WTC Points Table: भारत की हार के बाद ऐसी दिखती है विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका, इंग्लैंड को बड़ा झटका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 7, 2022, 07:00 AM IST

Team India in ICC WTC Points Table: भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट मैच समाप्त होने के बाद हारने वाली भारतीय क्रिकेट टीम की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में क्या स्थिति है। यहां जानिए अंक तालिका का पूरा हाल।

WTC Points Table: भारत की हार के बाद ऐसी दिखती है विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका, इंग्लैंड को बड़ा झटका
Photo Credit: Twitter

ICC World Test Championship Points Table: मेहमान भारतीय क्रिकेट टीम को गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 7 विकेट से करारी शिकस्त मिली। इस समय और भी देशों के बीच टेस्ट क्रिकेट चल रहा है, एक तरफ जहां बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को हराकर उलटफेर किया, वहीं दूसरी तरफे एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड पर लगातार हावी है। गुरुवार को आईसीसी द्वारा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की ताजा अंक तालिका जारी की और इसमें कुछ खास बदलाव देखने को मिले हैं।

भारतीय टीम की हार के बाद आईसीसी द्वारा जारी टेस्ट चैंपियनशिप की ताजा अंक तालिका में भारतीय टीम चौथे नंबर पर आ गई है। भारत ने अब तक इस टेस्ट चैंपियनशिप चक्र के दौरान 9 मैच खेले हैं जिसमें उन्हें 4 मैचों में जीत मिली, 2 मैच हारे और 2 मैच ड्रॉ रहे। इसके साथ ही भारत 53 अंकों के साथ चौथे पायदान पर है।

वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में लगातार हार का सामना कर रही इंग्लैंड की टीम की स्थिति बहुत ही खराब है। ताजा टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में इंग्लैंड की टीम 9वें यानी अंतिम स्थान पर खिसक गई है। जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम 3 मैचों में 36 अंकों के साथ शीर्ष पर है। ऑस्ट्रेलिया का जीत प्रतिशत 100 है।

ऐसी दिखती है आईसीसी द्वारा जारी ताजा अंक तालिका

ICC WTC Points table(ICC)

ऑस्ट्रेलिया के अलावा श्रीलंकाई टीम का जीत प्रतिशत 100 है और वे अंक तालिका में दूसरे पायदान पर हैं। जबकि तीसरे स्थान पर 4 मैचों में 36 अंक लेकर पाकिस्तान की टीम मौजूद है। न्यूजीलैंड को हराने के बाद बांग्लादेश की टीम छठे पायदान पर है जबकि न्यूजीलैंड आठवें नंबर पर खिसक गई है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!