LIVE

IND vs IRE 2nd T20I Match Highlights: भारत ने सांस थाम देने वाला मैच 4 रन से जीता, आयरलैंड का 2-0 से किया क्‍लीन स्‍वीप

INDvIRE 2nd T20I Highlights: भारतीय टीम ने डबलिन के द विलेज मालहाइट स्‍टेडियम में मंगलवार को आयरलैंड को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 4 रन से हराया। इसी के साथ हार्दिक पांड्या के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम ने आयरलैंड का दो टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में 2-0 से क्‍लीन स्‍वीप किया।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jun 29, 2022, 15:07 IST
Follow on Google News
IND vs IRE 2nd T20I Match Highlights: भारत ने सांस थाम देने वाला मैच 4 रन से जीता, आयरलैंड का 2-0 से किया क्‍लीन स्‍वीप

IND vs IRE 2nd T20I Match Highlights: दीपक हूडा (104) के शानदार शतक के बाद भारतीय टीम ने कड़ी मेहनत करके मंगलवार को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में आयरलैंड को 4 रन से हराया। यह मुकाबला बेहद रोमांचकारी रहा। फैंस की सांसे ऊपर-नीचे हो रही थी कि किस टीम की जीत होगी। आखिर में भारतीय टीम विजेता बनी और 4 रन से मैच जीता। भारत ने डबलिन के द विलेज मालहाइट में पहले बल्‍लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 225/7 का स्‍कोर बनाया। जवाब में आयरलैंड की टीम 20 ओवर में 221/5 का स्‍कोर बना सकी। 

इस जीत के साथ ही हार्दिक पांड्या के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम ने दो टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में आयरलैंड का 2-0 से क्‍लीन स्‍वीप किया। भारत पहला टी20 इंटरनेशनल मैच 7 विकेट से जीता था। भारतीय बल्‍लेबाज दीपक हूडा को शानदार प्रदर्शन के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच और प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

उम्‍मीदों पर खरे उतरे उमरान मलिक

आयरलैंड के लिये कप्तान एंडी बालबिर्नी ने 37 गेंद में 60, पॉल स्टर्लिंग ने 18 गेंद में 40, हैरी टेक्टर ने 28 गेंद में 39 और जॉर्ज डॉकरेल ने 16 गेंद में नाबाद 34 रन बनाये। भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या ने आखिरी ओवर तेज गेंदबाज उमरान मलिक को सौंपा, जब आयरलैंड को 17 रन की जरूरत थी और मलिक कप्तान के भरोसे पर खरे उतरे। 

सैमसन-दीपक की रिकॉर्ड साझेदारी

इससे पहले हूडा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक जड़ने वाले चौथे भारतीय बन गए। उन्होंने 57 गेंद में 104 रन बनाये जिसमें नौ चौके और छह छक्के शामिल थे। संजू सैमसन ने उनका बखूबी साथ निभाते हुए 42 गेंद में नौ चौकों और चार छक्कों के साथ 77 रन की पारी खेली। सैमसन को रूतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के कारण इस मैच में मौका मिला जिसे उन्होंने बखूबी भुनाया। हूडा और सैमसन दोनों ने अपनी पारियों में दर्शनीय स्ट्रोक्स लगाये।

भारत की शुरूआत हालांकि अच्छी नहीं रही और ईशान किशन तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गए। तीसरे ओवर में मार्क एडेयर की गेंद पर विकेट के पीछे लोरकान टकर को कैच थमाकर उन्होंने अपना विकेट गंवाया। इसके बाद हूडा और सैमसन ने 85 गेंद में 176 रन की साझेदारी करके भारत के विशाल स्कोर की नींव रखी।

भारत की पारी लड़खड़ाई

आयरलैंड के अनुभवहीन गेंदबाजों पर दोनों ने दबाव बनाते हुए मनचाहे शॉट्स खेले। सैमसन को नौवें ओवर में जीवनदान मिला जब लेग स्पिनर जेरेथ डेलानी ने उनका कठिन रिटर्न कैच टपकाया। इससे पहले आठवें ओवर में पॉल स्टर्लिंग ने हूडा का कैच छोड़ा था। सैमसन 17वें ओवर में एडेयर की गेंद पर आउट हुए। हूडा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला शतक 55 गेंद में पूरा किया। उनसे पहले रोहित शर्मा, केएल राहुल और सुरेश रैना ही इस प्रारूप में भारत के लिये शतक बना सके हैं।

हूडा का विकेट गिरने के समय भारत का स्कोर 212 रन था। दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल और अक्षर पटेल खाता भी नहीं खोल सके। भारत ने आखिरी दो ओवर में 14 रन के भीतर तीन विकेट गंवाये। सूर्य कुमार यादव 15 रन बनाकर आउट हुए जबकि कप्तान हार्दिक पंड्या 13 रन बनाकर नाबाद रहे।

स्‍टर्लिंग-बालबिर्नी की धमाकेदार शुरूआत

आयरलैंड की शुरूआत काफी आक्रामक रही। स्टर्लिंग और बालबर्नी ने पहले विकेट के लिये 34 गेंद में 72 रन जोड़े। स्टर्लिंग ने भुवनेश्वर कुमार के पहले ही ओवर में तीन चौके और एक छक्के समेत 18 रन निकाले। आयरलैंड के 50 रन चार ओवर में ही बन गए। लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने इस साझेदारी को तोड़कर स्टर्लिंग का विकेट लिया। बालबर्नी ने अपना छठा टी20 अर्धशतक 34 गेंद में पूरा किया। वह हर्षल पटेल की गेंद पर बिश्नोई को कैच देकर लौटे।

इसके बाद टेक्टर, डॉकरेल और मार्क एडेर ने आयरलैंड की उम्मीदें आखिरी गेंद तक बनाये रखी जब उसे जीत के लिये एक छक्के की जरूरत थी, लेकिन एडेर एक ही रन ले सके।

दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11

भारत की प्‍लेइंग 11 - संजू सैमसन, इशान किशन, दीपक हूडा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्‍तान), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, भुवनेश्‍वर कुमार, हर्षल पटेल, रवि बिश्‍नोई और उमरान मलिक।

आयरलैंड की प्‍लेइंग 11 - पॉल स्‍टर्लिंग, एंडी बालबिर्नी (कप्‍तान), गारेथ डेलानी, हैरी टेक्‍टर, लोर्कन टकर, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क एडेर, एंडी मैकब्राइन, क्रैग यंग,जोशुआ लिटिल और कोनर ओलफ्रेट।

JUN 29, 2022 00:43 IST

भारत 4 रन से जीता मैच

IRE vs IND, 2nd T20I, Live Score: उमरान मलिक पारी का आखिरी ओवर करने आए। पहली गेंद ऑफ स्‍टंप के बाहर डॉट डाली। दूसरी गेंद मलिक ने नो बॉल डाली। फ्री हिट का फायदा उठाते हुए एडेर ने चौका जमा दिया। अगली ही गेंद पर एडेर ने फिर चौका जमा दिया। चौथी गेंद पर एडेर ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर डॉकरेल ने बाई का रन लिया। आखिरी गेंद पर आयरलैंड को जीत के लिए छह रन की जरूरत। आखिरी गेंद पर एडेर केवल 1 रन ले सके। भारत ने 4 रन से मैच जीता। इस ओवर में 12 रन बने। 20 ओवर के बाद आयरलैंड का स्‍कोर 221/5। मार्क एडेर 23* और जॉर्ज डॉकरेल 34* रन पर नाबाद रहे। उमरान मलिक ने 4 ओवर में 42 रन देकर एक विकेट लिया। भारत ने आयरलैंड का 2-0 से क्‍लीन स्‍वीप किया।

JUN 29, 2022 00:35 IST

पटेल का महंगा ओवर

IRE vs IND, 2nd T20I, Live Score: हर्षल पटेल ने पारी का 19वां ओवर डाला। पहली ही गेंद वाइड डाली। फिर एडेर ने सिंगल लिया। डॉकरेल ने दूसरी गेंद पर सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर एडेर ने मिड ऑफ की दिशा में चौका जमा दिया तो चौथी गेंद पर उन्‍होंने लेग साइड में छक्‍का जड़ा। पांचवीं गेंद पर एडेर ने एक रन लिया। इस ओवर में 14 रन बने। आयरलैंड का स्‍कोर 19 ओवर के बाद 209/5। जॉर्ज डॉकरेल 34* और मार्क एडेर 13* रन बनाकर खेल रहे हैं। आयरलैंड को जीत के लिए आखिरी ओवर में 17 रन की दरकार है। हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 54 रन देकर एक विकेट लिया।

JUN 29, 2022 00:30 IST

जॉर्ज डॉकरेल भारतीय टीम के लिए बने परेशानी

IRE vs IND, 2nd T20I, Live Score: भुवनेश्‍वर कुमार पारी का 18वां ओवर करने आए। पहली ही गेंद पर भुवी ने भारत को राहत दिलाई। उन्‍होंने हैरी टेक्‍टर को लांग ऑन पर दीपक हूडा के हाथों कैच आउट कराया। टेक्‍टर ने 28 गेंदों में पांच चौके की मदद से 39 रन बनाए। डॉकरेल ने आखिरी गेंद पर चौका जमाकर आयरलैंड की उम्‍मीदों को जीवित रखा। 18 ओवर के बाद आयरलैंड का स्‍कोर 195/5। जॉर्ज डॉकरेल 33* और मार्क एडेर 1* रन बनाकर खेल रहे हैं। आयरलैंड को जीत के लिए 12 गेंदों में 31 रन की जरूरत है जबकि उसके पांच विकेट शेष हैं। भुवी ने चार ओवर में 46 रन देकर एक विकेट लिया।

JUN 29, 2022 00:27 IST

पटेल की फिर हुई धुनाई

IRE vs IND, 2nd T20I, Live Score: हर्षल पटेल पारी का 17वां ओवर करने आए। डॉकरेल ने फुलटॉस गेंद पर छक्‍का जमाकर हर्षल का स्‍वागत किया। फिर डॉकरेल ने आखिरी गेंद पर मिड ऑफ के ऊपर से छक्‍का जमाकर ओवर का अंत किया। इस ओवर में 14 रन बने। 17 ओवर के बाद आयरलैंड का स्‍कोर 188/4। हैरी टेक्‍टर 39* और जॉर्ज डॉकरेल 28* रन बनाकर खेल रहे हैं। आयरलैंड को जीत के लिए 18 गेंदों में 38 रन की जरूरत है जबकि उसके 6 विकेट बचे हैं।

JUN 29, 2022 00:17 IST

रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मैच

IRE vs IND, 2nd T20I, Live Score: भुवनेश्‍वर कुमार पारी का 16वां ओवर करने आए। हैरी टेक्‍टर ने तीसरी गेंद पर भुवी के सिर के ऊपर से शानदार चौका जमाया। फिर टेक्‍टर ने चौका जमाकर ओवर का अंत किया। इस ओवर में 10 रन बने। 16 ओवर के बाद आयरलैंड का स्‍कोर 174/4। हैरी टेक्‍टर 38* और जॉर्ज डॉकरेल 15* रन बनाकर खेल रहे हैं। आयरलैंड को जीत के लिए 24 गेंदों में 52 रन की जरूरत है जबकि उसके 6 विकेट बचे हैं।

JUN 29, 2022 00:12 IST

डॉकरेल ने जमाया रंग

IRE vs IND, 2nd T20I, Live Score: रवि बिश्‍नोई अपने स्‍पेल का आखिरी ओवर करने आए। डॉकरेल ने तीसरी गेंद पर कवर्स के ऊपर से शानदार छक्‍का जमाया। पांचवीं गेंद पर डॉकरेल ने बैकवर्ड प्‍वाइंट के पास से चौका जमाया। आखिरी गेंद पर डॉकरेल ने गेंदबाज के पास से शानदार चौका जमाया। इस ओवर में 17 रन बने। 15 ओवर के बाद आयरलैंड का स्‍कोर 164/4। जॉर्ज डॉकरेल 14* और हैरी टेक्‍टर 29* रन बनाकर खेल रहे हैं। रवि बिश्‍नोई ने 4 ओवर में 41 रन देकर एक विकेट लिया। आयरलैंड को जीत के लिए 30 गेंदों में 62 रन की जरूरत है जबकि उसके 6 विकेट बचे हैं।

JUN 29, 2022 00:10 IST

मलिक को मिला डेब्‍यू विकेट

IRE vs IND, 2nd T20I, Live Score: उमरान मलिक ने पारी का 14वां ओवर डाला। ओवर की चौथी गेंद पर मलिक ने लोर्कन टकर को स्‍थानापन्‍न खिलाड़ी युजवेंद्र चहल के हाथों कैच आउट कराकर अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्‍यू विकेट लिया। टकर ने 9 गेंदों में पांच रन बनाए। इस ओवर में 12 रन बने और एक विकेट आया। 14 ओवर के बाद आयरलैंड का स्‍कोर 147/4। हैरी टेक्‍टर 26* और जॉर्ज डॉकरेल 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। आयरलैंड को जीत के लिए 36 गेंदों में 79 रन की जरूरत है जबकि उसके 6 विकेट बचे हैं।

JUN 29, 2022 00:08 IST

बिश्‍नोई के ओवर में 11 रन बने

IRE vs IND, 2nd T20I, Live Score: रवि बिश्‍नोई ने अपने स्‍पेल का तीसरा और पारी का 13वां ओवर डाला। टेक्‍टर ने पहली ही गेंद पर डीप बैकवर्ड प्‍वाइंट के पास से चौका जमाया। तीसरी गेंद पर फाइन लेग की दिशा में चौका जमाया। इस ओवर में 11 रन बने। 13 ओवर के बाद आयरलैंड का स्‍कोर 135/3। हैरी टेक्‍टर 19* और लोर्कन टकर 4* रन बनाकर खेल रहे हैं। आयरलैंड को जीत के लिए 42 गेंदों में 91 रन की जरूरत है जबकि उसके 7 विकेट बचे हैं।

JUN 29, 2022 00:06 IST

अक्षर पटेल का किफायती ओवर

IRE vs IND, 2nd T20I, Live Score: अक्षर पटेल ने पारी का 12वां ओवर किया और केवल 5 रन खर्च किए। आयरलैंड मुकाबले से बाहर होता हुआ। 12 ओवर के बाद आयरलैंड का स्‍कोर 124/3। लोर्कन टकर 3* और हैरी टेक्‍टर 10* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

JUN 28, 2022 23:51 IST

पटेल ने लिया महत्‍वपूर्ण विकेट

IRE vs IND, 2nd T20I, Live Score: हर्षल पटेल पारी का 11वां ओवर करने आए, जो उनके गेंदबाजी स्‍पेल का दूसरा ओवर है। बालबिर्नी ने कवर के पास से शानदार चौका जमाया। दूसरी गेंद पर फाइन लेग के ऊपर से छक्‍का जमा दिया। तीसरी गेंद पर हर्षल पटेल ने बालबिर्नी का बड़ा विकेट लिया। ऑफ स्‍टंप के बाहर शॉर्ट लेंथ की गेंद डाली, जिस पर एंडी ने कट खेला और डीप प्‍वाइंट पर रवि बिश्‍नोई ने कैच पकड़ा। एंडी बालबिर्नी ने 37 गेंदों में तीन चौके और सात छक्‍के की मदद से 60 रन बनाए। इस ओवर में 12 रन बने और एक विकेट आया। 11 ओवर के बाद आयरलैंड का स्‍कोर 119/3। हैरी टेक्‍टर 7* और लोर्कन टकर 1* रन बनाकर खेल रहे हैं। आयरलैंड को जीत के लिए 54 गेंदों में 107 रन की दरकार है, जबकि उसके 7 विकेट बचे हैं।

JUN 28, 2022 23:45 IST

बालबिर्नी ने जमाया अर्धशतक

IRE vs IND, 2nd T20I, Live Score: अक्षर पटेल पारी का 10वां ओवर करने आए। पहली ही गेंद पर बालबिर्नी ने बैकवर्ड प्‍वाइंट के पास से बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 7 रन बने। 10 ओवर के बाद आयरलैंड का स्‍कोर 107/2। एंडी बालबिर्नी 50* और हैरी टेक्‍टर 6* रन बनाकर खेल रहे हैं। बालबिर्नी ने 34 गेंदों में दो चौके और छह छक्‍के की मदद से अर्धशतक जमाया। आयरलैंड को जीत के लिए 60 गेंदों में 119 रन की जरूरत है जबकि उसके 8 विकेट शेष हैं।

JUN 28, 2022 23:41 IST

मलिक के ओवर में 14 रन खर्च हुए

IRE vs IND, 2nd T20I, Live Score: उमरान मलिक अपने स्‍पेल का दूसरा और पारी का 9वां ओवर करने आए। दूसरी गेंद पर बालबिर्नी ने स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में छक्‍का जमा दिया। अगली गेंद ऑफ स्‍टंप पर फुल लेंथ की पाकर बालबिर्नी ने एक्‍स्‍ट्रा कवर और डीप कवर प्‍वाइंट के बीच से चौका जमाया। इस ओवर में 14 रन बने। 9 ओवर के बाद आयरलैंड का स्‍कोर 100/2। एंडी बालबिर्नी 44* और हैरी टेक्‍टर 5* रन बनाकर खेल रहे हैं। आयरलैंड को जीत के लिए 66 गेंदों में 126 रन की जरूरत है जबकि उसके 8 विकेट शेष हैं। 

JUN 28, 2022 23:36 IST

बिश्‍नोई का किफायती ओवर

IRE vs IND, 2nd T20I, Live Score: रवि बिश्‍नोई ने अपने स्‍पेल का दूसरा और पारी का आठवां ओवर डाला। एंडी बालबिर्नी और हैरी टेक्‍टर लेग स्पिनर की गेंदों पर अपने शॉट्स नहीं खेल सके। इस ओवर में 7 रन बने। 8 ओवर के बाद आयरलैंड का स्‍कोर 86/2। एंडी बालबिर्नी 33* और हैरी टेक्‍टर 3* रन बनाकर खेल रहे हैं। आयरलैंड को जीत के लिए 72 गेंदों में 140 रन की जरूरत है जबकि उसके 8 विकेट बचे हैं।

JUN 28, 2022 23:31 IST

गारेथ डेलानी को पांड्या ने किया रन आउट

IRE vs IND, 2nd T20I, Live Score: उमरान मलिक पारी का सातवां ओवर करने आए। दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाकर तेज गेंदबाज का स्‍वागत किया। मलिक ने पहली तीन गेंदें डॉट डाली। तीसरी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने गारेथ डेलानी को रनआउट कर दिया। डेलानी खाता नहीं खोल सके। चौथी गेंद पर बालबिर्नी ने बैकवर्ड स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में छक्‍का जमाया। इस ओवर में 6 रन बने और एक विकेट गिरा। 7 ओवर के बाद आयरलैंड का स्‍कोर 79/2। एंडी बालबिर्नी 31* और हैरी टेक्‍टर 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। आयरलैंड को जीत के लिए 78 गेंदों में 147 रन की जरूरत है जबकि उसके 8 विकेट शेष हैं।

JUN 28, 2022 23:25 IST

बिश्‍नोई ने बड़ी सफलता हासिल की

IRE vs IND, 2nd T20I, Live Score: हर्षल पटेल पारी का पांचवां ओवर करने आए। शुरुआती पांच गेंदें अच्‍छी डालने के बाद पटेल अपनी लय खो बैठे। आखिरी गेंद नो बॉल थी, जिस पर बालबिर्नी ने स्‍क्‍वायर लेग के ऊपर से छक्‍का जमाया। फ्री हिट मिली, जिसका बालबिर्नी ने पूरा फायदा उठाया और मिड ऑन की दिशा में छक्‍का जमाया। इस ओवर में 15 रन बने। 5 ओवर के बाद आयरलैंड का स्‍कोर 65/0। पॉल स्‍टर्लिंग 34* और एंडी बालबिर्नी 25* रन बनाकर खेल रहे हैं। आयरलैंड को जीत के लिए 90 गेंदों में 161 रन की जरूरत है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं।

JUN 28, 2022 23:18 IST

बालबिर्नी ने आकर्षक छक्‍के जड़े

IRE vs IND, 2nd T20I, Live Score: हर्षल पटेल पारी का पांचवां ओवर करने आए। शुरुआती पांच गेंदें अच्‍छी डालने के बाद पटेल अपनी लय खो बैठे। आखिरी गेंद नो बॉल थी, जिस पर बालबिर्नी ने स्‍क्‍वायर लेग के ऊपर से छक्‍का जमाया। फ्री हिट मिली, जिसका बालबिर्नी ने पूरा फायदा उठाया और मिड ऑन की दिशा में छक्‍का जमाया। इस ओवर में 15 रन बने। 5 ओवर के बाद आयरलैंड का स्‍कोर 65/0। पॉल स्‍टर्लिंग 34* और एंडी बालबिर्नी 25* रन बनाकर खेल रहे हैं। आयरलैंड को जीत के लिए 90 गेंदों में 161 रन की जरूरत है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं।

JUN 28, 2022 23:16 IST

पांड्या के ओवर में बने 13 रन

IRE vs IND, 2nd T20I, Live Score: हार्दिक पांड्या ने पारी का चौथा ओवर डाला। तीसरी गेंद पर बालबिर्नी ने एक्‍स्‍ट्रा कवर्स के ऊपर से छक्‍का जमाया। पांचवीं गेंद पर स्‍टर्लिंग ने टेनिस स्‍टाइल में शॉर्ट मिडविकेट के पास से चौका जमाया। इस ओवर में 13 रन बने। 4 ओवर के बाद आयरलैंड का स्‍कोर 50/0। पॉल स्‍टर्लिंग 33* और एंडी बालबिर्नी 13* रन बनाकर खेल रहे हैं। आयरलैंड को जीतने के लिए 96 गेंदों में 176 रन की जरूरत है जबकि उसके सभी विकेट बचे हैं।

JUN 28, 2022 23:06 IST

भुवी की फिर हुई धुनाई

IRE vs IND, 2nd T20I, Live Score: भुवनेश्‍वर कुमार पारी का तीसरा ओवर करने आए। पॉल स्‍टर्लिंग ने फुलटॉस गेंद का फायदा उठाया और उसे बाउंड्री लाइन के पार भेजा। अगली ही गेंद पर स्‍टर्लिंग ने सिंगल लिया। भुवी ने बालबिर्नी को फिर तीन गेंदें डॉट खिलाई, लेकिन आखिरी गेंद पर बालबिर्नी ने शानदार छक्‍का जमाया। इस ओवर में 11 रन बने। 3 ओवर के बाद आयरलैंड का स्‍कोर 37/0। पॉल स्‍टर्लिंग 29* और एंडी बालबिर्नी 6* रन बनाकर खेल रहे हैं। आयरलैंड को जीत के लिए 102 गेंदों में 189 रन की जरूरत है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं।

JUN 28, 2022 23:02 IST

स्‍टर्लिंग ने जमाया शानदार छक्‍का

IRE vs IND, 2nd T20I, Live Score: कप्‍तान हार्दिक पांड्या पारी का दूसरा ओवर करने आए। हार्दिक ने एंडी बालबिर्नी को पहली तीन गेंदें डॉट खिलाई। चौथी गेंद पर बालबिर्नी ने सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर स्‍टर्लिंग ने फाइन लेग की दिशा में छक्‍का जमाया। आखिरी गेंद पर स्‍टर्लिंग ने सिंगल लिया। इस ओवर में 8 रन बने। 2 ओवर के बाद आयरलैंड का स्‍कोर 26/0। पॉल स्‍टर्लिंग 25* और एंडी बालबिर्नी 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। आयरलैंड को 18 ओवर में जीत के लिए 200 र की जरूरत है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं।

JUN 28, 2022 22:58 IST

स्‍टर्लिंग ने की आक्रामक शुरूआत

IRE vs IND, 2nd T20I, Live Score: भुवनेश्‍वर कुमार ने पारी के पहले ओवर की जिम्‍मेदारी संभाली। पॉल स्‍टर्लिंग ने बेहद आक्रामक रुख अपनाया और धड़ाधड़ बाउंड्री जमाई। पहली दो गेंदें डॉट खेलने के बाद स्‍टर्लिंग ने तीसरी गेंद पर स्‍क्‍वायर लेग के ऊपर से छक्‍का जमाया। चौथी गेंद पर शॉर्ट एक्‍स्‍ट्रा कवर की दिशा में स्‍टर्लिंग ने चौका जमाया। पांचवीं गेंद पर बैकवर्ड स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में चौका और आखिरी गेंद पर एक्‍स्‍ट्रा कवर के ऊपर से बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 18 रन बने। 1 ओवर के बाद आयरलैंड का स्‍कोर 18/0। पॉल स्‍टर्लिंग 18* और एंडी बालबिर्नी 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

JUN 28, 2022 22:49 IST

स्‍कोर को लेकर उलझन

हार्दिक पांड्या ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर कोई रन नहीं लिया था। दरअसल, कैमरा एकदम से घूमा तो थोड़ी उलझन हुई कि पांड्या ने रन लिया या नहीं। बाद में ये साफ हुआ कि उस गेंद पर हार्दिक पांड्या ने रन नहीं लिया था। लिहाजा भारतीय टीम का स्‍कोर 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 225 रन है।

JUN 28, 2022 22:48 IST

आयरलैंड को मिला 226 रन का लक्ष्‍य

IRE vs IND, 2nd T20I, Live Score: मार्क एडेर पारी का आखिरी ओवर करने आए। हार्दिक पांड्या ने पहली ही गेंद पर दो रन लिए । फिर दूसरी गेंद पर तेजी से दौड़कर दो रन लिए। तीसरी गेंद पर पांड्या ने मिडविकेट की दिशा में चौका जमाया। चौथी गेंद पर हार्दिक ने सिंगल लिया। हर्षल पटेल क्‍लीन बोल्‍ड हुए। भारत ने आखिरी ओवरों में जल्‍दी-जल्‍दी विकेट गवाएं। आखिरी गेंद पर भुवनेश्‍वर कुमार ने एक रन लिया। इस ओवर में 8 रन बने और एक विकेट गिरा। 20 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 225/7। हार्दिक पांड्या 15* और भुवनेश्‍वर कुमार 1* रन बनाकर नाबाद लौटे। आयरलैंड को मिला 226 रन का लक्ष्‍य।

JUN 28, 2022 22:34 IST

यंग ने लगातार दो गेंदों में लिए दो विकेट

IRE vs IND, 2nd T20I, Live Score: क्रैग यंग पारी का 19वां ओवर करने आए। हार्दिक पांड्या ने दूसरी गेंद पर शानदार चौका जमाया। चौथी गेंद पर हार्दिक ने सिंगल लिया। अब देखना होगा कि दिनेश कार्तिक क्‍या कमाल करेंगे। कार्तिक आए और गए। यंग की गेंद पर विकेटकीपर टकर को कैच थमाकर डगआउट लौटे। वो खाता भी नहीं खोल सके। अक्षर पटेल भी बिना खाता खोले यंग की गेंद पर डॉकरेल को कैच थमाकर आउट हुए। इस ओवर में 5 रन बने और दो विकेट गिरे। 19 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 217/6। हार्दिक पांड्या 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUN 28, 2022 22:28 IST

हूडा 104 रन बनाकर हुए आउट

IRE vs IND, 2nd T20I, Live Score: जोश लिटिल पारी का 18वां ओवर करने आए। दीपक हूडा ने पहली ही गेंद पर प्‍वाइंट की दिशा में शॉट खेलकर अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक पूरा किया। हूडा ने 55 गेंदों में 8 चौके और 6 छक्‍के की मदद से अपना सैकड़ा पूरा किया। वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जमाने वाले चौथे भारतीय बल्‍लेबाज बने। दूसरी गेंद पर सूर्या ने थर्ड मैन की दिशा में चौका जमाया। फिर लिटिल ने सूर्या को विकेटकीपर टकर के हाथों कैच आउट कराकर भारत का तीसरा विकेट गिराया। सूर्यकुमार यादव ने 5 गेंदों में दो चौके और एक छक्‍के की मदद से 15 रन बनाए। अब कप्‍तान हार्दिक पांड्या क्रीज पर आए।  पांचवीं गेंद पर हूड ने चौका जमाया। आखिरी गेंद पर लिटिल ने मैकब्राइन के हाथों कैच आउट कराकर हूडा की पारी का अंत किया। हूडा ने 57 गेंदों में 9 चौके और 6 छक्‍के की मदद से 104 रन बनाए। इस ओवर में 11 रन बने और दो विकेट गिरे। 18 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 212/4। हार्दिक पांड्या 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUN 28, 2022 22:22 IST

सैमसन 77 रन बनाकर आउट

IRE vs IND, 2nd T20I, Live Score: मैच में एकमात्र सफलता हासिल करने वाले मार्क एडेर पारी का 17वां ओवर करने आए। सैमसन ने फाइन लेग की दिशा में छक्‍का जड़कर एडेर का स्‍वागत किया। अगली ही गेंद पर एडेर ने सैमसन को बोल्‍ड करके इस साझेदारी को तोड़ा। संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 9 चौके और चार छक्‍के की मदद से 77 रन बनाए। सैमसन की जगह सूर्यकुमार यादव बल्‍लेबाजी करने आए। उन्‍होंने पहली ही गेंद पर एक रन लिया। अगली गेंद पर हूडा ने एक रन लिया और वह 99 रन पर पहुंचे। पांचवीं गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने शानदार छक्‍का जमाया। आखिरी गेंद पर सूर्या ने चौका जमाया। इस ओवर में 18 रन बने और एक विकेट आया। 17 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 201/2। दीपक हूडा 99* और सूर्यकुमार यादव 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUN 28, 2022 22:15 IST

हूडा शतक से केवल दो रन दूर

IRE vs IND, 2nd T20I, Live Score: क्रैग यंग अपना तीसरा और पारी का 16वां ओवर करने आए। इनके लिए दो लय में चल रहे बल्‍लेबाजों को बाउंड्री जमाने से रोकने का मुश्किल टास्‍क है। हूडा ने पहली ही गेंद पर प्‍वाइंट के पास से शॉट खेलकर दो रन लिए। अगली गेंद पर हूडा ने मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया। तीसरी गेंद पर सैमसन ने सिंगल लेकर हूडा को स्‍ट्राइक दी। इस ओवर में 6 रन बने। 16 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 183/1। दीपक हूडा 98* और संजू सैमसन 71* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUN 28, 2022 22:11 IST

सैमसन ने जड़े लगातार दो छक्‍के

IRE vs IND, 2nd T20I, Live Score: गारेथ डेलानी अपने स्‍पेल का आखिरी ओवर करने आए तो पारी का 15वां ओवर है। हूडा ने पहली गेंद पर सिंगल लिया। फिर डेलानी ने बाई का चौका गिफ्ट किया। इसके बाद पांचवीं और छठीं गेंद पर सैमसन ने लगातार दो छक्‍के जमाकर ओवर का अंत किया। इस ओवर में 19 रन बने। 15 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 177/1। संजू सैमसन 69* और दीपक हूडा 94* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUN 28, 2022 22:07 IST

शतक के करीब पहुंचे हूडा

IRE vs IND, 2nd T20I, Live Score: कोनर ओलफर्ट अपने स्‍पेल का तीसरा ओवर करने आए। पहली गेंद वाइड डाली। अगली गेंद पर हूडा ने शॉर्ट गेंद का फायदा उठाया और 80 मीटर की दूरी का छक्‍का जमाया। ओलफर्ट ने फिर नो बॉल डाली, जिस पर हूडा ने लांग ऑन की दिशा में ड्राइव खेलकर एक रन लिया। सैमसन फ्री हिट का फायदा नहीं उठा सके और एक रन लिया। तीसरी गेंद पर हूडा ने कवर के ऊपर से चौका जमा दिया। सैमसन ने चौका जमाकर ओवर का अंत किया। इस ओवर में 20 रन बने। 14 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 158/1। दीपक हूडा 92* और संजू सैमसन 56* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUN 28, 2022 22:01 IST

सैमसन ने जमाया पहला टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक

IRE vs IND, 2nd T20I, Live Score: गारेथ डेलानी पारी का 13वां ओवर करने आए। पहली ही गेंद पर हूडा ने वाइड लांग ऑन की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। तीसरी गेंद पर हूडा ने सिंगल लिया। फिर चौथी गेंद पर डीप मिडविकेट की दिशा में चौका जमाकर संजू सैमसन ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला अर्धशतक जमाया। उन्‍होंने 31 गेंदों में 8 चौके और एक छक्‍के की मदद से पचासा जड़ा। इस ओवर में 9 रन बने। 13 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 138/1। दीपक हूडा 80* और संजू सैमसन 51* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUN 28, 2022 21:58 IST

हूडा का बोलबाला

IRE vs IND, 2nd T20I, Live Score: ओलफर्ट पारी का 12वां ओवर करने आए। पहली ही गेंद पर हूडा ने मिड ऑफ की दिशा में चौका जमाया और इसी के साथ सैमसन-हूडा की शतकीय साझेदारी पूरी हुई। अगली ही गेंद पर हूडा ने बैकवर्ड स्‍कवायर लेग के ऊपर से शानदार छक्‍का जड़ा। फिर पांचवीं गेंद पर हूडा ने कवर्स के ऊपर से चौका जमाया। इस ओवर में 19 रन बने। 12 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 129/1। दीपक हूडा 76* और संजू सैमसन 46* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUN 28, 2022 21:56 IST

सैमसन पहले अर्धशतक के करीब

IRE vs IND, 2nd T20I, Live Score: जोश लिटिल पारी का 11वां ओवर करने आए। हूडा ने पहली दो गेंदों में लगातार दो चौके जमाए। पहला चौका स्‍क्‍वायर के पास से कट मारके जमाया। दूसरा चौका थर्ड मैन की दिशा में जमाया। फिर सैमसन ने प्‍वाइंट के पास से चौका जमाकर ओवर का अंत किया। इस ओवर में 13 रन बने। 11 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 110/1। दीपक हूडा 59* और संजू सैमसन 46* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUN 28, 2022 21:46 IST

हूडा ने जमाए दो बेहतरीन छक्‍के

IRE vs IND, 2nd T20I, Live Score: एंडी मैकब्राइन पारी का 10वां ओवर करने आए। ऑफ स्पिनर की पहली गेंद पर सैमसन ने सिंगल लिया। अगली गेंद पर हूडा ने कुछ कदम आगे बढ़ाए और लांग ऑन से काफी दूर शक्तिशाली छक्‍का जमाया। फिर ओवर की पांचवीं गेंद पर हूडा ने एक और छक्‍का जमाया और आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। दीपक हूडा ने 27 गेंदों में तीन चौके और चार छक्‍के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। इस ओवर में 16 रन बने। 10 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 97/1। दीपक हूडा 50* और संजू सैमसन 42* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUN 28, 2022 21:43 IST

सैमसन ने जमाई जबर्दस्‍त बाउंड्री

IRE vs IND, 2nd T20I, Live Score: गारेथ डेलानी ने अपने स्‍पेल का दूसरा ओवर डाला। लेकिन पहले ओवर की तरह वह अपनी लाइन पर काबू नहीं रख सके। संजू सैमसन ने ओवर की चौथी गेंद पर शॉर्ट थर्ड मैन की दिशा में चौका जमाया। अगली ही गेंद पर सैमसन ने लांग ऑन के ऊपर से छक्‍का जमाया। इस ओवर में 15 रन बने। 9 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 81/1। संजू सैमसन 40* और दीपक हूडा 36* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUN 28, 2022 21:40 IST

पावरप्‍ले भारत के नाम

IRE vs IND, 2nd T20I, Live Score: यंग के ओवर में 15 रन बने। संजू सैमसन 24* और दीपक हूडा 26* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत का स्‍कोर 6 ओवर के बाद 54/1।

JUN 28, 2022 21:39 IST

दीपक-संजू की अर्धशतकी साझेदारी पूरी

IRE vs IND, 2nd T20I, Live Score: कोनर ओलफर्ट पारी का आठवां ओवर करने आए। सैमसन ने पहली ही गेंद पर मिड ऑफ की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया। तीसरी गेंद पर हूडा ने स्‍वीपर कवर की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया। सैमस ने चौथी गेंद पर एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर हूडा ने दिन का अब तक का सबसे बेहतरीन शॉट खेलते हुए चौका जमाया। इस ओवर में 8 रन बने। 8 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 66/1। दीपक हूडा 34* और संजू सैमसन 28* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUN 28, 2022 21:34 IST

डेलानी का किफायती ओवर

IRE vs IND, 2nd T20I, Live Score: आयरलैंड ने पावरप्‍ले के बाद स्पिनर पर भरोसा जताया। गारेथ डेलानी अपनी लेग ब्रेक करने के लिए पारी का सातवां ओवर करने आए। इस ओवर में भारतीय बल्‍लेबाज केवल चार सिंगल ले सके। आयरलैंड की इसे दमदार वापसी कहेंगे कि रन नहीं लुटाए। 7 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 58/1। संजू सैमसन 26* और दीपक हूडा 28* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUN 28, 2022 21:25 IST

हूडा ने खेले आकर्षक शॉट्स

IRE vs IND, 2nd T20I, Live Score: जोश लिटिल ने छोर बदलते हुए पारी का पांचवां ओवर डाला। हूडा ने दूसरी गेंद पर अपने हाथ खोलते हुए कवर्स के ऊपर से शानदार चौका जमाया। तीसरी गेंद पर लिटिल ने एलबीडब्‍ल्‍यू की अपील की। हूडा ने रिव्‍यु लिया, जिसमें दिखा कि गेंद लेग स्‍टंप के बाहर पिच हुई है। हूडा को कोई नुकसान नहीं हुआ। अगली गेंद पर हूडा ने मिड ऑफ की दिशा में एक और बेहतरीन चौका जमाया। दर्शनीय शॉट। इस ओवर में 9 रन बने। 5 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 39/1। दीपक हूडा 19* और संजू सैमनस 16* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUN 28, 2022 21:20 IST

अपने 50वें टी20 में ओवर करने आए यंग

IRE vs IND, 2nd T20I, Live Score: क्रैग यंग ने पारी के चौथे ओवर की जिम्‍मेदारी संभाली। यंग आज अपना 50वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं। यंग की शुरुआत खराब रही और उन्‍होंने नो बॉल डाली। सैमसन ने डीप स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया। तीसरी गेंद पर सैमसन ने मिड ऑफ के पास से शानदार ड्राइव लगाकर बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 9 रन बने। 4 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 30/1। दीपक हूडा 10* और संजू सैमसन 16* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUN 28, 2022 21:16 IST

एडेर ने किशन का किया शिकार

IRE vs IND, 2nd T20I, Live Score: मार्क एडेर ने अपने स्‍पेल का दूसरा ओवर जारी रखा। उन्‍होंने ओवर की पहली ही गेंद पर भारत को तगड़ा झटका दिया। किशन ने पहली ही गेंद पर आगे बढ़कर शॉट जमाने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्‍ले के ऊपरी हिस्‍से पर लगने के बाद विकेटकीपर के हाथों में गई। किशन ने 5 गेंदों में 3 रन बनाए। उनकी जगह दीपक हूडा क्रीज पर आए। एडेर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अगली तीन गेंदें डॉट डाली। पांचवीं गेंद पर हूडा ने मिड ऑन के दाएं तरफ शॉट खेलकर दो रन लिए। आखिरी गेंद पर हूडा ने बेहतरन शॉट खेला और बैकवर्ड स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में छक्‍का जमाया। इस ओवर में 8 रन बने और एक विकेट आया। 3 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 21/1। संजू सैमसन 10* और दीपक हूडा 8* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

JUN 28, 2022 21:13 IST

लिटिल का अच्‍छा ओवर

IRE vs IND, 2nd T20I, Live Score: जोश लिटिल पारी का दूसरा ओवर करने आए। किशन ने पहली ही गेंद पर प्‍वाइंट क्षेत्र में शॉट खेलकर एक रन लिया। इसके बाद सैमसन ने दो गेंदें डॉट खेली। ओवर की चौथी गेंद पर सैमसन ने मिड ऑन के पास से शानदार चौका जमाया। इस ओवर में पांच रन बने। 2 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 13/0। संजू सैमसन 10* और इशान किशन 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUN 28, 2022 21:06 IST

भारत की तेज शुरूआत

IRE vs IND, 2nd T20I, Live Score: भारत की तरफ से इशान किशन के साथ संजू सैमसन ओपनिंग करने आए। मार्क एडेर ने पहला ओवर किया। सैमसन ने पहली ही गेंद पर गली के करीब से बाउंड्री जमाकर अपना और टीम का खाता खोला। इस ओवर में 8 रन बने। 1 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 8/0। इशान किशन 2* और संजू सैमसन 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUN 28, 2022 20:47 IST

क्‍या इशान होंगे विकेटकीपर

बीसीसीआई के ट्वीट के मुताबिक लगता है कि इशान किशन आज के मैच में विकेटकीपिंग करेंगे। आयरलैंड के खिलाफ पिछले मैच में दिनेश कार्तिक ने विकेटकीपिंग की थी।

JUN 28, 2022 20:42 IST

भारत की प्‍लेइंग 11

JUN 28, 2022 20:42 IST

राहुल और अर्शदीप चूक गए मौका

राहुल त्रिपाठी और अर्शदीप सिंह के डेब्‍यू का इंतजार आगे के लिए बढ़ गया है। उमरान मलिक अपनी जगह बरकरार रखने में कामयाब हुए हैं।

JUN 28, 2022 20:39 IST

दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11

भारत की प्‍लेइंग 11 - संजू सैमसन, इशान किशन, दीपक हूडा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्‍तान), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, भुवनेश्‍वर कुमार, हर्षल पटेल, रवि बिश्‍नोई और उमरान मलिक।

आयरलैंड की प्‍लेइंग 11 - पॉल स्‍टर्लिंग, एंडी बालबिर्नी (कप्‍तान), गारेथ डेलानी, हैरी टेक्‍टर, लोर्कन टकर, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क एडेर, एंडी मैकब्राइन, क्रैग यंग,जोशुआ लिटिल और कोनर ओलफ्रेट।

JUN 28, 2022 20:35 IST

भारत बना टॉस का बॉस

भारतीय टीम के कप्‍तान हार्दिक पांड्या ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम ने अपनी प्‍लेइंग 11 में तीन बदलाव किए हैं। रुतुराज गायकवाड़ चोट के कारण खेल नहीं पाए हैं जबकि संजू सैमसन की वापसी हुई है। हर्षल पटेल ने आवेश खान की जगह ली है और रवि बिश्‍नोई ने युजवेंद्र चहल को रिप्‍लेस किया है। वहीं आयरलैंड ने अपनी प्‍लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

JUN 28, 2022 20:30 IST

भुवी को भारत के साथ टेस्‍ट टीम में होना चाहिए था

पिछले काफी समय से चर्चा चल रही है कि भुवनेश्‍वर कुमार को भारतीय टेस्‍ट टीम का हिस्‍सा होना चाहिए। मगर कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि भुवनेश्‍वर कुमार चोटों से ग्रस्‍त रहे हैं और ऐसे में उन्‍हें टी20 वर्ल्‍ड कप 2022 के लिए बचाना चाहिए। आपकी क्‍या राय है।

JUN 28, 2022 20:20 IST

जीत की तैयारी

JUN 28, 2022 20:08 IST

क्‍या सैमसन को मिलेगा मौका

संजू सैमसन की टीम इंडिया में वापसी हुई है। टी20 वर्ल्‍ड कप 2022 को देखते हुए देखना दिलचस्‍प होगा कि संजू सैमसन को आज प्‍लेइंग 11 में मौका मिलेगा या नहीं। फैंस को उम्‍मीद है कि वो अपने स्‍टार प्‍लेयर को लाइव एक्‍शन में देखें।

JUN 28, 2022 19:56 IST

बीसीसीआई का फैंस को सलाम

JUN 28, 2022 19:52 IST

दोनों टीमें आज इस प्‍लेइंग 11 के साथ खेल सकती हैं

टीम इंडिया - हार्दिक पांड्या (कप्तान), इशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल।

आयरलैंड क्रिकेट टीम - एंडी बालबिर्नी (कप्तान), गैरेथ डेलानी, पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, जॉर्ज डॉकरेल, एंडी मैकब्राइन, मार्क अडायर, कोनोर ओल्फर्ट, क्रेग यंग और ​​जोशुआ लिटिल।

JUN 28, 2022 19:32 IST

डबलिन में मौसम का हाल

सीरीज के पहले टी20 मैच में डबलिन (मालहाइड) का मौसम क्रिकेट प्रेमियों व मैच के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ था। मैच लंबे समय तक टॉस के बाद बारिश की वजह से शुरू नहीं हो सका था जिस वजह से 12-12 ओवर का मैच ही हो सका था। मंगलवार को भी मौसम कुछ-कुछ ऐसा ही रहने के आसार हैं। एक बार फिर तेज बारिश का अनुमान है और मुमकिन है कि फिर से कम ओवरों का मैच या फिर ना के बराबर खेल देखने को मिले। तापमान की बात करें तो मंगलवार को डबलिन में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने का अनुमान है और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने के आसार हैं।

JUN 28, 2022 19:31 IST

पिच रिपोर्ट

आज डबलिन के द विलेज मालहाइड स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में एक बार फिर बल्लेबाजों को फायदा मिलता देखा जा सकता है। पहले टी20 मैच में 21.2 ओवर में दोनों टीमों ने मिलकर 219 रन बना दिए थे। इस बीच गेंदबाजों को कुल 7 विकेट मिले थे। इस पिच पर गेंदबाजों के लिए चुनौती एक बार फिर कड़ी होगी, शायद यही वजह रही कि 11 रन देकर 1 विकेट लेने वाले युजवेंद्र चहल को पहले टी20 मुकाबले में 'मैन ऑफ द मैच' का खिताब दिया गया। भारत अगर दूसरे टी20 में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करता है और अगर बारिश नहीं होती है तो फैंस को एक बड़ा स्कोर भी देखने को मिल सकता है।

JUN 28, 2022 19:30 IST

हेड टू हेड

भारत और आयरलैंड के बीच अब तक कुल 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। भारत ने हर बार जीत दर्ज की है।