योगी मंत्रिमंडल का विस्तार आज, मनोज पांडे और भूपेंद्र चौधरी समेत इन 6 नेताओं का बढ़ा कद; जानें पूरा समीकरण

योगी सरकार 2.0 का दूसरा कैबिनेट विस्तार आज होने वाला है। मनोज पांडे, भूपेंद्र चौधरी समेत 6 विधायक आज मंत्री पद की शपथ लेंगे। आइए जानते हैं क्या है नए मंत्रियों का प्रोफाइल और भाजपा का जातीय समीकरण।

Yogi Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद अहम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट का दूसरा विस्तार आज यानी रविवार दोपहर 3:30 बजे होने जा रहा है। राजभवन के गांधी सभागार में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 6 नए विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाएंगी। शनिवार शाम को मुख्यमंत्री योगी की राज्यपाल से हुई मुलाकात के बाद इस फेरबदल पर अंतिम मुहर लग गई है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए इस विस्तार में भाजपा ने जातीय समीकरण और क्षेत्रीय संतुलन साधने की पूरी कोशिश की है।

UP Cabinet Expansion News

यूपी में मिशन 2027 की तैयारी (PTI)

कौन बनेंगे मंत्री?

सूत्रों के मुताबिक, इस विस्तार में 2 कैबिनेट और 4 राज्य मंत्री बनाए जा सकते हैं। इसमें पिछड़े (OBC), दलित (SC) और ब्राह्मण वोट बैंक को साधने की रणनीति साफ दिख रही है। आइए जानते हैं इनके नाम।

End of Feed