Noida: फंदे से लटका मिला 26 वर्षीय आईटी प्रोफेशनल, अस्पताल में तोड़ा दम

नोएडा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां संदिग्ध हालात में एक युवा आईटी इंजीनियर की मौत हो गई। बिहार के गया जिले के रहने वाले 26 वर्षीय युवक का शव किराये के मकान में फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।

Noida IT Engineer Death: नोएडा में बिहार निवासी एक आईटी इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार देर रात की है। सेक्टर-49 थाने के प्रभारी सुनील भारद्वाज ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार के गया जिले के रहने वाले 26 वर्षीय प्रियदर्शनी रंजन तिवारी के रूप में हुई है।

Young IT Engineer from Bihar Died Under Suspicious Circumstances (Symbolic Photo)

युवा आईटी इंजीनियर की संदिग्ध हालातों में मौत (सांकेतिक फोटो)

बताया जा रहा है कि, नोएडा के होशियापुर गांव में अपने एक दोस्त के साथ किराये के मकान में रहता था, जहां वह फंदे से लटका हुआ पाया गया। थाना प्रभारी के अनुसार, तिवारी को गंभीर अवस्था में उसके दोस्तों ने नोएडा स्थित कैलाश अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

End of Feed