भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों का पहला मैच वेलिंगटन में खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड दोनों हाल ही में संपन्न टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल से बाहर हुई थीं और इसके बाद वो अपनी पहली सीरीज खेल रही हैं। भारतीय टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या करेंगे जबकि न्यूजीलैंड की अगुवाई केन विलियमसन करेंगे। पिछली बार भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली गई थी तो मेन इन ब्ल्यू ने कीवी टीम का 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। अब न्यूजीलैंड की टीम इस हार का बदला लेने को बेकरार होगी।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 21 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। भारतीय टीम को इसमें हल्की सी बढ़त हासिल है क्योंकि उसने 11 टी20 इंटरनेशनल मैच जीते हैं। वहीं न्यूजीलैंड की टीम 9 मुकाबले जीतने में सफल रही है। एक मैच का नतीजा नहीं निकला है। वैसे, भारत-न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में होने वाले पहले टी20 इंटरनेशनल मैच की बात करें कागजों पर मेजबान टीम भारी नजर आ रही है। भारतीय टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं, जो अपनी उपयोगिता साबित करने को बेकरार होंगे। चलिए आपको बताते हैं कि पहले टी20 इंटरनेशनल मैच का लाइव प्रसारण कब, कहां और कैसे देख सकते हैं। साथ ही यहां आप सबसे पहले पिच व मैच से संबंधित ताजा अपडेट्स चेक कर सकते हैं
भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मैच कब खेला जाएगा? (When is the India vs New Zealand 1st T20I match?)
भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल शुक्रवार (18 नवंबर) को खेला जाएगा।
भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मैच कहां खेला जाएगा? (Where is the India vs New Zealand 1st T20I match?)
भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मैच वेलिंगटन के स्काई गार्डन में खेला जाएगा।
भारत-न्यूजीलैंड पहला टी20 इंटरनेशनल मैच भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होगा? (IND vs NZ 1st T20I match IST)
भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे शुरू होना था लेकिन बारिश के कारण टॉस में देरी हो रही है। हालांकि, मैच शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मैच भारत में टीवी पर कहां देख सकते हैं? (IND vs NZ 1st T20I match live on TV)
भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 इंटरनेशनल मैच का लाइव प्रसारण आप डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। इस मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इसके अलावा टाइम्स नाउ नवभारत पर आप मैच से संबंधित कवरेज पढ़ सकते हैं।

