18 फरवरी को आयोजित हो सकती है IPL 2021 की नीलामी, जानिए किस टीम के पास बचा है कितना पैसा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2021, 07:05 PM IST

IPL 2021 Auction: आईपीएल 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी यानी आईपीएल ऑक्शन का आयोजन 18 फरवरी को हो सकता है। जानिए अभी किस टीम के पास कितनी रकम बची है।

18 फरवरी को आयोजित हो सकती है IPL 2021 की नीलामी, जानिए किस टीम के पास बचा है कितना पैसा
Photo Credit: Twitter

नई दिल्लीः पिछले साल कोरोना महामारी की वजह से आईपीएल का आयोजन काफी देर में हुआ। इसलिए फैंस को कुछ ही महीनों के अंदर एक बार फिर आईपीएल का लुत्फ उठाने का मौका मिलने वाला है। ये तो अभी तय नहीं हो पाया है कि टूर्नामेंट का आयोजन भारत में होगा या विदेशी जमीन पर..लेकिन टूर्नामेंट होगा जरूर इसमें कोई शक नहीं है। इसी को देखते हुए इस बार मिनी आईपीएल नीलामी का आयोजन भी कराया जा रहा है जो 18 फरवरी को हो सकती है।

आईपीएल के 2021 सत्र के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 18 फरवरी को हो सकती है। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के अधिकारी ने शुक्रवार को पीटीआई-भाषा को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा, ‘‘नीलामी 18 फरवरी को हो सकती है। इसके लिए स्थल पर अभी फैसला होना है।’’

बीसीसीआई को अभी यह तय करना है कि आगामी आईपीएल का आयोजन भारत में होगा या नहीं। बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने हालांकि बार-बार जोर देकर कहा है कि इसका आयोजन घरेलू मैदान पर करने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी।

अगले महीने से इंग्लैंड के खिलाफ खेली जानी वाली घरेलू सीरीज का सुचारू संचालन इस आकर्षक लीग के भारत में आयोजन का रास्ता साफ करेगा। खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख 20 जनवरी थी जबकि चार फरवरी तक ट्रेडिग विंडो (खिलाड़ियों का एक टीम से दूसरे टीम में हस्तांतरण) जारी रहेगा।

किस टीम के पास बचे हैं कितने पैसे (बजट)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - टीम के पास बची राशि : 35.70 करोड़ रूपये

चेन्नई सुपर किंग्स - बची हुई राशि : 22.90 करोड़ रूपये

राजस्थान रॉयल्स - बची हुई राशि : 34.85 करोड़ रूपये

दिल्ली कैपिटल्स - बची हुई राशि : 12.8 करोड़ रूपये

सनराइजर्स हैदराबाद - बची हुई राशि : 10.75 करोड़ रूपये

किंग्स इलेवन पंजाब - बची हुई राशि : 53.2 करोड़ रूपये

मुंबई इंडियंस - बची हुई राशि : 15.35 करोड़ रूपये

कोलकाता नाइट राइडर्स - बची हुई राशि : 10.85 करोड़ रूपये

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!