Yamunanagar: गैस रिफिलिंग के दौरान हुआ भीषण विस्फोट, गर्भवती महिलाओं-बच्चों समेत दर्जनभर लोग घायल

हरियाणा के यमुनानगर में अवैध रूप से गैस ट्रांसफर करते समय सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। 5 बच्चों और 2 गर्भवती महिलाओं समेत 12 लोग झुलसे हैं, जिनमें से 8 को गंभीर हालत में PGI भेजा गया है।

Yamunanagar Cylinder Accident: यमुनानगर के गांव भेडथल में गुरुवार सुबह गैस रिफिलिंग के दौरान एक भीषण धमाका हो गया, जिसने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया। एक सिलेंडर से दूसरे छोटे सिलेंडरों में अवैध रूप से गैस ट्रांसफर करने के दौरान हुई इस आगजनी में करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों में पांच मासूम बच्चे और दो गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं, जिससे हादसे की गंभीरता और अधिक बढ़ गई है।

Yamunanagar Cylinder Blast

धमाके से दीवारें गिरीं, 8 घायल PGI रेफर

गैस रिफिलिंग के दौरान हुआ जोरदार विस्फोट

हादसा उस वक्त हुआ जब गांव भेडथल के समीप स्थित एक फैक्ट्री के मजदूर अपने घरों के बाहर सुबह का खाना बना रहे थे। इसी दौरान दो बड़े व्यावसायिक सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस ट्रांसफर करने का काम किया जा रहा था। अचानक गैस रिसाव के कारण एक जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते आग फैल गई। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास के दो मकानों की दीवारें ढह गईं और छतें पूरी तरह हिल गईं।

End of Feed