा दिया है। मयंक अग्रवाल 9 और शुभमन गिल 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
5 ओवर में भारत ने बनाए 15 रन, बाल बाल बचे मयंक अग्रवाल
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 15 रन बगैर किसी नुकसान के बना लिए हैं। पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर गेंद मयंक अग्रवाल के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर और पहली स्लिप के बीच से चौके के लिए चली गई। कम उछाल की वजह से साउदी की गेंद पर आउट होने से वो बाल बाल बच गए।
4 ओवर में भारत का स्कोर 8 रन
भारतीय टीम ने 4 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 8 रन बना लिए हैं। मयंक अग्रवाल 5 (18) और शुभमन गिल 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
3 ओवर में भारत ने बनाए 5 रन
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 3 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 5 रन बना लिए हैं। मयंक 3 और गिल 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस ओवर में गिल को जीवनदान मिला। फील्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया था लेकिन तीसरे अंपायर ने फील्ड अंपायर के फैसले को बदल दिया।
मेडन के साथ की जैमिसन ने शुरुआत
काइल जैमिसन के हाथों में सौंपी विलियमसन ने गेंद
पारी के दूसरे ओवर में कीवी कप्तान केन विलियमसन ने काइल जैमीसन के हाथों में गेंद सौंपी है।
पहले ओवर में भारत ने बनाए 3 रन
भारतीय टीम ने कानपुर टेस्ट के पहले दिन पहले ओवर में 3 रन बनाकर शुरुआत की। टिम साउदी के खिलाफ मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल ने संभलकर शुरुआत की। अग्रवाल 3* और गिल 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
मयंक अग्रवाल ने खोला टीम इंडिया का खाता
पारी के पहले ओवर में टिम साउदी के खिलाफ मयंक अग्रवाल ने दो रन भागकर टीम इंडिया का खाता खोला।
रचिन रवींद्र को मिली डेब्यू टेस्ट कैप
भारत के लिए पारी का आगाज करने उतरी मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल की जोड़ी
न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर टेस्ट के पहले दिन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए पारी की शुरुआत करने शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल की जोड़ी उतरी है।
टीम इंडिया की ऐसी है प्लेइंग-11
38 साल से कानपुर में अविजेय है टीम इंडिया
भारतीय टीम कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में 38 साल से अविजेय है। आखिरी बार साल 1983 में टीम इंडिया को इस मैदान पर हार का सामना करना पड़ा था।
इस ट्रॉफी के लिए हो रही है दोनों टीमों के बीच जंग
जानिए टॉस के वक्त क्या बोले दोनों टीमों के कप्तान
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे दौर की दोनों टीमें कर रही हैं शुरुआत
ये सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे दौर में दोनों टीमों की पहली सीरीज है। पिछली बार दोनों टीमें फाइनल तक पहुंची थीं। सीरीज में 24 अंक दांव पर हैं।
50वां टेस्ट खेल रहे हैं उमेश यादव
कानपुर टेस्ट में प्लेइंग-11 में जगह हासिल करने वाले तेज गेंदबाज उमेश यादव करियर का पचासवां टेस्ट मैच खेल रहे हैं।
कानपुर टेस्ट में भारत की प्लेइंग-11
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, अक्षर पटेल और उमेश यादव।
न्यूजीलैंड की ऐसी है प्लेइंग-11
टॉम लैथम, विल यंग, केन विलियमसन, रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडेल, रचिन रवींद्र, टिम साउदी, अयाज पटेल, काइल जैमिसन,विल सोमरविले।
भारत के लिए श्रेयस अय्यर और न्यूजीलैंड के लिए रचिन रवींद्र कर रहे हैं टेस्ट डेब्यू
भारत और न्यूजीलैंड दोनों टीमों के लिए एक एक खिलाड़ी टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं।
भारत ने जीता टेस्ट, पहले बल्लेबाजी का फैसला
भारत के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
सुनील गावस्कर ने दी श्रेयस अय्यर को टेस्ट कैप
कप्तान और कोच ने जाना पिच का मिजाज
मुकाबले के लिए ग्रीन पार्क है तैयार
स्पिन आक्रमण पर भरोसा करेंगी दोनों टीमें
आमतौर पर कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार होती है। ऐसे में दोनों ही टीमें मैच में मजबूत स्पिन आक्रमण के साथ उतरेंगी।
राहुल द्रविड़ का बतौर कोच पहला टेस्ट
भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ बतौर हेड कोच टी20 सीरीज में 3-0 के अंतर से जीत दिलाने के वाले राहुल द्रविड़ के लिए यह कोच के रूप में पहला टेस्ट मैच होगा।
श्रेयस अय्यर करेंगे डेब्यू
सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में श्रेयस अय्यर भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने जा रहे हैं। इस बात की पुष्टि एक दिन पहले ही टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कर दी थी। अय्यर भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 303वें क्रिकेटर होंगे।
ऐसी हो सकती है न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11
केन विलियमसन (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, रॉस टेलर, टॉम लैथम, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, मिशेल सेंटनर, विल सोमरविले, एजाज पटेल, टिम साउथी और काइल जेमीसन।
ऐसी है सकती है भारत की प्लेइंग 11
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आज आगाज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज आज कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होने जा रहा है। भारतीय टीम अपने सीनियर खिलाड़ियों के बगैर मैदान में उतरेगी। अजिंक्य रहाणे टीम की कमान संभाल रहे हैं।

