दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने राजधानी के प्रदूषण पर काबू पाने के लिए उच्चस्तरीय बैठक बुलाई और साफ कहा कि “दिल्ली को प्रदूषण से बचाना हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रदूषण नियंत्रण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कहीं गड़बड़ी या ढिलाई मिली तो जिम्मेदार अफसर के खिलाफ तुरंत कार्रवाई होगी।
हॉटस्पॉट इलाकों पर विशेष नजर
रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली के जिन इलाकों में प्रदूषण ज्यादा है, वहां लगातार पानी का छिड़काव और सफाई अभियान चलाया जा रहा है। धूल रोकने के लिए मैकेनिकल मशीनें काम पर लगी हैं और कूड़ा जलाने वालों पर जुर्माना लगाने के साथ कानूनी कार्रवाई भी होगी।
प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर शिकंजा
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में अब ऐसे वाहन और औद्योगिक इकाइयाँ जो प्रदूषण फैलाती हैं, बिलकुल नहीं चलेंगी। इसके लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं, जो रोजाना शाम को रिपोर्ट मुख्यमंत्री और पर्यावरण मंत्री को सौंपेंगी।
पड़ोसी राज्यों से समन्वय
रेखा गुप्ता ने बताया कि प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली सरकार पड़ोसी राज्यों के साथ मिलकर काम कर रही है। ताकि स्मॉग और पराली जलाने जैसी समस्याओं से भी निपटा जा सके।
दोगुनी ड्यूटी पर वॉटर स्प्रिंकलर
पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए अब वॉटर स्प्रिंकलर की ड्यूटी डबल कर दी गई है। धूल कम करने के लिए हर मुख्य सड़क पर छिड़काव होगा। उन्होंने कहा “यह हमारी साझी जिम्मेदारी है कि दिल्ली को स्वच्छ और सांस लेने लायक बनाया जाए।
सर्दियों के लिए नई तैयारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर सर्दियों में प्रदूषण का स्तर और बढ़ा, तो सरकार रात में बाजारों और कॉलोनियों की सुरक्षा में लगे चौकीदारों को हीटर देने पर भी विचार कर रही है, ताकि जलाने जैसी घटनाओं को रोका जा सके।
मीटिंग की क्या रही मुख्य बातें :-
जधानी के प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सीएम रेखा गुप्ता की सख्त चेतावनीप्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों और गाड़ियों पर तुरंत कार्रवाई
वॉटर स्प्रिंकलर की ड्यूटी दोगुनी, हॉटस्पॉट इलाकों में लगातार सफाई
कूड़ा जलाने वालों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई
सर्दियों में प्रदूषण रोकने के लिए नई योजना तैयार
